गणतंत्र दिवस परेड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 22 Jan 2026 07:07:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg गणतंत्र दिवस परेड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गणतंत्र दिवस परेड के लिए आज, 24 और 26 जनवरी को बदला रहेगा यातायात https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86/656026 Thu, 22 Jan 2026 05:41:53 +0000 https://livehalchal.com/?p=656026 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए विधान भवन के आसपास डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। 22 जनवरी को परेड का पूर्वाभ्यास और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। 26 जनवरी को मुख्य परेड होगी। इसके लिए 22, 24 और 26 जनवरी को यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव …]]>

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए विधान भवन के आसपास डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। 22 जनवरी को परेड का पूर्वाभ्यास और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। 26 जनवरी को मुख्य परेड होगी। इसके लिए 22, 24 और 26 जनवरी को यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन, स्कूल वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

इधर से कर सकेंगे आवागमन

  • सुबह आठ बजे से चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने (बाल विद्या मंदिर) के आसपास का क्षेत्र यातायात के लिए पूरी तरह बदं रहगा।
  • आलमबाग, मवैय्या की ओर से चारबाग जाने वाले वाहन लाटूश रोड, गुप्ता तिराहे से रविंद्रालय (बाल विद्या मन्दिर) केकेसी की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन चारबाग लाटूश रोड (गुप्ता तिराहे) से बाएं बांसमंडी चौराहे, कैसरबाग या रविंद्रालय से दाएं यूटर्न लेकर मवैय्या, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
  • डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल व बांसमंडी चौराहे से गुरु गोविंद सिंह चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाएं नत्था तिराहे, मवैय्या, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
  • मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपी सेन रोड तिराहे की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे। इन्हें बांसमंडी, रविंद्रालय तिराहे से दाएं यूटर्न कर नत्था, मवैया होकर जाना होगा।
  • केकेसी तिराहे से चारबाग रविंद्रालय व राणा प्रताप चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें लोको चौराहे, कुंवर जगदीश, आलमबाग या सदर कैंट, अब्दुल हमीद चौराहे, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, 1090 चौराहे होकर जाना होगा।
  • सदर एवं कुंवर जगदीश चौराहे, लोको चौराहे से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाले वाहन लोको चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें लोको वर्कशाॅप फतेह अली आलमबाग या सदर कैंट होकर जाना होगा।
  • राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बांसमंडी चौराहे से होकर जाना होगा।
  • हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें बांसमंडी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहे से होकर जाना होगा।
  • उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर व हुसैनगंज चौराहा की ओर जाने आने-जाने वाले वाहन लालबहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेंडी विधान सभा की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें लालबत्ती चौराहे या उदयगंज तिराहे से सदर ओवरब्रिज होते हुए जाना होगा। केवल कार पास वाले वाहनों को सचिवालय विधानभवन के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय के अंदर आने की अनुमति होगी।
  • बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

विधान भवन के सामने की यातायात व्यवस्था

  • हजरतगंज चौराहे से रायल होटल (बापू भवन) चौराहे तक विधानसभा मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से 25 जनवरी को दोपहर दो बजे से ही बंद कर दिया जाएगा।
  • नावेल्टी (लालबाग) चौराहे से कैपिटल तिराहे के मध्य निर्धारित समय के दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नावेल्टी (लालबाग) चौराहे से जनपथ तक आ सकेंगे।
  • हजरतगंज चौराहे से निर्धारित समय के पश्चात कोई वाहन मेफेयर, परिवर्तन चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इन्हें गंज चौराहे से अशोक मार्ग होते हुए मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहे, सिकंदररबाग चौराहे से संकल्प वाटिका तिराहे, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहे से होकर जाना होगा।
  • डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे के मध्य का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।
  • महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाले वाहन संकल्प वाटिका तिराहे से हजरतगंज चौराहे, विधान भवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन संकल्प वाटिका तिराहे से बाएं बैकुंठ धाम, पीएनटी बालू अड्डा, 1090 चौराहा, जियामऊ, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, एसएन ओवरब्रिज कैंट होकर जा सकेंगे।
  • गोल्फ क्लब चौराहे से वाहन पार्क रोड, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें पार्क रोड चौराहे से दाएं मुड़कर नरही होकर जाना होगा।
  • जनपथ के पीछे से कोई वाहन जनपथ मार्केट होकर हजरतगंज बाजार की ओर नहीं जा सकेगा।
]]>
गणतंत्र दिवस परेड: यूपी की झांकी में दिखा ‘विकास’ और ‘विरासत’ का ‘संगम’ https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80/600649 Mon, 27 Jan 2025 05:00:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=600649 गणतंत्र दिवस परेड में रविवार को उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘समुद्र मंथन’, ‘अमृत कलश’ और संगम तट पर डुबकी लगाते साधु-संतों के प्रदर्शन के साथ प्रयागराज में जारी महाकुंभ का जश्न मनाया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘विकास’ और ‘विरासत’ का अद्धभुत ‘संगम’ भी प्रदर्शित किया गया। बता दें कि धरती पर मानवता …]]>

