गहलोत सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 31 Oct 2020 06:08:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गहलोत सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश करेगी : गहलोत सरकार https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf/388888 Sat, 31 Oct 2020 06:08:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=388888 राजस्थान विधानसभा का सत्र शनिवार से फिर शुरू होगा। इस दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं, विधानसभा सचिवालय के अनुसार पंद्रहवी राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की बैठक पुन: 31 अक्तूबर की …]]>

राजस्थान विधानसभा का सत्र शनिवार से फिर शुरू होगा। इस दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश करेगी।

इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं, विधानसभा सचिवालय के अनुसार पंद्रहवी राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की बैठक पुन: 31 अक्तूबर की सुबह 11.00 बजे से होगी।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन और सदन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

राजस्थान सरकार के नए राज्य विधेयक पर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा, ‘राजस्थान सरकार बस अपने वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के धर्म का पालन कर रही है।

कांग्रेस ने खुद अपने शासित राज्यों में ठेके पर खेती लागू की थी।’ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच गई हैं।

]]>