खुशखबरी: हो जाइये तैयार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 29 Sep 2017 09:58:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खुशखबरी: हो जाइये तैयार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 खुशखबरी: हो जाइये तैयार, अब रेलवे यात्रियों को सबसे बड़ा तोहफा देने की कर रहा तैयारी https://livehalchal.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac/82426 Fri, 29 Sep 2017 09:57:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=82426 रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फ्लेक्सी किरायों के बोझ के तले दबे यात्रियों के लगातार शिकायत के बाद रेलवे ने तय किया है कि वो फ्लेक्सी किराया टिकट मूल्य प्रणाली की समीक्षा के साथ मूल्य में भी कटौती करेगा। रेलवे की तरफ से पिछले साल यह योजना राजधानी, …]]>

रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फ्लेक्सी किरायों के बोझ के तले दबे यात्रियों के लगातार शिकायत के बाद रेलवे ने तय किया है कि वो फ्लेक्सी किराया टिकट मूल्य प्रणाली की समीक्षा के साथ मूल्य में भी कटौती करेगा। रेलवे की तरफ से पिछले साल यह योजना राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए लागू की गई थी, जिसमें दस प्रतिशत सीट सामान्य किराये पर बुक की जाती थी और इसके बाद हर दस प्रतिशत सीट को दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ बुक किया जाता था। इसमें अधिकतम 50 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती थी। एक साल में रेलवे ने फ्लेक्सी किराया प्रणाली के जरिए 540 रुपये की कमाई की है। अब जब रेल यात्री लगातार किराये को लेकर शिकायत भेज रहे हैं तो रेलवे ने विचार किया है कि वो बहुत ही जल्द किराये में कटौती करेगा।खुशखबरी: हो जाइये तैयार, अब रेलवे यात्रियों को सबसे बड़ा तोहफा देने की कर रहा तैयारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि रेलवे की फ्लेक्सी किराया योजना में बदलाव किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों पर कर का बोझ लादे बगैर राजस्व अर्जन हो सके। एक वर्ष से भी कम समय में इसके कारण रेलवे को अतिरिक्त 540 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। गोयल ने कहा, ‘‘लोगों ने मेरे संज्ञान में फ्लेक्सी किराया योजना को लाया है। इसे और बेहतर किया जा सकता है कि ताकि लोगों की जेब पर बोझ नहीं पड़े और राजस्व के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सके।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि इस महीने की शुरुआत में मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्या उन्होंने फ्लेक्सी किराया योजना की समीक्षा की है। यह पूछने पर कि क्या योजना में कोई बदलाव होगा तो गोयल ने कहा, ‘‘कुछ बदलाव करने की संभावना है।’’

पिछले वर्ष सितम्बर में शुरू की गई योजना राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए लागू की गई थी जिसमें दस फीसदी सीट सामान्य किराये पर बुक की जाती थी और इसके बाद हर दस फीसदी सीट को दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ बुक किया जाता था। इसमें अधिकतम 50 फीसदी की वृद्धि की जा सकती थी। आंकड़ों के मुताबिक रेलवे को सितम्बर 2016 से जून 2017 के बीच इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त 540 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।

मंत्री ने कहा कि रेलवे प्रभावी और तेज सेवाएं सुनिश्चित करने पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘1 नवम्बर 2017 से करीब 700 रेलगाड़ियों की गति तेज करने का प्रस्ताव है। इससे 48 मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्टेशनों और रेलगाड़ियों में तेज वाई-फाई कनेक्टिविटी होगी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसे कब लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़े: बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ था लता मंगेशकर का ये गाना, जाने हकीकत

गोयल ने कहा कि पारर्दिशता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और टीटीई को ड्यूटी पर यूनिफॉर्म में रहना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरपीएफ कर्मी टिकट की जांच नहीं करेंगे, जो टीटीई का काम है लेकिन वे टिकट जांच दस्ते का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रेलवे की सभी संपत्तियों का खाका खींचने की पेशकश की है। गोयल ने कहा, ‘‘हमने 5000 मानव रहित फाटकों को समयबद्ध तरीके से खत्म करने की योजना बनाई है।’’

 
]]>