क्यूबा – Live Halchal

जोरदार भूकंप से दहला क्यूबा, 6.8 तीव्रता के चलते कई इमारतों को पहुंचा नुकसान!
पूर्वी क्यूबा में रविवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे द्वीप के दूसरे सबसे बड़े शहर सैंटियागो डे क्यूबा और आसपास के इलाकों की इमारतें हिल गईं। समाचार लिखे जाने तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

लोग बोले- ये अब तक सबसे बड़ा भूकंप

रायटर ने इलाके के कई निवासियों से बात की, जिन्होंने बताया कि यह भूकंप उनके जीवनकाल में आए किसी भी भूकंप से ज्यादा शक्तिशाली था। इससे घर और इमारतें हिल गईं और बर्तन आलमारियों से गिर गए। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप के परिणामस्वरूप सुनामी का कोई खतरा नहीं है। यह भूकंप क्यूबा में आई प्राकृतिक आपदाओं की श्रृंखला में सबसे हालिया है।

कई इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान

भूकंप क्यूबा के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्रैनमा प्रांत में बार्टोलोमे मासो की नगर पालिका के पास आया, जहां क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा की क्रांति के दौरान अपना मुख्यालय बनाया था। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने एक्स पर बताया कि भूकंप से भूस्खलन भी हुआ है और कई घरों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। पहली और जरूरी बात जान बचाना है। रायटर ने कई क्षेत्रीय निवासियों से बात की, जिन्होंने बताया कि भूकंप उनके जीवनकाल में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंप की तरह महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि घर और इमारतें बुरी तरह से हिल गईं और बर्तन, गिलास और फूलदान अलमारियों से हिलने लगे।

क्यूबा में पहले से हो रखा ब्लैकआउट

सैंटियागो निवासी ग्रिसेल्डा फर्नांडीज ने कहा, “हमने पहले भी भूकंप महसूस किए हैं, लेकिन इस तरह का कुछ नहीं।” इस क्षेत्र के कई घर और इमारतें पुरानी हैं और भूकंप से होने वाले नुकसान की चपेट में आ गई हैं। क्यूबा का अधिकांश पूर्वी छोर अभी भी अक्टूबर में तूफान ऑस्कर से उबर नहीं पाया है।

बता दें कि पूर्वी क्यूबा के अधिकांश हिस्सों में कई महीनों से घंटों तक ब्लैकआउट होना आम बात है, जिससे नुकसान की रिपोर्ट भी नहीं आ रही है। यूएसजीएस ने कहा कि 6.8 तीव्रता का भूकंप 14 किमी (8.7 मील) की गहराई पर था।

क्यूबा में अमेरिकी डिप्लोमेट्स पर रेडिएशन अटैक?
क्यूबा के हवाना स्थित अमेरिकी दूतावास पर राजनयिकों पर रहस्मयी हमले की पर्त खुलने लगी है. बीते एक महीने से जारी इस हेल्थ अटैक से अभीतक 21 से ज्यादा अमेरिकी राजनयिक बहरे हो चुके हैं और कुछ राजनयिक मानसिक बिमारी से ग्रस्त बताए जा रहे हैं. हवाना में दूतावास पर इस सिलसिलेवार हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जल्द से जल्द दूतावास को बंद करने का दबाव बढ़ने लगा है.

क्या है रहस्यमयी हेल्थ अटैक?

अमेरिका के शीर्ष राजदूतों के दावे के मुताबिक बीते एक महीने से ज्यादा समय से हवाना शहर में स्थित अमेरिकी दूतावास पर किसी रेडियोधर्मी अथवा सोनार तरंगों से हमला किया जा रहे है. इस हमले से लगातार अमेरिकी दूतावास में रह रहे राजनयिकों का स्वास्थ बिगड़ रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक अभी तक 21 से ज्यादा राजनयिक इस सोनार तरंगों के हमले की चपेट में आ चुके हैं.

एक साल से चल रही हमले की साजिश

रहस्मयी तरंगों से घायल हुए राजनयिक बहरेपन की शिकायत कर रहे हैं और इसके अलावा उनकी मानसिक स्थिति (ब्रेन ट्रॉमा) भी खराब हो रही है. इस हमले की शुरुआती शिकायतें पिछले साल से ही आने लगी थी. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक पिछले साल क्यूबा में कुछ अमेरिकी राजदूतों ने अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देने की शिकायत की थी.

रहस्मयी हमले का असर

कुछ राजनयिकों ने तेज घंटी की आवाज सुनाई देने की बात कही थी तो कुछ ने दरखने की तेज आवाज सुनाई देने की बात डॉक्टरों को बताई थी. इस आवाज की शिकायत के बाद ज्यादातर राजनयिकों ने चोट, जी मचलने, बहरेपन और याद्दाश्त खोने की शिकायत की है.

बंद होगा हवाना दूतावास?

गौरतलब है कि इस हमले की शिकायतें बढ़ने के बाद क्यूबा पर भी अमेरिका से एक बार फिर रिश्ता खराब होने का डर बढ़ रहा है. इसी दबाव में क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कैस्त्रो को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को जांच के लिए हवाना पहुंचने की मंजूरी देनी पड़ी. जांच से जाहिर हो रहे तथ्यों के बाद क्यूबा सरकार भी सख्ते में है और राउल कैस्त्रो आधिकारिक तौर पर सफाई दे चुके हैं कि इस हमले से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी माना है कि इस हमले के बाद अमेरिका की ट्रंप सरकार हवाना में अपने दूतावास को बंद करने का फैसला ले सकती है. अमेरिकी विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) रेक्स टिलर्सन ने कहा कि ट्रंप सरकार अभी दूतावास बंद करने पर विचार कर रही है.