क्राइम ब्रांच – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 11 Aug 2025 09:13:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg क्राइम ब्रांच – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जालसाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर शिक्षक से की ठगी https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/626763 Mon, 11 Aug 2025 09:13:04 +0000 https://livehalchal.com/?p=626763 ठगों ने खुद को भोपाल क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए फर्जी क्राइम लेटर भेजा और अश्लील वीडियो देखने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना और सजा की धमकी दी। घबराकर शिक्षक ने स्कैनर के जरिए 16,400 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दमोह जिले तेंदूखेड़ा ब्लाक में एक शिक्षक ठगी का शिकार हो गए। …]]>

ठगों ने खुद को भोपाल क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए फर्जी क्राइम लेटर भेजा और अश्लील वीडियो देखने के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना और सजा की धमकी दी। घबराकर शिक्षक ने स्कैनर के जरिए 16,400 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

दमोह जिले तेंदूखेड़ा ब्लाक में एक शिक्षक ठगी का शिकार हो गए। उन्हें भी ठग ने एक फर्जी क्राइम लेटर दिखाकर धमकाया और वह उसके झांसे में आकर 16 हजार रुपये ट्रांसफर कर चुके। जबकि एक दिन पहले ही एक और शिक्षक कैलाश गौड़ ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्हें भी इसी तरह का लेटर भेजकर धमकाया था। जनपद शिक्षा केंद्र तेंदूखेड़ा अंतर्गत पांच शिक्षक साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। जिनसे 15 से 16 हजार रुपये ठगे गए हैं। दो दिन में शिक्षक राजकुमार शर्मा, सुनील कुमार झारिया, कैलाश सिंह गौड़ सहित अन्य शिक्षक ठगों के झांसे में आ चुके हैं।

ताजा मामला जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत सर्रा के पास प्राथमिक स्कूल भैंसा रैयत का है। जहां शनिवार को अशोक कुमार धुर्वे प्राथमिक शिक्षक के पास वाट्सएप नंबर 896239 7575 पर एक पत्र डाला जाता है। फिर मोबाइल नंबर 9303344547 से कॉल आता है। बात करने वाला खुद को साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल का अधिकारी बताता है। कहता है आपका एक अपराध संज्ञान में आया है आपके मोबाइल गूगल जीमेल अकाउंट से गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन कर अश्लील वीडियो देखे जा रहे हैं। यह भारत सरकार के द्वारा 2016 और 17 में बैन कर दिया गया था। आप सरकार के नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। आपके मोबाइल के द्वारा आपराधिक मामला है। इस अपराध में आप दोषी पाए गए हैं, जिसमें एक साल की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है और नौकरी भी जा सकती है।

यह जानकारी बीआरसी ग्रुप में भेजी जा रही है। बचने के लिए एक लाख रुपए भेजो। घबराकर शिक्षक ने मोहलत मांगी तो कहा गया तत्काल 16 हजार 400 रुपये डालो। शिक्षक ने भेजे गए स्कैनर पर पहले 2 हजार, फिर 14 हजार 400 रुपये डाल दिए। पुनः फोन आता है कि एक बार और स्कैनर को रिपीट करो 16 हजार रुपये वापस मिल जाएंगे। 400 काटे जाएंगे। संदेह होने पर शिक्षक ने फोन काट दिया। इसकी जानकारी जन शिक्षक को दी।

शिक्षकों ने अंदेशा जताया है कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की उपस्थिति के लिए जो एप चलाया है। उसी से किसी ने डाटा चोरी कर लिया है और फोन लगाकर शिक्षकों को ऐसे झूठे मामले में फंसाने और शिकायतों की जानकारी देकर कुछ लोग भोपाल क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर धमकी दे रहे हैं। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन का कहना है शिक्षक इसकी शिकायत दर्ज कराए कार्रवाई की जाएगी।

]]>
दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने दुष्कर्म मामले में 50 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6/583568 Fri, 04 Oct 2024 05:39:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=583568 महिला ने आरोपी लगाया था कि आरोपी ने पहले उसे दोस्ती में फंसाया और उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार उनके साथ बलात्कार किया और उनकी तस्वीरें भी लीं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पश्चिमी क्षेत्र-दो की टीम ने बलात्कार के एक मामले में शामिल इनामी अपराधी पारस गुप्ता निवासी राज …]]>

