खाते ही मुंह में आ जायेगा पानी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 18 Mar 2020 12:13:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खाते ही मुंह में आ जायेगा पानी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिना करेले की बनी करेला चाट, खाते ही मुंह में आ जायेगा पानी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be/332981 Wed, 18 Mar 2020 12:13:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=332981 अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने भोजन में वहीँ चीजें खाना पसंद करते हैं जो उन्होनें पहले खाई हुई हैं और वे कुछ नया ट्राई करने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बिना करेले की बनी करेला चाट की Recipe लेकर आए हैं जो मुंह में स्वाद का विस्फोट करेगी और …]]>

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने भोजन में वहीँ चीजें खाना पसंद करते हैं जो उन्होनें पहले खाई हुई हैं और वे कुछ नया ट्राई करने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बिना करेले की बनी करेला चाट की Recipe लेकर आए हैं जो मुंह में स्वाद का विस्फोट करेगी और आपको बहुत पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

– मैदा 250 ग्राम
– अजवायन आधा छोटी चम्मच
– जीरा आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
– काली मिर्च दरदरी पिसी आधा छोटी चम्मच
– नमक स्वादानुसार
– तेल तलने के लिये

चाट बनाने की आवश्यक सामग्री

– उबले आलू 2
– दही 1 कप
– मीठी चटनी आधा कप
– हरी चटनी आधा कप
– भुना हुआ जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच
– काला नमक स्वादानुसार
– लाल मिर्च स्वादानुसार
– बेसन के बारीक सेव एक कप
– हरा धनिया एक टेबल स्पून (बारीक कतरा)
– अनार के दाने 1 टेबल स्पून (ऐच्छिक)

– करेला चाट बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को छलनी से किसी बर्तन में छान लें। इसमें तेल, नमक, अजवायन और पिसी हुई काली मिर्च डाल कर मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए टाइट आटा गूंथ लें। अब इसे आटे को थोड़ी देर के लिए ढंक कर रख दें ताकि यह सेट हो जाए। कम से कम 15 से 20 मिनट इसे ढंका रहने दें।

– अब गुंथे हुए आटे से पेड़े के आकार को लोई काट लें। इसकी गोली बनाएं और पतली पूरी की तरह बेल लें। हलके हाथ से चाकू का इस्तेमाल करते हुए इस पूरी पर कट लगाएं। दोनों तरफ से पूरी का सिरा पकड़ते हुए इसे रोल करते हुए लपेट लें। बाकी भी रोल इसी तरह तैयार कर लें।

– कढ़ाई में तेल डालकर इसे आंच पर चढ़ा दें जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक-एक करके करेले डालें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। इसके बाद इसे एक नैपकिन पेपर लगी प्लेट पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले। सारे करेले इसी तरह तल लें।

– करेलों की चाट बनाने के लिए एक बर्तन के ऊपर छलनी रख दें। इसपर दही डालकर अच्छे से चलाते हुए छान लें ताकि पानी निथर जाए। अब दही को अच्छे से फेंट लें।

– पत्तल या प्लेट में कम से कम 2 करेले रखें। ऊपर से दही डालें, मीठा चटनी, हरी चटनी , उबले और मसले हुए आलू डालें। इसके ऊपर फिर से एक चम्मच दही डालें। काला नमक, सेव, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर स्प्रिंकल करें। इसके ऊपर कटा धनिया और अनारदाने डालें। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट करेला चाट।

]]>