खूनी खेल – Live Halchal

दरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, दहेज के लिए तीसरी पत्नी को खंती से मार डाला
दरभंगा के रानीपुर गांव में प्रमोद पासवान ने अपनी तीसरी पत्नी विभा देवी की हत्या कर दी। घटना 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन हुई, जब प्रमोद ने लोहे की खंती से उनके सिर पर हमला किया।

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में एक सनकी पति ने अपनी तीसरी पत्नी विभा देवी की हत्या कर दी। मृतका प्रमोद पासवान की पत्नी थीं। घटना रक्षाबंधन के दिन, 26 अगस्त की बताई जा रही है। बताया गया है कि प्रमोद पासवान ने रात में सोई हुई अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की खंती से वार कर दिया। विभा गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के बाद प्रमोद खंती लेकर मौके से फरार हो गया। घायल विभा को ससुराल वालों ने तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विभा की मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों और पुलिस की कार्रवाई
विभा की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ प्रमोद के पिता शिव प्रसाद पासवान के घर पर जुट गई। ग्रामीणों ने सदर थाना के प्रभारी मोती कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दहेज के लिए हत्या का आरोप
मृतका के पिता जीवछ पासवान ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रमोद ने दहेज को लेकर विभा पर मारपीट शुरू कर दी थी।

बताया गया है कि यह प्रमोद की तीसरी शादी थी। पहली पत्नी उसके सनकी व्यवहार से तंग आकर उसे छोड़ गई थी। 2019 में दूसरी शादी हुई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जेल से जमानत मिलने के बाद वह एक साल पूर्व विभा से शादी कर चुका था और उसी पर हमला किया। सदर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

मोबाइल का डाटा डिलीट कर व्यवसायी निशांत सर्राफ ने खेला था खूनी खेल…
शहर के बड़े व्यवसायी निशांत सर्राफ के परिवार की संदिग्ध मौत की गुत्थी 58 कॉल, वाट्सएप चैटिंग, तीन मोबाइल और एक टैब से सुलझ सकती है। फोरेंसिक की टीम लगातार जांच में जुटी है। निशांत सर्राफ ने अपनी पत्नी अलका, बेटी अनन्या, बेटे इशांत को गोली मारने और खुद को उड़ाने के पहले मोबाइल के सभी डाटा डिलीट कर दिए थे। निशांत के पास एप्पल के दो मोबाइल और एक टैब था, जबकि पत्नी के पास एक मोबाइल था। जिसे पुलिस ने कमरे से बरामद कर लिया था। जांच टीम तीनों मोबाइल और टैब के डाटा रिकवर कर रही है। कुछ सफलता हाथ लगी है।

मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे कोतवाली थाने के किदवईपुरी में रहने वाले अशोक सर्राफ के छोटे बेटे निशांत सर्राफ, उसकी पत्नी अलका सर्राफ, बेटी अनन्या की लाश कमरे के बिस्तर पर मिली थी। जबकि चार वर्षीय बेटा इशांत गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। सभी को गोली मारी गई थी। मौके से पुलिस ने .32 एमएम के चार खाली कारतूस, एक लाइसेंसी पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद किया था जिस पर निशांत के हस्ताक्षर थे। सुसाइड नोट की लिखावट और अक्षर की जांच की जा रही है। वहीं पिस्टल को भी बैलेस्टिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना के दिन सुबह से लेकर रात पौने दस बजे तक निशांत के मोबाइल से आउटगोइंग और इनकमिंग मिलाकर कुल 42 कॉल हुईं थीं। जबकि उनकी पत्नी के मोबाइल से 16 कॉल हुईं। पुलिस की टीम कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। निशांत के मोबाइल पर घटना के दिन रात पौने दस बजे के बाद न तो कोई कॉल आई है और नहीं गई है।

फोरेंसिक टीम को मोबाइल में इक्के-दुक्के नंबर ऐसे भी हाथ लगे हैं, जिस पर घटना के दिन कुछ अंतराल पर आठ बार बात हुई थी। पुलिस उस नंबर की तहकीकात कर रही है। जो लगातार स्विच ऑफ है। वहीं जांच के दौरान वाट्सएप की भी पड़ताल की है। जिससे कई नंबरों पर चैटिंग की गई है। मोबाइल कॉल, वाट्सएप चैटिंग इस मर्डर मिस्ट्री आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझा सकती है।

जांच के लिए फिर सर्राफ निवास पहुंची पुलिस-  बुधवार को निशांत के घर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और फोरेंसिक टीम में शामिल कुछ अधिकारी पड़ताल करने गए। अधिकारियों ने उस कमरे की गहनता से जांच की, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं पुलिस ने मकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।

डिप्रेशन में थे निशांत-   पुलिस को घर की तलाशी और परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला कि निशांत लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। उनकी अनुपस्थिति में नए दुकान की ओपनिंग की गई थी। परिवारवालों ने ओपनिंग समारोह में फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल को बुलाया था, लेकिन निशांत ने कार्यक्रम में दिलचस्पी नहीं ली थी।

कमरे से मिली निशांत की चिट्ठी, 12 लाख रुपये कर्ज का है जिक्र-  बड़े कारोबारी अशोक सर्राफ के छोटे बेटे निशांत सर्राफ, पत्नी अलका, बेटी अनन्या की गोली लगने से मौत मामले में बुधवार को जांचकर्ता दारोगा धर्मेंद्र और एएसआइ सुजाता कुमारी को तलाशी में निशांत और अलका के कमरे से तलाक संबंधित कागजात मिले। उसपर अलका के हस्ताक्षर भी हैं। हालांकि, अब तक कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर नहीं हुई थी। इधर, गोली लगने से घायल इशांत की हालत नाजुक बनी है। परिवार के लोग शोकाकुल हैं। अलका के घरवाले भी पश्चिम बंगाल से पटना पहुंच चुके हैं।

पिता के नाम छोड़ गए पत्र-   निशांत के कमरे से पुलिस को एक और चिठ्ठी मिली है। उन्होंने यह पत्र पिता को संबोधित करते हुए लिखा था। इसमें एक रसूखदार के नाम का जिक्र करते हुए लिखा था कि मैंने उनसे 12 लाख रुपये कर्ज के रूप में लिया है। आप (पिता) उन्हें (कर्ज देने वाले) सूद समेत रुपये लौटा दीजिएगा। उनसे कर्ज देने की वजह मत पूछिएगा।