महिला ने आरोपी लगाया था कि आरोपी ने पहले उसे दोस्ती में फंसाया और उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार उनके साथ बलात्कार किया और उनकी तस्वीरें भी लीं।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पश्चिमी क्षेत्र-दो की टीम ने बलात्कार के एक मामले में शामिल इनामी अपराधी पारस गुप्ता निवासी राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। 2013 में गाजियाबाद पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पारस गुप्ता (40 वर्ष), जो किसी आईटी कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं, उसे दोस्ती में फंसाया और उनकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार उनके साथ बलात्कार किया और उनकी तस्वीरें भी लीं। वह पीड़ित को बदहवास हालत में छोड़कर फ्लैट से भाग गया। स्थानीय पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई लेकिन आरोपी फरार हो गया और अपनी पहचान और ठिकाने बदलता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सतीश कुमार, पुलिस उपायुक्त, क्राइम ब्रांच, दिल्ली ने बताया कि अपराध की गंभीरता और प्रकृति को समझते हुए, एसीपी रविंदर कुमार राजपूत की निगरानी में इंस्पेक्टर अक्षय के नेतृत्व में हवलदार दिनेश कुमार, विनोद शर्मा आदि की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुप्त मुखबिरों को तैनात किया गया था। गोपनीय जानकारी और विनोद शर्मा की तकनीकी सहायता के आधार पर टीम ने दिलशाद कॉलोनी, दिल्ली में एक जाल बिछाया और आरोपी पारस गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पारस गुप्ता ने 2006 में चंडीगढ़ से एमबीए किया है। उसने कई निजी कंपनियों में मैनेजर, टीम लीडर के रूप में काम किया है।

]]>
मेरठ: क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख ठगे https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8c/575712 Fri, 16 Aug 2024 05:36:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=575712 भाई-बहन की क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम पर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए। क्राइम ब्रांच में भाई-बहन की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लखनऊ एसएसपी कार्यालय के फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। पीड़ित भाई-बहन की …]]>

भाई-बहन की क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम पर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए।

क्राइम ब्रांच में भाई-बहन की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिसकर्मी और उसकी बेटी ने 30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लखनऊ एसएसपी कार्यालय के फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। पीड़ित भाई-बहन की मां ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ अड्डा भगत सिंह मार्केट निवासी सुनीता पत्नी सुभाष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में पड़ोसन आरती ने उसकी मुलाकात सुरक्षा उर्फ रूबी से कराई थी। इसके बाद वह लगातार मोबाइल पर उनके साथ बात करने लगी और अकसर घर आने लगी। सुरक्षा ने उनकी मुलाकात पुलिस लाइन में अपने पिता रामकिशन से करवाई। उसने पुलिस का परिचय पत्र और ट्रैफिक पुलिस की सफेद वर्दी में अपने फोटो दिखाया।

रामकिशन ने सुनीता के पुत्र आकाश कुमार और पुत्री आंचल की क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने की बात कही। सुनीला झांसे में आ गई तो पहले एक लाख रुपये एडवांस मांगे। इसके बाद पुत्र की लखनऊ एसएसपी कार्यालय में अनुचर के पद पर नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद छह लाख रुपये लेकर सर्विलांस हेड मोहर्रिर पद का नियुक्ति पत्र दे दिया। पुत्री आंचल की अकाउंट बाबू के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एसएसपी लखनऊ का फर्जी पत्र दिखाकर तीन लाख रुपये ले लिए।

इसी तरह दोनों बच्चों की नौकरी के नाम पर 15-15 लाख रुपये ठग लिए। रुपये हड़पने के बाद वह कहने लगा कि जिस अधिकारी को मैंने रुपये दिए हैं, उसका ट्रांसफर हो गया है। दूसरा अधिकारी आने पर नौकरी लगवा दूंगा। अब रुपये वापस मांगने पर पिता-पुत्री जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से उधार व ब्याज पर रुपये लेकर और जेवर बेचकर रामकिशन को धनराशि दी थी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

