गर्मी में हो सकती है खुजली – Live Halchal

गर्मी में हो सकती है खुजली, करें ये उपाय
गर्मी के मौसम में थोड़ी देर धूप में रहने पर अक्सर कुछ लोगों को बदन में तेज चुनचुनाहट और खुजली होने लगती है। ऐसे जैसे पूरे बदन में चीटियां काट रहीं हों। दरअसल, धूप में निकलने पर सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मियों में इनका प्रभाव और ज्यादा होता है। ये किरणें जब सीधे त्वचा के संपर्क में आती हैं तो त्वचा सूखी और बेजान होने लगती है।

इसी वजह से खुजली शुरू हो जाती है। आमतौर पर इस तरह की चुनचुनाहट का कारण शरीर में पानी की कमी होती है। इसके अलावा पसीना सूखने के कारण बदन पर ढेर सारे जर्म्स चिपके होते हैं, जो खुजली फैलाते हैं। कुछ घरेलू नुस्खों से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

नारियल का तेल

अगर धूप में जाने पर चुनचुनाहट होती है तो नहाने के बाद पूरे शरीर में नारियल का तेल लगा लें। अगर खुजली ज्यादा है और लाल दाने आ गए हैं तो नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर इसे दानों पर लगाएं।

पुदीने की पत्तियां

गर्मियों में पुदीने का सेवन सेहत के लिए वरदान है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीसकर खुजली वाले स्थान पर लगाएं। दस मिनट बाद त्वचा को पानी से धुल लें या नहा लें। ऐसा करने से खुजली की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी धूप से होने वाली खुजली की समस्या को आसानी से ठीक कर सकता है। एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में डाल कर त्वचा को अच्छे से साफ करें। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ करें। ऐसा करने से खुजली से राहत मिलेगी।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में भी ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीफंगल गुण होते हैं। तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर पानी में उबाल लें और फिर नहाने के पानी में इसे मिला लें। अगर घमौरियां हो गई हैं तो तुलसी की पत्तियों को पीस कर त्वचा पर लगाएं।

नींबू का इस्तेमाल

नींबू का सेवन शरीर को देर तक हाइड्रेट रखता है। त्वचा पर होने वाली खुजली से बचने के लिए नींबू के रस से त्वचा की मसाज करनी चाहिए। नींबू के रस में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से त्वचा के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। नींबू का रस त्वचा का रंग भी निखारता है।