गर्मियों – Live Halchal

गर्मियों के मौसम में कॉफी का एक घूंट भी है जहर!
रोजमर्रा की जिंदगी में कॉफी पीना बेहद आम बात हो गई है। यह एक तरह से हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गई है। ऑफिस में आते ही काम पर फोकस करने के लिए लोगों को कॉफी चाहिए होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी (Side Effects Of Drinking Coffee) पीने के कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में।

गर्मियों के मौसम में थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर जाने से आपके शरीर की एनर्जी कम हो सकती है। तपती धूप से लड़ने के लिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट सही रखें और ऐसे फूड आइटम्स न खाएं, जिनके कारण गर्मियों में नुकसान हो सकता है। इन्हीं फूड आइटम में से एक है कॉफी।

रोजाना हर कोई लगभग एक या दो कप कॉफी पी ही लेता है। तपती गर्मी में भी लोग ऑफिस आकर सबसे पहले कॉफी पीते हैं। यह आपके काम करने की एकाग्रता में जरूर मदद करता है, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन सेहत पर नेगिटिव प्रभाव डालता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है, तो आपके शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है और कॉफी इसमें मदद नहीं करती है। आइए जानते हैं कॉफी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।

कॉफी पीने से होने वाले नुकसान

डिहाइड्रेशन

कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन को ज्यादा लेने से शरीर का तापमान बढ़ा सकता है, जिससे पसीने की मात्रा बढ़ सकती है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। डिहाइड्रेशन गर्मियों में होने वाली आम परेशानियों में से एक हैं। ऐसे में कॉफी को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए।

शरीर का तापमान बढ़ना

कॉफी में मौजूद कैफीन तापमान को बढ़ा सकता है, जो गर्मियों को और असहनीय बना सकता है। इसकी वजह से ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है, जो थकान और चक्कर आने का कारण बन सकता है। कॉफी पीने से आपको गर्मियों में मतली जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

नींद की कमी

कई लोग देर रात तक काम करने के लिए भी कॉफी पीते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है। इसके कारण रात को आपकी नींद की क्वालिटी खराब होती है, जो आपको बेचैन और ज्यादा थका हुआ बना सकता है।

हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है

ज्यादा कैफीन लेने से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम बढ़ जाते हैं। इसलिए दिल की बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए कॉफी पीना सही नहीं माना जाता।

गर्मियों में रोज पीएंगे बेल का जूस
गर्मी का मौसम, ऐसा मौसम है जिसमें भूख कम और प्यास अधिक लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि तापमान बढ़ने की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है और शरीर में पानी कम हो जाता है। इसकी वजह से हम सभी खूब पानी पीते है। पानी पीने के अलावा प्याज बुझाने के लिए हम ठंडा-ठंडा नींबू पानी, नारियल पानी, फ्रूट जूस, लस्सी और छांछ पीना भी पसंद करते हैं। ऐसे में शरीर को शरीर को ठंडा और गले को तर रखने के लिए बेल का जूस भी बेहतरीन विकल्प है।

गर्मियों में बेल का जूस (Bael Juice in Summer) पीना काफी फायदेमंद होता है। यह ठंडी तासीर का होता है, इसलिए शरीर को ठंडा रखने में और तेज धूप के दुष्प्रभावों से बचने के लिए विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे अनेक पोषक तत्वों से भरपूर बेल का जूस अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे पीने से गर्मियों में लू लगने से बचा जा सकता है। आइए जानें बेल का जूस पीने से क्या फायदे (Bael Juice Benefits) मिल सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल
बेल के जूस में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इसलिए इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक होता है। हालांकि, इसमें चीनी न मिलाकर पीने से यह सेहत के लिए और फायदेमंद होता है।

वेट लॉस में मददगार
हाई फाइबर से भरपूर बेल का जूस या फल दोनों ही वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं। इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और मीठे की क्रेविंग भी नही होती। साथ ही, तृप्ति की भावना आती है। इससे आप ओवर ईट नहीं करते और आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है
बेल विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसलिए इसका डेली सेवन हमें बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रखता है।

हाइड्रेटेड रखता है
बेल का जूस डेली पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही, शरीर अंदर से ठंडा रहने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रहता है। इससे गर्मियों में हमें डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।

पाचन मजबूत होता है
हाई फाइबर से भरपूर बेल भोजन को पचाने में सहायक होता है । इसके अलावा, इसकी ठंडी तासीर पेट को ठंडा रखती है, जिसकी वजह से पेट सम्बंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द, अपच, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

मुंह के छाले से राहत मिलती है
बेल की तासीर ठंडी होती है, जिससे बेल के जूस के डेली सेवन से हमारे पेट में ठंडक बनी रहती है और इससे मुंह में छाले नहीं होते।

