गाइडलाइंस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 29 Nov 2025 09:45:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गाइडलाइंस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कल होगा AIBE 20 एग्जाम, यहां देखें परीक्षा में जाने से पहले जरूरी गाइडलाइंस https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-aibe-20-%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87/646107 Sat, 29 Nov 2025 09:45:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=646107 बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से कल यानी 30 नवंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कल विभिन्न परीक्षा केंद्रों में एक शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार (AIBE) 20 की परीक्षा में शामिल होने …]]>

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से कल यानी 30 नवंबर को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा कल विभिन्न परीक्षा केंद्रों में एक शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार (AIBE) 20 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र में जाने से पहले जरूरी दस्तावेज और बीसीआई द्वारा जारी की गई जरूरी दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें, ताकि परीक्षा वाले दिन अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं
जो उम्मीदवार कल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में शामिल होने वाले हैं, वे अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो व पहचान-पत्र भी जरूर साथ लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने का समय
बीसीआई की ओर से कल (AIBE) 20 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, उन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके साथ ही 1:15 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रत्येक घंटे के लिए अतिरिक्त 20 मिनट का समय दिया जाएगा।

इन चीजों पर मनाही
बीसीआई की ओर जारी गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा वाले दिन मोबाइल फोन, डिजिटल या स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें और नोट्स आदि पर सख्त मनाही है। ऐसे में परीक्षा वाले दिन यदि कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उन्हें बोर्ड की ओर से तुरंत प्रतिबंधित किया जाएगा।

]]>
 LIC AAO Prelims Exam 2025: प्रारंभिक परीक्षा आज से शुरू, यहां देखें जरूरी गाइडलाइंस https://livehalchal.com/lic-aao-prelims-exam-2025-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9c/636062 Fri, 03 Oct 2025 10:04:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=636062 लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) की ओर से LIC AAO Prelims Exam 2025 आज यानी 03 अक्टूबर, 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाना है। यह परीक्षा जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के कुल 841 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जा रही है। ऐसे में यह परीक्षा उन उम्मीदवारों …]]>

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) की ओर से LIC AAO Prelims Exam 2025 आज यानी 03 अक्टूबर, 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाना है। यह परीक्षा जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के कुल 841 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जा रही है। ऐसे में यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद ही खास है, जो एलआईसी में बतौर जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। अगर आप भी आज इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, तो परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी गाइडलाइंस को जरूर देख लें।

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 70 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल एक घंटे के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी। स्पेशलिस्ट की प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा, जबकि जेनरलिस्ट की प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है।

]]>
अनलॉक-5 के लिए जारी की गयी नई गाइडलाइन्स, 30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88/387869 Wed, 28 Oct 2020 11:40:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=387869 पिछले महीने के अंत में अनलॉक-5 के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस को अब नवंबर अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 नवंबर तक जारी रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ”MHA ने आज ऑर्डर जारी किया है, …]]>

पिछले महीने के अंत में अनलॉक-5 के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस को अब नवंबर अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, ”MHA ने आज ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत 30 सितंबर को जारी गईं गाइडलाइंस 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी। वहीं, 30 नवंबर, 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।”

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि किसी शख्स या फिर कोई सामान को प्रदेश के अंदर या एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी। इसके लिए कोई भी अलग पास की जरूरत नहीं होगी।

गौरतलब है कि 30 सितंबर को केंद्र सरकार ने अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं। इसके तहत 15 अक्टूबर के बाद सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को दोबारा घोलने की अनुमति दी थी। वहीं, गाइडलाइंस में सरकार ने कहा था कि स्कूलों और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स को खोलने को लेकर 15 अक्टूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी। राज्यों को अपने इस फैसले के दौरान छात्रों के माता-पिता की मंजूरी की जरूरत होगी।

सरकार ने कहा था कि ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग जैसे चल रही थी, उसी तरह से चलती रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति है, उन्हें राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों द्वारा जारी किए जाने वाले एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

]]>
ना खाएं खाने में कम नमक, हो सकता है इस घातक बीमारी का खतरा https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/42067 Mon, 03 Apr 2017 10:37:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=42067 अगर आपके खाने में नमक की मात्रा हेल्थ गाइडलाइंस के हिसाब से कम हो तो इससे दिल के दौरे का जोखिम बढ़ जाता है. कनाडा में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के जारी गाइडलाइंस में हालांकि कहा गया है कि हर  यूवा व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम से …]]>

अगर आपके खाने में नमक की मात्रा हेल्थ गाइडलाइंस के हिसाब से कम हो तो इससे दिल के दौरे का जोखिम बढ़ जाता है. कनाडा में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के जारी गाइडलाइंस में हालांकि कहा गया है कि हर  यूवा व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम से कम नहीं नमक खाना चाहिए.ना खाएं खाने में कम नमक, हो सकता है इस घातक बीमारी का खतरा

कनाडा के रिसर्चस ने अपने रिसर्च में इस पर जोर दिया कि 5 ग्राम पर्याप्त नहीं है. रिसर्च ने इस बात को भी खारिज किया कि ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए गंभीर खतरे की बात है.

कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सलीम यूसुफ ने कहा कि स्टडी से पता चलता है कि तीन ग्राम से कम सोडियम के हर रोज सेवन से मृत्यु का खतरा, दिल का दौरा और हार्ट फेल्योर बढ़ जाता है.

यूसुफ ने कहा कि नमक के सेवन को बहुत कम करने पर शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है. यूसुफ ने कहा कि एक यूवा व्यक्ति को 7.5 से 12.5 ग्राम नमक हर दिन लेना चाहिए जो तीन से पांच ग्राम सोडियम के बराबर होता है.

]]>