गणतंत्र दिवस परेड में रविवार को उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘समुद्र मंथन’, ‘अमृत कलश’ और संगम तट पर डुबकी लगाते साधु-संतों के प्रदर्शन के साथ प्रयागराज में जारी महाकुंभ का जश्न मनाया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी में ‘विकास’ और ‘विरासत’ का अद्धभुत ‘संगम’ भी प्रदर्शित किया गया। बता दें कि धरती पर मानवता के सबसे बड़े समागम में से एक, प्रयागराज महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा।

संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं को दर्शाया गया
झांकी के अगले हिस्से में आगे की ओर झुके हुए ‘अमृत कलश’ की प्रतिकृति प्रदर्शित की गई, जो पवित्र ‘अमृतधारा’ के प्रवाह का प्रतीक थी। उसके इर्द-गिर्द शंख बजाते, संगम में पवित्र स्नान करते और ध्यान लगाते साधु-संतों के अलावा गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं को दर्शाया गया।

झांकी में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से झांकी के बारे में पहले साझा किए गए विवरण के मुताबिक, झांकी के पैनल पर भित्ति चित्रों और स्क्रीन के माध्यम से ‘अखाड़ों’ और ‘अमृत स्नान’ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शाया गया है। विवरण के अनुसार, इसके मध्य में ‘समुद्र मंथन’ की पौराणिक कथा का सजीव चित्रण किया गया है, जो महाकुंभ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है। झांकी के पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया है।

]]>
कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की ये खास झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी देंगे कलाकार https://livehalchal.com/uk-821/600142 Thu, 23 Jan 2025 05:49:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=600142 गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने प्रदेश की झांकी के साथ प्रस्तुति दी। उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व …]]>

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने प्रदेश की झांकी के साथ प्रस्तुति दी।

उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में राज्य के कलाकार भाग ले रहे हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ रखी गई है।

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ राज्य की झांकी मार्च पास्ट करते हुए चौथे नंबर पर देखने को मिलेगी। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है।

ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।

झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है। जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है।

]]>
दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1/600010 Wed, 22 Jan 2025 05:55:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=600010 सी-हेक्सागन-इंडिया गेट बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे से परेड के समापन तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को होगी। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी, जबकि कई मार्ग …]]>

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे से परेड के समापन तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को होगी। इसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रहेगी, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने बचें।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोल चक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। रिहर्सल के चलते बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार को परेड के अंत तक विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी। रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर क्रॉस-ट्रैफिक भी नहीं होगा।

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट बृहस्पतिवार सुबह 9.15 बजे से परेड के समापन तक बंद रहेगा। सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वह सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड रूट से बचें। रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

बसों को यहां से नहीं होगी अनुमति
पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान में सिटी बसें खत्म कर जाएंगी और उन्हें यहां से आगे जाने नहीं दिया जाएगा। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड और भैरों रोड पर समाप्त होंगी।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें।

]]>
 गणतंत्र दिवस परेड 2025…कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी प्रदेश के साहसिक खेलों की झलक, ये भी होगा खास https://livehalchal.com/uk-801/596629 Fri, 27 Dec 2024 08:59:11 +0000 https://livehalchal.com/?p=596629 गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखंड राज्य साहसिक खेल (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अक्टूबर में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों …]]>

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखंड राज्य साहसिक खेल (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अक्टूबर में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल और संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था। भारत सरकार द्वारा राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाए जाने के उपरान्त अन्तिम चयन कर लिया गया है।

इस बार उत्तराखंड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिए अन्तिम चयन हुआ है, जिसमें आन्ध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चण्डीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन व दिव केन्द्र शासित प्रदेश शामिल है।

उत्तराखंड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध एपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखंडी परिधान में महिला को दिखाया गया है और झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है।

]]>