गर्मियों में भी दिखना है कूल, तो ट्राई करें ये 8 क्लासी हेयरस्टाइल्स
गर्मी में बालों को कैसे बांधें कि गर्मी भी न लगे और स्टाइलिश भी दिखें अगर आपके मन भी यह सवाल घूम रहा है तो इसका जवाब हम लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आपके बाल बंधे रहेंगे और काफी अच्छे भी दिखेंगे। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम के लिए कुछ स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स।

गर्मियों का मौसम अपने आप में कई तरह की परेशानियों का सबब बनता है। फिर चाहे सेहत हो, हमारी त्वचा हो या फिर हमारे बाल ही क्यों न हों। गर्मी में बढ़ता तापमान हर चीज को प्रभावित करता है। इस मौसम में घर पर रहना हो या फिर बाहर निकलना हो, गर्मी से बचने के लिए हमेशा यही सवाल आता है कि बालों को कैसे संभाला और संवारा जाए।

खुले बाल पसीने और धूप से खराब हो सकते हैं, इसलिए ऐसे हेयरस्टाइल चुनने चाहिए जिनसे ये परेशानियां भी न हों और साथ ही, गर्मी भी ज्यादा न लगे। इसलिए बालों के लिए गर्मियों के अनुरूप ऐसे हेयरस्टाइल की जरूरत महसूस होती है, जो इन्हें स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हमें कंफर्टेबल भी फील कराएं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और बालों की वजह से गर्मी भी कम लगेगी।

हाई पोनीटेल

हाई पोनी टेल गर्मियों में बालों को बांधने का सबसे आसान तरीका है। यह आपको काफी क्लासी लुक देता है। इसे आप फ्रॉक, मिडी, जींस या फिर किसी फॉर्मल वेयर के साथ भी आसानी कैरी कर सकती हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक बिना बिखरे, सेट रहेंगे।

फ्रेंच चोटी

गर्मियों में बाल जितने बंधे रहें उतनी उलझन कम होती है, खासकर बाहर निकलने पर। ऐसे में फ्रेंच चोटी एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो सूट, साड़ी, मिडी किसी भी आउट फिट के साथ फिट बैठती है। लंबे बालों पर ये चोटी और भी खूबसूरत लगती है। इसे स्टाइल करने के लिए आप इसके साथ क्यूट और छोटी क्लिप्स भी लगा सकती हैं।

सिंपल पोनी

गर्मी के मौसम में किसी ब्रंच पर जाना है या आउटिंग के लिए जाना है, तो सिंपल पोनी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें आपका लुक काफी कैजुअल, लेकिन क्लासी लगेगा। इसके साथ अपने सामने के कुल बालों को लूज छोड़ सकती हैं, ताकि वे आपके चेहरे को फ्रेम करें। इससे आपका लुक और बेहतर दिखेगा।

लो बन

बालों का लो बन हेयरस्टाइल एक एवर ग्रीन लुक है। यह ऑयली हेयर के लिए एक सेफ हेयरस्टाइल लुक माना जाता है, लेकिन आप इसे कभी भी बना सकती हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, लो बन हर लुक के साथ अच्छा लगता है।

मेसी बन

गर्मियों में मेसी बन बहुत बेहतरीन हेयरस्टाइल विकल्प है। ड्राई और घने बालों को स्मार्टली संवारने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता है। इस हेयरस्टाइल को सबसे अधिक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कैरी करती थीं, जिसके बाद से ये काफी पॉपुलर हो गया है। आप भी अपने कैजुअल वेयर्स के साथ इस बन को बना सकती हैं।

सिंपल जूड़ा

गर्मियों में बालों को जितना अधिक समेट कर रखा जाए उतना अधिक अच्छा है। ऐसे में अगर आपको पार्टी या फंक्शन अटेंड करना है, तो साड़ी के साथ सिम्पल जूड़ा बनाएं। बालों को बांधने का ये सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है। किसी फंक्शन के लिए आप इसके साथ बालों में गजरा भी लगा सकती हैं।

बबल ब्रेड

इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सिंपल चोटी ही जरा लूज करके बबल के शेप में बनाई जाती है। इस हेयरस्टाइल में आपके बाल बंधे भी रहेंगे और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगेंगे।

गर्मियों में बढ़ गई है गैस और अपच की समस्या
गर्मियों में मौसम का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। इस दौरान सारी समस्याएं हमें अपना शिकार बना देती है। पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और अपच इन्हीं में से एक है जिससे इस मौसम में कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से तुरंत और जल्दी ही राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