]]>
मध्य प्रदेश: क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरे, मोबाइल, लैपटॉप समेत नगदी लूटे https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82/554410 Mon, 22 Apr 2024 09:55:59 +0000 https://livehalchal.com/?p=554410 कटनी में क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरों ने मोबाइल शॉप संचालक भरत बानवानी के परिवार वालों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने 5 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 49 हजार रुपए अपने एक साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और सभी को एक कमरे में बंद करके भागे निकले। कटनी पुलिस …]]>

कटनी में क्राइम ब्रांच की टीम बनकर घुसे लुटेरों ने मोबाइल शॉप संचालक भरत बानवानी के परिवार वालों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने 5 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 49 हजार रुपए अपने एक साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और सभी को एक कमरे में बंद करके भागे निकले।

कटनी पुलिस ने लूट का हैरतअंगेज कर देने वाले मामले से पर्दा उठाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पकड़े गए आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस का हिस्सा बताकर मोबाइल शॉप संचालक भरत बानवानी के घर में घुस गए। परिवार के लोगों की बेदम पिटाई करते हुए 5 नग मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित 49 हजार रुपए अपने एक साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और सभी को एक कमरे में बंद करके भागे निकले।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 5 लोगों ने मिलकर कटनी के भरत बानवानी के घर में घुसे और मोबाइल, लैपटॉप सहित पैसे एक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है।

न्यायालय के समक्ष किया पेश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्रिकेट सट्टे में कर्ज में डूबे होने के कारण इस डकैती की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले पर धारा 394, 450, 419, 342 सहित धारा 395, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सचिन यादव, अंशु बावरिया, नमन श्रीवास्तव, चेतन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

]]>
मुंबई : उद्धव गुट के नेता की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच का एक्शन, हिरासत में आरोपी https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%b5-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80/541480 Fri, 09 Feb 2024 09:33:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=541480 मुंबई के उपनगर दहिसर में शिवसेना (UBT) के पूर्व सभासद अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमलावर से पूछताछ चल रही है और मामले की गहन जांच भी जारी है। पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी मुंबई पुलिस …]]>

मुंबई के उपनगर दहिसर में शिवसेना (UBT) के पूर्व सभासद अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमलावर से पूछताछ चल रही है और मामले की गहन जांच भी जारी है।

पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

मुंबई पुलिस ने बताया मेहुल नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ चल रही है। करीब 7 घंटे तक घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है। मालूम हो कि इस मामले की जांच की जिम्मेदारी भी मुंबई क्राइम ब्रांच को दी गई है।

क्राइम ब्रांच कर रही कई पहलुओं की जांच

घटना का एक वायरल वीडियो, जो गुरुवार शाम बोरीवली (पश्चिम) के उत्तरी उपनगर में आईसी कॉलोनी में हमलावर मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में हुआ। वहां घोसालकर को पेट और कंधे में गोली मारते देखा गया है। क्राइम ब्रांच की जांच कई पहलुओं पर केंद्रित होगी, जिसमें नोरोन्हा को हथियार कैसे मिला और उसे किसने मुहैया कराया, क्या वह नशे में था और घोसालकर पर गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी शामिल है।

फेसबुक लाइव पर हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि घोसालकर को चार गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि नोरोन्हा ने अपराध के लिए अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और फिर खुद को भी गोली मार ली। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि घोसालकर और नोरोन्हा के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी थी, लेकिन फेसबुक लाइव का आयोजन यह स्पष्ट करने के लिए किया गया था कि वे आईसी कॉलोनी क्षेत्र की भलाई के लिए अपनी कड़वाहट को खत्म करने के लिए एक साथ आए थे।

घटनास्थल की हो रही गहन जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि देर रात मामला आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और जांच के दायरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने भी स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का दौरा किया। बाद में जांच के सिलसिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम और डीसीपी (अपराध) राज तिलक रोशन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टीम ने जांच शुरू कर दी है और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

सैकड़ों की संख्या में शिवसेना (यूबीटी) समर्थक उत्तरी मुंबई के करुणा अस्पताल में इकट्ठा हुए हैं, जहां अभिषेक घोसालकर को गोली लगने के बाद ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि आसपास के लिए इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के घोसालकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

]]>