कोविड-19 – Live Halchal

फिर लौट आया कोरोना? नए वेरिएंट की एंट्री ने बढ़ाई टेंशन; पढ़ें अब तक कितने केस आए सामने
देश में एक बार फिर से कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। कोविड के नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की एंट्री से लोगों में दहशत है। इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोविड-19 से पहली मौत होने की जानकारी सामने आई है।

कब हुई मरीज की मौत?
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मरीज की मौत शनिवार को हुई। पिछले 24 घंटे में 108 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और सक्रिय मामलों की कुल संख्या 38 हो गई है।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुल 38 मामलों में से 32 बेंगलुरु से हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में कुल 92 लोगों ने कोविड की जांच कराई थी और पिछले 24 घंटे में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, मंगलुरु और विजयनगर में एक-एक सक्रिय मामला है और मैसूरु में दो सक्रिय मामले सामने आए हैं।

एक गर्भवती महिला भी मिली कोविड पॉजिटिव
आईएएनएस ने स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि कोविड-19 से मौत हुई व्यक्ति की उम्र 85 वर्ष थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि मुंबई से लौटी एक महिला का परीक्षण पॉजिटिव आया है और घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है।

बेलगावी में एक गर्भवती महिला का भी परीक्षण पॉजिटिव आया है, दो पिछले महीने पुणे गई थी। धारवाड़ सहित कई जिला अस्पतालों ने कोविड संक्रमित लोगों के इलाज के लिए विशेष रूप से 10 बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान
कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि राज्य और बेंगलुरु में मामलों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है, यह बहुत ही सामान्य स्थिति है। पिछले 15 दिनों में कोविड-19 मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति ने हाल ही में स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक की थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने एक सलाह जारी की है, जिसमें कहा गया है कि गंभीर सांस संबंधी बीमारियों वाले लोग, विशेष रूप से अस्पतालों में भर्ती लोगों को कोविड-19 की जांच करानी चाहिए।”

दिनेश गुंडू राव ने स्पष्टि करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना बेहतर है, क्योंकि इससे कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बैक्टीरियल बीमारियों के संक्रमण को रोकने में भी मदद मिलती है। हालांकि, मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है और शहर या राज्य के भीतर कोई यात्रा प्रतिबंध नहीं है।

महाराष्ट्र में भी एक मौत
शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में भी एक संक्रमित युवक की मौत हो गई। मृतक को 22 मई को गंभीर हालत में इलाज के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच के बाद उसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

ऋषिकेश में मिला कोरोना केस
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी कोविड-19 के दो मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश ने कहा कि अभी तक डरने की जरूरत नहीं है और दोनों मरीज दूसरे राज्यों से संक्रमित होकर आए हैं।

कोविड-19: फिर बढ़ा कोरोना का खतरा! पढ़ें पूरी खबर
देश में सर्दी आने के साथ कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को 4 से 5 लेयर का मास्क पहनने के साथ भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही हाथों को साबुन या अल्कोहल आधारित हैंड रब से साफ करना चाहिए। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से संक्रमित 87 नए मामले पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 79 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है लेकिन 8 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। इसके अलावा रविवार को 148 नए मामले और दर्ज हुए हैं जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है जिसे वायु प्रदूषण के चलते उत्पन्न लक्षणों के कारण चिन्हित करने में दिक्कत हो रही है। इस संक्रमण की जांच ही इसकी रोकथाम का उपाय है क्योंकि मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण भी लोगों को अक्सर खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते शनिवार को कोरोना संक्रमण के 87 मामले दर्ज हुए थे जिनमें सर्वाधिक 84 मामले केरल, 3 पुड्डुचेरी और 1-1 गोवा व गुजरात में पाए गए हैं। वहीं, संक्रमण के चलते ओडिशा और बिहार में मृत्यु दर के आंकड़ों का मिलान जारी है। ओडिशा में एक केस एक्टिव पाया गया है।

किसी व्यक्ति को कोविड-19 उन लोगों से हो सकता है जिनमें इस वायरस का संक्रमण है। जब कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदों से यह रोग दूसरे में फैल सकता है। ये नन्ही बूंदें उसके आस-पास की दूसरी चीजों और सतहों पर गिरकर कोरोना संक्रमण के प्रसार का कारण बनती हैं।

