खाने के बाद लोग मांगेगे बार-बार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Jun 2021 12:01:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खाने के बाद लोग मांगेगे बार-बार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऐसे बनाएं मैंगो कस्टर्ड, खाने के बाद लोग मांगेगे बार-बार https://livehalchal.com/%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%96/443464 Tue, 08 Jun 2021 12:01:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443464  गर्मियों के मौसम में कई बार मैंगो फ्लेवर में कुछ ठंडा खाने का मन करता है. कई लोग गर्मियों में आइसक्रीम की जगह कस्टर्ड खाना पसंद करते हैं. इसकी वजह है कि कस्टर्ड फलों से भरपूर होता है और ये ठंडक का एहसास भी देता है. कस्टर्ड को बनाने और ठंडा करने में आइसक्रीम जितना समय भी नहीं लगता है. कस्टर्ड पाउडर को दूध में घोलकर तैयार किया जाता है और ये बेहद आसानी से बन जाता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आम से भरपूर मैंगो कस्टर्ड की रेसिपी…

मैंगो कस्टर्ड के लिए सामग्री:
3/4 कप (150 ग्राम)- चीनी
1/4 कप से थोड़ा सा अधिक- वनीला कस्टर्ड
1 लीटर (फुल क्रीम)- दूध
400 ग्राम- आम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)

मैंगो कस्टर्ड बनाने की रेसिपी:
– कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक बर्तन में दूध रखें और इसे उबलने दें, लगभग 3/4 कप ठंडा दूध अलग से रख लें. अब इस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिए जब तक कि कस्टर्ड की गुठलियां पूरी तरह से खत्म न हो जाएं.

– दूध में उबाल आने के 4-5 मिनट बाद तक दूध को उबलने दें. दूध में कस्टर्ड घोल डालते जाइए और दूध को बड़े चम्मच से चलाते जाएं. इस तरह से सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. इसमें चीनी भी मिला दें.

– कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, लगभग 10 मिनट तक गाढ़ा होने तक पका लें. इसके बाद आंच बंद कर दें. कस्टर्ड ठंडा होने के बाद इसमें आम के टुकड़े डालकर मिला लें.

– तैयार मैंगो कस्टर्ड को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें. लीजिए ठंडा और स्वादिष्ट मैंगो कस्टर्ड तैयार है.

]]>