गरज-चमक – Live Halchal

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, दिल्ली में गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी
बारिश, बर्फबारी और तेज हवा के कारण पहाड़ों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसका एहसास मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है दिल्ली में भी सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ ठंड का एहसास लोगों को हुआ। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है।

IMD ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जिसकी वजह से दिन के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जाएगी। वहीं दिल्ली के अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 फरवरी के बीच और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश समेत आंधी तूफान से ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में तीन दिन तक लगातार हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। मंगलवार और बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

बिहार में भी बरसेंगे बादल

बिहार के मौसम का भी एक बार फिर मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 फरवरी को मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। 6 जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते ठंड फिर से बढ़ सकती है। मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 24.8 एवं 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच दिन तक रहेगा। सोमवार को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी जिला में बहुत भारी वर्षा व हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया है।सोलन, सिरमौर के लिए आरेंज व ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी भारी वर्षा व हिमपात होने का येलो अलर्ट है।

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बर्फबारी या वर्षा की संभावना जताई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों के लिए अनंतनाग और कुलगाम जिलों के लिए कम हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। सुबह से कश्मीर के सभी पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। तो वहीं, जम्मू में भी सुबह से हल्की वर्षा दिनभर जारी रही।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा संभवाना है। वहीं, 19 से 21 फरवरी के बीच उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। इसके अलावा, 21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इस अवधि के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।