खुद बताया कारण – Live Halchal

जैस्मिन भसीन करना चाहती थीं आत्महत्या, खुद बताया कारण
टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को आज कौन नहीं जानता। टीवी शो बिग बॉस में अपना दम दिखा चुकीं जैस्मिन इन दिनों अपने नए गाने को लेकर चर्चाओं में है। उनका नया गाना सताया जाएगा इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अदाकारा ने खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने आत्महत्या के बारे में सोचा था। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने बताया कि कई जगह से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें आत्महत्या करने के विचार आने लगे थे। उन्हें लगता था कि उनमें कई खामिया हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अदाकारा ने कहा, ”मैं बहुत समय पहले अपनी जिंदगी के इस डार्क फेज में थी। जब मैं मुंबई आई थी और स्ट्रगल कर रही थी। वो लड़ाई मेरी खुद के साथ थी क्योंकि कहीं ना कहीं मैं खुद से अपना आत्मविश्वास खो रही थी। मुझे लगता था मेरे में खामियां हैं, मेरी स्किन में खामी हैं। मैं अच्छी नहीं दिखती हूं तभी मुझे हर रोज रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है।”

वही आगे उन्होंने कहा, ‘इस नेगेटिव फीलिंग से बाहर आने के लिए सेल्फ लव ने मेरी बहुत मदद की। मेरे लिए सीखने का प्वाइंट ये था कि आपको सबसे पहले खुद के साथ यह जंग खत्म करनी होगी। आपको खुद को स्वीकार करना होगा जैसे आप हैं। आपको अपनी खामियों को स्वीकार करना होगा क्योंकि आपकी खामियां हीं आपको दूसरों से अलग बनाती हैं। नहीं तो हम सभी एक टॉय शॉप में रखीं डॉल की तरह लगेंगे। जब तक आप खुद को लेकर कॉन्फिडेंड महसूस करेंगे और फैसला करेंगे कि आपको ये ही चाहिए और मैं इसे पाने की पूरी कोशिश करुंगे, अपना 100 प्रतिशत दूंगा ताकि मुझे गिल्टी महसूस ना हो कि मैंने कोशिश नहीं की। उस समय आपको कोई भी कुछ पाने से नहीं रोक पाएगा।’

आप सभी ने अब तक जैस्मिन को टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक, नागिन जैसे सीरियल्स में देखा होगा। इसी के साथ वह रिएलिटी शो बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी 9 में भी नजर आ चुकी हैं।