कोहरे समेत दिन की शुरूआत – Live Halchal

कोहरे समेत दिन की शुरूआत, दोपहर में भी ठंड से राहत के आसार हुए कम
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी जबरदस्त ठंड शुरू हो गई है। बढ़ती ठंड के साथ धुंध ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में धुंध के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं, कई जगह लगातार बादल छाए रहने के कारण लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जगह बारिश होने की संभावना भी जताई है। आइए जानते हैं आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज-

दिल्ली में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ और तमिलनाडू के साइक्लोन निवार के असर के कारण मौसम विभाग ने यह आशंका जताई है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली वासियों को गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है।

हरियाणा में तापमान में गिरावट

हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका एक कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को माना जा रहा है। मंगलवार को रात में प्रदेश में सबसे कम तापमान नारनौल में दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे स्थान पर हिसार रहा। नारनौल में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 7.2 दर्ज किया गया। बुधवार सुबह भी यहां बादल छाए रहे। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 नवंबर तक राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल और धुंध रह सकती है।

यूपी के कई इलाकों में धुंध के साथ हुई दिन की शुरूआत

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को दिन की शुरूआत धुंध के साथ हुई। वहीं दिन में भी धूप निकलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आगरा और मेरठ में बर्फीली हवाओं के कारण रातों में भी गलन वाली ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार सुबह में नौ बजे के बाद तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। यहां अगले चार दिनों में मौसम का मिजाज इसके इर्द-गिर्द ही रहने की संभावना है।

पंजाब में चौथे दिन भी बादलों का डेरा

पंजाब के लुधियाना और जालंधर में चौथे दिन भी बादल छाए रहने के साथ शीत लहर का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शहर में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखंड के केदारनाथ समेत कई पहाड़ी वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में अच्छी धूप नहीं निकल रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडे इलाकों में चमोली जिले का जोशीमढ और कुमांऊ का अल्मोड़ा शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फ के साथ बारिश की आशंका जताई है।

जम्मू-कश्मीर में कल से मौसम शुष्क रहने का अनुमान

26 नवंबर से जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की आशंका जताई है लेकिन कल से इसमें सुधार होना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर हाइवे खोल दिया गया है। हालांकि श्रीनगर-लेह मार्ग पर अभी भी वाहनों की आवाजाही बंद है।