खौफनाक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 12 Sep 2025 05:15:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खौफनाक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 2 घंटे 15 मिनट की इस खौफनाक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा https://livehalchal.com/2-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%87-15-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2/632063 Fri, 12 Sep 2025 05:15:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=632063 इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी भी दूसरे जॉनर की फिल्मों से ज्यादा होता है। जब भी कोई दमदार हॉरर मूवी बड़े पर्दे पर पहुंचती है तो एक-एक सीन पर सिनेमाघर दर्शकों की चीख से भर जाता है। हाल ही में एक एंटीसिपेटेड हॉरर मूवी रिलीज हुई है …]]>

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हॉरर फिल्मों का क्रेज किसी भी दूसरे जॉनर की फिल्मों से ज्यादा होता है। जब भी कोई दमदार हॉरर मूवी बड़े पर्दे पर पहुंचती है तो एक-एक सीन पर सिनेमाघर दर्शकों की चीख से भर जाता है। हाल ही में एक एंटीसिपेटेड हॉरर मूवी रिलीज हुई है और आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। यह फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की आखिरी फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स है।

माइकल चावेस के निर्देशन में बनी द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स द कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। तीसरी किश्त के चार साल बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार हो रहा था। रिलीज से चंद दिन पहले जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी लोगों को यकीन हो गया था कि यह फिल्म पहले से ज्यादा डरावनी होगी। हालांकि, डर के मामले में यह पहले से थोड़ी फीकी बताई जा रही है। खैर, द कॉन्ज्यूरिंग को भले ही मिला-जुला रिव्यू मिल रहा हो, लेकिन कमाई में यह धमाल मचा रही है।

बागी 4 को पछाड़ भारत पर कॉन्ज्यूरिंग का कब्जा

द कॉन्ज्यूरिंग 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में कब्जा कर लिया है। विदेशी बाजारों में ही नहीं, बल्कि इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा है। इस फिल्म ने तो बॉलीवुड मूवी बागी 4 को भी धूल चटा दी है। सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ भारत में द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने सात दिन के अंदर 67.19 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। नॉन वीकेंड में भी कमाई करोड़ों में है।

पहला दिन – 17.5 करोड़
दूसरा दिन – 17.5 करोड़
तीसरा दिन – 15.5 करोड़
चौथा दिन – 5 करोड़
पांचवां दिन – 5.5 करोड़
छठा दिन – 3.19 करोड़
सातवां दिन – 3 करोड़

वहीं, सेम डे रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 कमाई के मामले में द कॉन्ज्यूरिंग को पछाड़ नहीं पाई। इस फिल्म ने अभी तक 44.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

द कॉन्ज्यूरिंग का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बात करें द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो यह विदेशी बाजार में राज कर रही है। एक हफ्ते के अंदर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1925 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। नॉन-वीकेंड में फिल्म की कमाई का ऐसा असर है तो वीकेंड में तो यह गर्दा उड़ा देगी।

]]>
शादी के बाद पत्नी का नहीं था ससुराल जाने का मन, पति ने किया यह खौफनाक काम… https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a5/228953 Sun, 05 May 2019 11:35:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=228953 उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हिल जाएंगे. बताया जा रहा है कि यहां एक नवविवाहित जोड़े के साथ एक ऐसी घटना घटी जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शादी के …]]>

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हिल जाएंगे. बताया जा रहा है कि यहां एक नवविवाहित जोड़े के साथ एक ऐसी घटना घटी जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शादी के बाद पत्नी मायके में रहना चाहती थी और किसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था.

इस पति-पत्नी के झगड़े के बाद उसने पति के साथ ससुराल जाने से मना कर दिया था, जिससे गुस्सा होकर पति ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद लोग काफी हैरान हैं. जानकारी मिली है कि युवक ने फांसी लगाई है और पुलिस ने बताया है कि मामला उभांव थानाक्षेत्र के बिल्थरा रोड स्थित पन्नालाल कटरा का है. चकबंदी लेखपाल अजय कुमार (39) का शव बुधवार को बाथरूम के दरवाजे से लटका हुआ मिला. वहीं पुलिस के मुताबिक़, मिर्जापुर जनपद के जमालपुर निवासी अजय कुमार पिछले एक साल से बिल्थरारोड में चकबंदी लेखपाल पद पर कार्य क्र रहे थे और पन्नालाल कटरा में स्थित एक मकान में वे किराए पर रहते थे. पुलिस के मुताबिक़, अजय पिछले दिनों अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया हुआ था लेकिन मनमुटाव के कारण पत्नी ने उसके साथ आने से इंकार कर दिया और फिर अजय ने पन्नालाल कटरा में अपने मकान में फांसी लगा ली.

]]>