गर्मियों  में अकसर पाचन से जुड़ी कई समस्याएं परेशानी की वजह बनी रहती है। पेट में गैस (Gas) बनना इन्हीं समस्या में से एक है, जो एक अप्रिय स्थिति है जिससे पेट में ब्लोटिंग (Bloating) और दर्द होता है। गलत खानपान और खाने के गलत तरीकों की वजह से अकसर यह समस्या होती है। सोडा, च्यूइंग गम, स्ट्रॉ से पीना, स्मोकिंग करना, खाते समय बोलना या जल्दी-जल्दी खाने से भी गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इसके अलावा हाई फाइबर वाले फूड्स जैसे ब्रोकली, राजमा, मटर, साबित अनाज आदि से भी गैस की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को दूध, दही या चीज से भी गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए एक नियंत्रित मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए। खाना अच्छे से न पचने के कारण पाचन तंत्र में गैस ट्रैप हो जाती है, जो कि डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर दबाव बनाने लगती है और गैस की समस्या होने पर पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय-

बॉवल मूवमेंट करें

बैठ कर बॉवल मूवमेंट करने से यह आंतों की मांसपेशियों को हिलाता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम से गैस निकलने की जगह मिलती है। साथ ही यह बचा हुआ स्टूल भी निकालता है, जिससे गैस को फ्री हो कर निकलने की जगह मिलती है।

सेब का सिरका

यह गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या से निजात दिलाने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका है। इसके लिए हल्के गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें और गैस महसूस होने पर इसका सेवन करें।

सौंफ

इसे अच्छे से चबा कर खाने से लार के साथ मिल कर यह एक अच्छे गैस पेन रिलीवर का काम करता है।

मसाज

पेट पर गोल-गोल मोशन में हल्के हाथ से मसाज करने से गैस पास होती है और इससे राहत मिलती है।

वॉक करें

पेट की मांसपेशियां वॉक करने से रिलैक्स होती हैं, जो कि ट्रैप गैस को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

योग

बालासन, आनंद बालासन कुछ ऐसे योग मुद्राएं हैं, जो खासतौर पर गैस से राहत दिलाने के लिए जानी जाती हैं।

ध्यान रखें कि हल्की फुल्की गैस और अपच की समस्या घर बैठे ही ठीक की जा सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों से आराम न मिले तो तत्काल डॉक्टर से मिलें और उचित परामर्श और दवा खाएं।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है सौंफ का शरबत
गर्मियों में नहीं होना चाहते हीट स्ट्रोक डिहाइड्रेशन और डायरिया का शिकार तो कुछ खास तरह की सावधानियां बरतें जिसमें से एक है शरीर में पानी की कमी न होने दें और शरीर को ठंडा रखें लेकिन एसी में बैठने और ठंडा पानी पीने से बात नहीं बनने वाली इसके लिए कुछ खास तरह के फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें जिसमें से एक है सौंफ की शरबत।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, डायरिया, टायफॉइड की समस्याएं बहुत ही आम होती हैं, लेकिन इनका शरीर पर बहुत ही गंभीर और लंबा असर रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में एक्सपर्ट्स कुछ खास सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। जिसमें बाहर निकलने से पहले शरीर को अच्छे से कवर करना, सनस्क्रीन लगाना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को ठंडा रखने जैसी सलाह शामिल है, लेकिन अगर आप शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडा पानी पीते हैं, तो ये बिल्कुल भी सही नहीं, क्योंकि गर्म-सर्द की वजह से बुखार, सर्दी-जुकाम की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसकी जगह नींबू पानी, शिकंजी, शरबत, सत्तू, गन्ने का जूस जैसे ऑप्शन्स चुनें। जो शरीर को डबल फायदा पहुंचाते हैं।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी शरबत, जो गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है और इससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। ये है सौंफ की शरबत। जान लें इसे बनाने का आसान तरीका।

सौंफ का शरबत बनाने की रेसिपी

सामग्री–  2 चम्मच नींबू, 1/2 कप सौंफ, 3 से 4 पुदीना की पत्तियां, स्वादानुसार चीनी, स्वादानुसार काला नमक

ऐसे बनाएं सौंफ की शरबत

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को धो लें। फिर इसे पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें।

दो तीन घंटे बाद इसे मिक्सी में पीस लें। बाकी चीज़ों को भी साथ ही पीस लें। बारीक पाउडर बना लें।

अब एक ग्लास में पानी निकालें, इसमें इस पेस्ट को मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस डालें।

तैयार हो गया गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक सौंफ की शरबत।

सौंफ की शरबत के फायदे

सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है।

सौंफ में कई तरह के विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी होते हैं।

इसे पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है।