खजुराहो – Live Halchal

मध्य प्रदेश: खजुराहो में वीडी शर्मा को टक्कर देंगे आरबी प्रजापति
मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब कांग्रेस ने बीजपी प्रत्याशी वीडी शर्मा के सामने इस सीट से इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार आरबी प्रजापति को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट काफी समय से विवादित चल रही है। इस सीट से मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रत्याशी हैं। जहां पहले कांग्रेस ने गठबंधन के तहत यह सीट सपा को दी थी, वहीं सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो जाने पर गठबंधन का कोई उम्मीदवार यहां से नहीं बचा, जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस और सपा ने संयुक्त रूप से पीसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान किया।

बता दें कि अब यहां से वीडी शर्मा को ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के उम्मीदवार राजा भैया (आरबी) प्रजापति सीधे टक्कर देंगे। जिसमें उन्हें सभी विपक्षी पार्टियों का सहयोग मिलेगा, इसलिए अब यह लोकसभ सीट और ज्यादा हॉट होने वाली है। पीपीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता मुकेश नायक, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह गिल और सपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

खजुराहो में आएंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि आने वाले समय में यह सीट और ज्यादा हॉट होने वाली है। यहां कांग्रेस और सपा के बड़े नेता प्रचार करते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि खजुराहो में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त सभा का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही कई और बड़े नेता इस सीट में प्रचार करने के लिए जाएंगे।

बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया अपमान
मुकेश नायक ने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र समिति के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में थे, आज भाजपा ने उन्हें पत्रकार वार्ता तक में नहीं बुलाया, यह उनका अपमान है। बीजेपी में आंतरिक संघर्ष है। ये बीजेपी में बहुत बड़ा अखाड़ा बनने के संकेत है। वहां से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं में तालमेल की कमी और सत्ता के लिए संघर्ष शुरू हो गया है। पावर शेयरिंग को लेकर संघर्ष शुरू हो गया है। इसके चलते कार्यकर्ता घुटन अनुभव कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि हम सभी जो इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है। इसका ताजा उदाहरण खजुराहो से सपा प्रत्याशी नामांकन निरस्त होने की प्रक्रिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ ने नेता जयराम रमेश ने जारी किया लेटर
कांग्रेस के इस समर्थन का लेटर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जारी किया। जयराम रमेश ने जारी प्लेटर में लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के खिलाफ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब इंडिया ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया ग्रुप के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से भोपाल में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार राजा भैया प्रजापति और पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राजा भैया प्रजापति ने दावा किया था कि जीतू पटवारी ने समर्थन देने का भरोसा दिया है। इसके दो दिन बाद समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट पर AIFB को समर्थन का प्रेस नोट जारी कर दिया था, लेकिन कांग्रेस के नेता उस वक्त सहमत नहीं थे। ऐसे में सपा को प्रेस नोट रद्द करना पड़ा।

भोपाल: सांची और खजुराहो आने वाले विदेशी पर्यटकों का होगा RTPCR
सांची और खजुराहो घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों का RTPCR टेस्ट किया जाएगा। चीनी इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है। दरअसल, चीन से बड़ी संख्या में पर्यटक सांची के स्तूप और खजुराहो के टेंपल देखने के लिए हर साल मध्यप्रदेश पहुंचते हैं। चीन में इन दिनों फेफड़ों से जुड़ी एक नई और रहस्यमई बीमारी का प्रभाव है, जिसका असर एमपी में भी पड़ सकता है। ऐसे में बचाव के लिए RTPCR टेस्ट किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यहां आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के 2% यात्रियों का RTPCR टेस्ट किया जाएगा। बता दें, भारत सरकार ने पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट रहने को कहा है। ताकि हर आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।

लिए जाएंगे सैंपल
इधर, चीनी इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही कोविड जैसी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग इस बार किसी प्रकार की कोई लापरवाही या चूक करने के मूड में नहीं है। इस चीनी इन्फ्लूएंजा से सुरक्षा करने के लिए हर पॉजिटिव टेस्ट को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। इतना ही नहीं सीवेज और वेस्ट वॉटर के भी सैंपल लिए जाएंगे।

ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा दर्ज
इधर, प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा भी इस नई बीमारी के चलते अलर्ट हो गया है। सर्दी, बुखार, जुकाम, फेफड़ों में जलन मामलों में कोरोना जैसी निगरानी की जाएगी। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत आने वाले मामलों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की सलाह दी गई है। बीमारी से जुड़ा डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए है।

दी गई है ये सलाह
फेफड़ों से संबंधित इस बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टरों का कहना है कि मास्क लगा कर रखें। घर और ऑफिस में प्रोपर वेंटिलेशन रखें। सर्दी खांसी बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।