खतौली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 31 Mar 2017 06:37:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg खतौली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुजफ्फरनगर में वार्डन ने उतरवाए 35 छात्राओं के कपड़े, शुरू हुई जांच https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87/45615 Fri, 31 Mar 2017 06:37:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45615 मुजफ्फरनगर के खतौली गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हरकत का पता चलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंचने लगे। अभिभावकों को देखकर भावुक हुए छात्राओं ने कहा कि हमें घर ले चलो, यहां नहीं पढ़ना है। नाराज अभिभावकों का वार्डन …]]>
मुजफ्फरनगर के खतौली गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हरकत का पता चलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंचने लगे। अभिभावकों को देखकर भावुक हुए छात्राओं ने कहा कि हमें घर ले चलो, यहां नहीं पढ़ना है। नाराज अभिभावकों का वार्डन को गुस्सा झेलना पड़ा। अध्ययनरत 65 छात्राओं में से लगभग 35 छात्राओं को उनके अभिभावक अपने साथ घर लेकर चले गए।

छात्रा बनकर थाने पहुंचीं सीओ ने दी तहरीर, मुंशी ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर में वार्डन ने उतरवाए 35 छात्राओं के कपड़े, शुरू हुई जांचइस मामले की अधिकारियों की टीम ने जांच पूरी कर ली है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।  गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अधिकांश गरीब एवं मजदूर परिवारों की बेटियां ही शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बुधवार को अभिभावकों ने वार्डन द्वारा छात्राओं के कपड़े उतरवाने का विरोध करते हुए हंगामा किया था। शिकायत मिलने पर बीएसए और सीओ भी जांच-पड़ताल करने विद्यालय पहुंचे थे। बीएसए ने मामले की जांच पड़ताल के लिए बुधवार को ही जांच टीम गठित कर दी थी। 

योगी सरकार के इस ऑर्डर ने उड़ाये ‘गुरुओं के होश’

बृहस्पतिवार को प्रकरण का जिस किसी अभिभावक को पता लगता गया वह विद्यालय पहुंचने लगे। छात्राओं की बातें सुनकर आक्रोशित अभिभावकों ने वार्डन को खरी-खोटी सुनाई। अभिभावकों का यहां तक कहना था कि इस हरकत से वार्डन ने शिक्षा जगत को ही शर्मसार कर दिया है। विद्यालय से 35 छात्राओं को उनके अभिभावक अपने घर ले जा चुके हैं।
      
पत्रकारों के सामने छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्राओं का कहना था कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बड़ी मैडम उनको मारती-पीटती भी हैं। छात्राओं का यह भी कहना था कि मैडम को जेल की सजा मिलनी चाहिए।   

वार्डन ने स्टाफ पर लगाया आरोपवार्डन डॉ सुरेख तोमर ने कहा, मेरे खिलाफ स्टाफ साजिश रच रहा है। स्टाफ ने ही मिलकर अभिभावकों और छात्राओं को भड़काया है। उन्होंने छात्राओं के कपड़े नहीं उतारे। उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

लेट हुए अधिकारी तो दो दिन के लिए किया निलंबित

बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा, पूरे प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। डीएम को शुक्रवार को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर वार्डन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

 
 
]]>
छात्रा बनकर थाने पहुंचीं सीओ ने दी तहरीर, मुंशी ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट https://livehalchal.com/45536-2/45536 Thu, 30 Mar 2017 06:04:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45536 सीओ नकुड़ वंदना शर्मा सादी वर्दी में मंसूरपुर थाने पहुंची। सीओ ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए कहा कि रोडवेज बस में उसका लैपटॉप चोरी हो गया। मुंशी ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते हुए सीओ को घटनास्थल खतौली का बताकर टरका दिया। बाद में असलियत पता चलने पर इंस्पेक्टर ने सीओ से …]]>
सीओ नकुड़ वंदना शर्मा सादी वर्दी में मंसूरपुर थाने पहुंची। सीओ ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए कहा कि रोडवेज बस में उसका लैपटॉप चोरी हो गया। मुंशी ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते हुए सीओ को घटनास्थल खतौली का बताकर टरका दिया। बाद में असलियत पता चलने पर इंस्पेक्टर ने सीओ से माफी मांगी और रिपोर्ट दर्ज कराई।

लेट हुए अधिकारी तो दो दिन के लिए किया निलंबित

छात्रा बनकर थाने पहुंचीं सीओ ने दी तहरीर, मुंशी ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट  सहारनपुर जिले की नकुड़ सीओ वंदना शर्मा शुक्रवार दोपहर तीन बजे मंसूरपुर थाने पहुंचीं। थाने में उस वक्त मौजूद एक दरोगा और वायरलेस सेट पर बैठे मुंशी से युवती ने कहा कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है। वह उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस से सहारनपुर जा रही थीं। बस में सफर करते समय उसे नींद आ गई।
उसकी सीट पर बराबर में बैठा युवक उसका बैग चोरी कर ले गया। मंसूरपुर में बस रुकने पर उसकी आंख खुली तो देखा कि उसका बैग गायब था। बैग में उसका लैपटॉप, जरूरी कागजात और मोबाइल थे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। इस पर मुंशी ने कहा कि घटनास्थल चीतल ग्रांड खतौली क्षेत्र में लगता है। 

CM योगी ने कहा नकल रोकने के लिए ऐसा प्रयास करें कि सबको सबक मिले

खतौली थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराइए। ड्यूटी पर मौजूद दरोगा ने युवती को गाड़ी से खतौली भिजवाने की बात भी कही। दौरे पर निकले इंस्पेक्टर सुभाष सिंह से भी फोन पर छात्रा ने बात की तो उन्होंने कहा कि वह तहरीर लिखकर दे जाए। इस पर छात्रा तहरीर लिखकर मुंशी को देकर चली गई। बाद में वही छात्रा अपने स्टाफ के साथ जीप से थाने पहुंची। इस बार छात्रा को सीओ की वर्दी में देख थाने में हड़कंप मच गया। 

सीओ ने इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को बताया कि वह टेस्टिंग रिपोर्ट लेने आई थीं। थाने में दरोगा और मुंशी का व्यवहार ठीक नहीं रहा है। बाद में सीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने रिपोर्ट को गोपनीय बताया। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि दरोगा-मुंशी के व्यवहार के लिए उन्होंने सीओ से माफी मांग ली है। घटना को चोरी में दर्ज कर लिया गया है। 

 
 
]]>