क्राउन प्रिंस – Live Halchal

आज भारत दौरे पर आएंगे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रणनीतिक रिश्ते और मजबूत होंगे। रविवार को भारत की यात्रा पर पहुंच रहे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

राष्ट्रपति से मिलेंगे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस

पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत आ रहे शेख खालिद के साथ वहां के उद्यमियों व सरकार के उच्चाधिकारियों का एक बहुत बड़ा दल भी आ रहा है। शेख खालिद सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।

वह राजघाट भी जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन पेश करेंगे। विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई सूचना के मुताबिक क्राउन प्रिंस शेख खालिद और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े हर पहलू पर बात होगी।

भारत और यूएई के बीच बेहद मित्रतापूर्ण रिश्ता

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, “भारत और यूएई के बीच बेहद एतिहासिक व मित्रतापूर्ण रिश्ता है। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने अपने समग्र रणनीतिक साझेदारी को गहरा बनाने के लिए काफी कदम उठाये हैं। राजनीति के साथ ही कारोबार, कनेक्टिविटी, इनर्जी, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। क्राउन प्रिंस शेख खालिद की यात्रा से ये रिश्ते और मजबू होंगे।”

सनद रहे कि भारत ने दो वर्ष पहले ही यूएई के साथ विशेष कारोबारी समझौता भी किया है। यूएई लगातार यह साबित करता रहा है कि वह भारत के हितों का ख्याल रखता है। इसी साल आबू धाबी में एक विशाल हिंदू मंदिर की स्थापना की गई है जिससे दोनों देशों के रिश्तों में और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।

UAE के क्राउन प्रिंस ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए थे और यूएई पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने आज ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में लगभग 65 हजार भारतीय प्रवासियों को अपना संबोधन दिया है।

यूएई के क्राउन प्रिंस ने किया ट्वीट

इस मौके पर पीएम मोदी मे भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद के नारे लगाए और इसको लेकर UAE के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है।

ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि हम इस वर्ष के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के सम्मानित अतिथि, भारत गणराज्य और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करते हैं। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले प्रत्येक भारतीय पर गर्व है और यह समय दोनों देशों के बीच मित्रता की जयकार का है।

उन्होंने दोनों देशों को प्रगति में भागीदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध दुनिया के लिए एक माडल हैं और वे 21वीं सदी के तीसरे दशक में एक नया इतिहास लिख रहे हैं।

पीएम करेंगे अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन

अबूधाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी; हर-हर मोदी, घर-घर मोदी; वी लव मोदी; भारत माता की जय और जय श्रीराम’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने ‘अहलन मोदी’ (हेलो मोदी) कार्यक्रम में शामिल हुए भारतवंशी लोगों का अभिवादन ‘नमस्कार’ कहकर किया।

आज यानी 14 फरवरी को पीएम मोदी अबू धाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे।

सऊदी क्राउन प्रिंस से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की और गाजा में मानवीय जरूरतों को संबोधित करने के महत्व को रेखांकित किया। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि इजराइल को हमास के भीषण हमलों का जवाब देने का अधिकार है ।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के पश्चिम एशिया दौरे से फलस्तीनियों को उम्मीद है कि इससे गाजा में युद्ध विराम के लिए रास्ता साफ होगा। ऐसे में गाजा का रफाह शरणार्थी क्षेत्र इजरायली सेना की कार्रवाई से बच जाएगा।

वहीं, सोमवार (5 फरवरी) को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की और गाजा में मानवीय जरूरतों को संबोधित करने के महत्व को रेखांकित किया।

कई खाड़ी देशों का दौरा करेंगे ब्लिंकन

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि लाल सागर में तनाव को कम करने की तत्काल आवश्यकता पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। ब्लिंकन 4-8 फरवरी तक सऊदी अरब , मिस्र, कतर, इजरायल और वेस्ट बैंक की यात्रा करेंगे। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से यह क्षेत्र की उनकी पांचवीं यात्रा है।

इजराइल को हमास के भीषण हमलों का जवाब देने का अधिकार: अमेरिका

बताते चलें कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि इजराइल को हमास के भीषण हमलों का जवाब देने का अधिकार है ।  उन्होंने कहा कि अमेरिका ने गाजा पट्टी को अनलॉक करने और उसमें प्रवेश करने में मदद की है और उन्होंने कहा कि इसमें और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

गाजा में पूर्ण विजय से कम के लिए कोई विकल्प नहीं: बेंजामिन नेतन्याहू

मिस्र की सीमा के नजदीक रफाह वह शहर है जहां गाजा के अन्य शहरों से करीब दस लाख लोगों को शरण लेने के लिए भेजा गया है। अब इजरायली सेना वहां पर हमास लड़ाकों के छिपे होने की बात कहकर जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैनिकों से साफ कर दिया है कि गाजा में पूर्ण विजय से कम के लिए कोई विकल्प नहीं है। इसलिए वे पूर्ण विजय के लक्ष्य पर कार्य करें।

युद्ध विराम के लिए इजरायल को तैयार करने पर अमेरिका का जोर

ब्लिंकन की पहली खाड़ी देशों के बीच तनाव कम कर गाजा से इजरायली बंधकों की रिहाई की होगी जिससे वहां पर ज्यादा दिनों के युद्ध विराम के लिए इजरायल को तैयार किया जा सके। हमास गाजा में स्थायी युद्धविराम चाहता है, इसलिए वह 130 इजरायली बंधकों की रिहाई को लटकाए हुए है।