क्या आप जानते हैं फायदे की जगह नुकसान भी करा देता है मनी प्लांट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 10 Mar 2019 05:28:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg क्या आप जानते हैं फायदे की जगह नुकसान भी करा देता है मनी प्लांट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 क्या आप जानते हैं फायदे की जगह नुकसान भी करा देता है मनी प्लांट https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/213521 Sun, 10 Mar 2019 05:28:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=213521 ज्यादातर घरों और ऑफिसों में मनी प्लांट का पौधा देखने को जरूर मिलता है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते बहुत सारे लोग मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठते …]]>

ज्यादातर घरों और ऑफिसों में मनी प्लांट का पौधा देखने को जरूर मिलता है। इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर पर सुख-समृद्धि और पैसा आता है। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते बहुत सारे लोग मनी प्लांट के पौधे को लगाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। वास्तु शास्त्र में हर एक पौधे को लगाने की दिशा बताई गई है। अगर पौधा सही दिशा में है तो व्यक्ति को फायदा पहुंचाता है वहीं दूसरी ओर गलत दिशा में लगाए पौधे व्यक्ति की परेशानियों को बढ़ा देते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे की दिशा के बारे में बताया गया है। जिसका ध्यान जरूर रखना चाहिए।क्या आप जानते हैं फायदे की जगह नुकसान भी करा देता है मनी प्लांट
– मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें। मनी प्लांट के पौधे के लिए यह दिशा सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

– मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।

– मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे दीवारों के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए इससे धन-सम्पदा में वृद्धि होती है।

इस दिशा में रखा मनी प्लांट दिलाता है फायदा

– वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना सबसे अच्छी दिशा होती है। यह दिशा जल-तत्व की दिशा मानी जाती है और इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है।

]]>