गर्दन का कालापन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 26 Sep 2019 06:10:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गर्दन का कालापन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऐसे दूर करे, गर्दन का कालापन https://livehalchal.com/%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa/275019 Thu, 26 Sep 2019 06:10:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=275019 आपने देखा ही होगा कि लड़कियां अपनी खूबसूरती के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। अपने चहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप को काम में लेती हैं। लेकिन वहीँ वे गर्दन पर ध्यान देना भूल जाती हैं जो उनके साफ़ चहरे का निखार भी कम करती हैं। ऐसे में …]]>

आपने देखा ही होगा कि लड़कियां अपनी खूबसूरती के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। अपने चहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप को काम में लेती हैं। लेकिन वहीँ वे गर्दन पर ध्यान देना भूल जाती हैं जो उनके साफ़ चहरे का निखार भी कम करती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि गर्दन का कालापन दूर कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन के कालेपन को दूर कर खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से गर्दन धो लें।

खीरा
खीरे को कद्दूकस कर उसमें गुलाब जल मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसको 10 मिनट के लिए गर्दन पर लगाएं। अब गर्दन को साफ पानी से धो लें।

दही
दही का इस्तेमाल भी रंग निखारने के लिए किया जाता है। 1 बड़ा चम्मच लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से गर्दन पर मसाज करें। कुछ दिनों तक ऐसा करन से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

लेमन ब्लीच
आधा चम्मच नींबू का रस लें। अब इसमें 1 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसको अच्छी तरह से गले पर लगाएं। रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर पानी से गर्दन को साफ कर लें। लगातार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

शहद
शहद और नींबू रस मिलाकर लगाने से भी गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है। 2 चम्मच नींबू का रस लें उसमें शहद मिलाएं। इसको लगभग आधे घंटे के लिए गर्दन पर लगा रहना दें। धोते समय गर्दन की मसाज करें। इस तरह गर्दन की सारी गंदगी निकल जाएगी।

ओट स्क्रब
4 चम्मच ओट मिल लें। इसको अच्छे से पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच टमाटर की प्यूरी डाल लें। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर गले पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार लगाने से कुछ ही दिनों में गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता है।

]]>