खरी-खोटी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 09 May 2019 05:37:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खरी-खोटी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शॉर्ट ड्रेस पहनकर बुरी फंसीं सपना चौधरी, खरी-खोटी ट्रोलर्स ने सुनाईं… https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%82/230294 Thu, 09 May 2019 05:37:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=230294 हरियाणवी गानों और अपने कातिलाना डांस से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली सपना चौधरी पिछले दिनों से अपने राजनीतिक संपर्कों के चलते सुर्खियों में हैं. वह आए दिन अपने डांस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. लेकिन इस बार सपना अपनी एक फोटो के चलते सुर्ख़ियों में हैं.  दरअसल सपना ने हाल …]]>

हरियाणवी गानों और अपने कातिलाना डांस से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली सपना चौधरी पिछले दिनों से अपने राजनीतिक संपर्कों के चलते सुर्खियों में हैं. वह आए दिन अपने डांस वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. लेकिन इस बार सपना अपनी एक फोटो के चलते सुर्ख़ियों में हैं. 

दरअसल सपना ने हाल में अपना ट्रांसफोर्मेशन कराया था और वह अपने देसी लुक को छोड़ मॉर्डन अंदाज़ में नज़र आती हैं. लेकिन सपना के देसी अंदाज़ के दीवानों को यह बात शायद रास नहीं आ रही. अब सपना ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी अदाएं और ड्रेस काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. लेकिन इस तस्वीर पर जहां कुछ लोग दिल फेंक रहे हैं वहीं कुछ सपना को काफी बुरा भला बोल रहे हैं. देखिये यह तस्वीरें… 

www.instagram.com/p/Bw6dGPfFGXK/?utm_source=ig_embed

इन तस्वीरों में खूबसूरत सपना को शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा सकता है, लेकिन सोशल मिडिया पर सामने आईं इन तस्वीरों पर लोग गुस्सा दिखा रहे हैं. यहीं  इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स ने तस्वीर के लिए अपनी पसंद और नापसंद जाहिर की है. 

ऐसा नहीं है कि सारे फैंस सपना के विरोध में हों.  जहां कुछ फैंस ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन और उनके नए अवतार की तारीफ़ की है वहीं सपना के कुछ फॉलोवर्स ने उन्हें ट्रोल किया साथ ही ऐसी ड्रेस पहनने पर उन्हें अपशब्द कह डाले. 

साल 2018 सपना के लिए करियर की नई बुलंदियां लेकर आया था. ‘बिग बॉस 11’ के सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आईं सपना को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन फैंस के बीच उनको खूब वाहवाही मिली. इस साल की शुरुआत में सपना बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकीं हैं. फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं. सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमा रही हैं.

]]>