खेल मंत्री रेखा आर्य – Live Halchal

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य ने 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करने के लिए कहा।

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को जल्द आउट ऑफ टर्न नौकरी मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभाग की समीक्षा बैठक में अगस्त तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग को इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए कहा।

यह बैठक खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में की गई थी। खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में प्रवेश के लिए विषयों का चयन किया जा चुका है।

बैठक में खेल मंत्री ने कहा, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करने के लिए कहा। यह कदम राज्य में खेल शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। खेल मंत्री ने नई खेल नीति बनाने के काम को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने की योजना पर भी जोर दिया। इससे राज्य में खेल बुनियादी ढांचे का विकास होगा। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेलों में हमेशा प्रदेश के चार खेल होंगे शामिल, दो पर स्थिति साफ, शेष की जल्द होगी घोषणा
खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि सिर्फ एक बार नहीं, उत्तराखंड के चार खेल हमेशा के लिए राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे।

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के जिन चार स्थानीय खेलों को शामिल किया जाना है, वे आगे भी राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने रहें, इसके प्रयास जारी हैं। राज्य को 38 खेल कराने की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें 34 खेल पहले से राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा हैं, बाकी चार खेलों में उत्तराखंड के मलखम और योगा को शामिल किया गया है।

शेष किन दो खेलों को शामिल किया जाएगा, इसकी मुख्यमंत्री के स्तर पर समीक्षा हो रही है। घोषणा जल्द की जाएगी।खेल मंत्री रेखा आर्य कहती हैं, राज्य के स्थानीय खेल अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों का भी हिस्सा रहें, इसकी कोशिश भी की जा रही है। राज्य के मलखम और योगा राष्ट्रीय खेलों का हमेशा के लिए हिस्सा बनेंगे तो राज्य और उनके खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

25 अक्तूबर को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक प्रस्तावित है। उस बैठक से जो जानकारी या दिशा-निर्देश आएंगे, उनके आधार पर खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी खेलों की फेडरेशन की है और राज्य उन्हें बेहतरीन सुविधाएं और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर तैयार है।

पहले शिविर में राज्य के खिलाड़ियों को मौका
पहले कैंप में राज्य के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। सभी फेडरेशन को राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए देश और विदेश के बेहतरीन कोच उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है ताकि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के साथ पदक तालिका में बेस्ट फाइव में होने का गौरव हासिल कर सके।