गार्ड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 22 Jun 2019 10:34:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गार्ड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गार्ड ने लगाई आवाज एयरपोर्ट पर दीपिका को देख कर https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0/247746 Sat, 22 Jun 2019 10:33:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=247746 बॉलीवुड की दुनिया की काफी खूबसूरत और सफल अदाकारा दीपिका पादुकोण जब भी कभी घर से बाहर निकलती हैं, तो वह इंटरनेट पर छा जाती हैं. वहीं अब मुंबई एयरपोर्ट का उनका एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इस विडियो में उनके साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आ रहे हैं. …]]>

बॉलीवुड की दुनिया की काफी खूबसूरत और सफल अदाकारा दीपिका पादुकोण जब भी कभी घर से बाहर निकलती हैं, तो वह इंटरनेट पर छा जाती हैं. वहीं अब मुंबई एयरपोर्ट का उनका एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इस विडियो में उनके साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह बंगलुरु जा रही थीं.  

साथ ही उनके एक वायरल हो रहे विडियो में साफ़-साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही दीपिका और उनके डैड एयरपोर्ट में एंट्री लेते हैं पीछे से उनसे आईडी मांगने की आवाज आती है और फिर दीपिका को जैसी ही अहसास होता है कि सिक्यॉरिटी गार्ड उनसे आईडी मांग रहा है, तो वह पलटकर विनम्रता से उनसे पूछती हैं, ‘चाहिए’? और तुरंत ही आईडी निकालकर गार्ड को दिखाती हैं और फिर उन्हें जाने दिया जाता है. 

ख़ास बात यह है कि फ़िलहाल तो सोशल मीडिया पर दीपिका के इस जेस्चर को मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं, जबकि सिक्यॉरिटी गार्ड की तारीफ भी जमकर की जा रही है. वहीं अदाकारा के वर्क फ्रंट पर बात करें तो दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में ऐसिड सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार अदा करेगी. फिल्म की शूटिंग हो चुकी है. इसे 10 जनवरी 2020 को रिलीज किया जाएगा. 

https://www.instagram.com/p/By-74iOHh_w/?utm_source=ig_embed

]]>