खेत में नग्न हालत में हाथ-पैर बंधी मिली एक बच्ची की लाश… – Live Halchal

खेत में नग्न हालत में हाथ-पैर बंधी मिली एक बच्ची की लाश…
हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह मितौली थाना क्षेत्र का है। यहाँ मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में नौ साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई है। वहीं बालिका का शव गुरुवार को गन्ने के खेत में मिला है और शव की स्थिति देखने के बाद मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। इस मामले में अब शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसे परीक्षण के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के तहत थाना क्षेत्र के गांव कानाखेड़ा निवासी एक ग्रामीण की नौ साल की पुत्री बुधवार की शाम बाहर निकली थी और उसके बाद देर शाम तक वापस न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं सुबह होते ही परिजनों ने फिर तलाश शुरू की लेकिन बहुत समय तक कोशिशों के बाद कुछ पता नहीं चला। उसके बाद गांव के उत्तर दिशा में लगभग एक किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में बेटी नग्न अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह मृत अवस्था में थी।

उसका शव मिला देखकर सभी हैरान रह गए और इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर एसआई दिलीप कुमार प्रजापति, एसआई रामवीर मौके पर पहुंचे और बालिका के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने बताया कि घटना के संबंध में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।