क्रिसमस पर दर्शकों ने सैंटा बनकर’दबंग 3′ को दिया बेहतरीन कमाई का तोहफ़ा – Live Halchal

क्रिसमस पर दर्शकों ने सैंटा बनकर’दबंग 3′ को दिया बेहतरीन कमाई का तोहफ़ा
25 दिसम्बर को क्रिसमस के दिन दर्शकों ने सैंटा बनकर सलमान ख़ान को बेहतरीन कमाई का तोहफ़ा दिया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने बुधवार को 15 करोड़ के आसपास कमाई की है। वर्किंग वीक में यह फ़िल्म की सबसे बेहतरीन कमाई है, जिसे मिलाकर 20 दिसम्बर को रिलीज़ हुई दबंग 3 का अब 6 दिनों का कलेक्शन लगभग 118 करोड़ हो गया है।

शुक्रवार को ‘दबंग 3’ ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 24.75 करोड़ जमा किये थे। वहीं तीसरे दिन रविवार को ‘दबंग 3’ के कलेक्शंस में उछाल आया और 31.90 करोड़ कमाई की थी। सोमवार को फ़िल्म ने 10.70 करोड़ जमा किये थे। मंगलवार को फ़िल्म ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया था और 103.85 करोड़ के साथ 100 करोड़ का पड़ाव कर लिया था। अगर 100 करोड़ क्लब में देखें तो 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली सलमान की यह 14वीं फ़िल्म है। 100 करोड़ तक पहुंचने में दबंग 3 को 5 दिन लगे।

‘दबंग 3’ के शुरुआती कलेक्शंस पर नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों का असर पड़ा। ख़ासकर, शुक्रवार और शनिवार को फ़िल्म का बिज़नेस प्रभावित रहा। रविवार से जैसे ही हालात सुधरे, फ़िल्म के कलेक्शंस भी बेहतर हुए। वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस में सुधार आ रहा है।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने फीमेल लीड रोल निभाया है, जबकि सई मांजरेकर ने बतौर हीरोइन डेब्यू किया। दबंग 3 में मुख्य किरदार चुलबुल पांडेय की बैक स्टोरी दिखायी गयी है। सलमान फ़िल्म में यंग लुक में भी दिखे हैं। फ़िल्म में इस बार किच्चा सुदीप ने विलेन का रोल निभाया है।

दबंग सीरीज़ की शुरुआत 2010 में हुई थी, जिसे अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने निर्देशित किया था। 2012 में इसका दूसरा भाग आया, जिसे ख़ुद अरबाज़ ख़ान ने डायरेक्ट किया था। अरबाज़ इस सीरीज़ के निर्माता हैं और फ़िल्म में चुलबुल पांडेय के सौतेले भाई का किरदार भी निभाते हैं। दूसरे हफ़्ते में दबंग 3 का मुक़ाबला अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ से है।