गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती – Live Halchal

उत्तराखंड डेरी एवं गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से डेरी सुपरवाइजर एवं शुगर केन सुपरवाइजर के 91 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 निर्धारित है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से डेरी सुपरवाइजर एवं शुगर केन सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं उनके लिए इसमें शामिल होने का अंतिम मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 निर्धारित है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

उम्मीदवार आवेदन पत्र यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध है।

इस भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने कृषि में इंटरमीडिएट या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय दुग्धशाला डिप्लोमा या इसके समकक्ष या उच्चतर तकनीकी योग्यता हासिल की हो। भर्ती में आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां Recruitment Notifications लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Government Dairy Supervisor and Sugar Cane Supervisor Examination- 2023 पर जाना है और उसके सामने दिए गये Click here लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है। अब आप अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 172 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग को 82 रुपये और पीएचसी/ दिव्यांग कैटेगरी को 22.30 रुपये जमा करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से सुपरवाइजर के 78 पदों और डेरी सुपरवाइजर के 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।