कोविड-19, ब्लैक फंगस के बाद कोरोना से ठीक हुए मरीजों में मिली ये नई बीमारी, मुंबई में तीन मामले आए सामने
कोरोना वायरस के बीच तबाही मचाने आए ब्लैक फंगस के बाद अब एक और नया संकट पैदा हो गया है। म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बाद अब कोरोना से ठीक हुए मरीजों में एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। इस नई बीमारी में लोगों के शरीर की हड्डियां गलने लगती हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एवैस्कुलर नेक्रोसिस के तीन मामले सामने आए हैं। इस नई बीमारी ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। जबकि विशेषज्ञों ने  कहा है कि आने वाले समय में इस घातक बीमारी के मामले बढ़ सकते है।

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। कोरोना से ठीक होने के दो महीने बाद ही उनमें  एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के लक्षण विकसित होने लगे। म्यूकोरमाइकोसिस और एवैस्कुलर नेक्रोसिस दोनों ही स्टेरॉयड के इस्तेमाल से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि कोरोना के मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदुजा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा, इन मरीजों को फीमर बोन यानी जांघ की हड्डी में दर्द महसूस हुआ। ये तीनी ही मरीज डॉक्टर थे जिसके कारण उन्हें लक्षण पहचानने में आसानी हुई और वे तुंरत  इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गए।

डॉ संजय अग्रवाल न कहा कि 36 साल के एक मरीज में कोरोना से ठीक होने के 67 दिन बाद एवैस्कुलर नेक्रोसिस की शिकायत हुई जबकि दो अन्य मरीजों में 57 और 55 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखें। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को कोरोना के इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिए गए थे।

एवैस्कुलर नेक्रोसिस पर डॉ.अग्रवाल का रिसर्च पेपर ‘एवैस्कुलर नेक्रोसिस ए पार्ट ऑफ लॉन्ग कोविड-19’  शनिवार को प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल ‘बीएमजे केस स्टडीज’ में प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने बताया कि कोविड -19 मामलों में ‘जीवन रक्षक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का बड़े पैमाने पर उपयोग’ के कारण एवीएन मामलों में बढ़ोत्तरी होगी।

इस बीच, कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में म्यूकोर्मिकोसिस के 264 मरीजों में से 30 मरीजों की एक आंख की रोशनी चली गई। अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  अस्पताल के डीन डॉ एन निर्मला ने एक रिलीज में कहा कि भर्ती किए गए सभी लोगों की एंडोस्कोपी की गई और 110 मरीजों की सर्जरी की गई।  लेकिन गंभीर संक्रमण वाले 30 रोगियों की एक आंख की रोशनी चली गई थी, उन्होंने कहा कि जो लोग शुरुआती चरण में आए थे वे बीमारी से पूरी तरह ठीक हो गए थे।

कोविड-19 टीकाकरण के दौरान, क्या शराब पीने वालों पर बेअसर होगी वैक्सीन?
मास्को: रूस और यूनाइटेड किंगडम जैसे दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण  शुरू हो चुका है या हो रहा है, तो लोगों को कई तरह की हिदायतें दी जा रही हैं. रूस की उप-प्रधानमंत्री तात्याना गोलीकोवा ने नागरिकों को चेतावनी देकर कहा कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लेने के दौरान शराब का सेवन करने से बचें. रूस में वैक्सीन Sputnik V के टीके के अभियान में किसी व्यक्ति को दो इंजेक्शन दिए जाने में 42 दिनों का वक्त लगता है. इसी के चलते 42 दिनों तक शराब का सेवन न किए जाने की हिदायत दी गई.

इस हिदायत को लेकर विरोधाभास तब पैदा हो गया जब रूस में कंज़्यूमर सेफ्टी वॉचडॉग की प्रमुख ने डिप्टी पीएम की चेतावनी को दोहराया लेकिन स्पूतनिक वैक्सीन के डेवलपर डॉ. अलेक्ज़ेंडर गिंट्सबर्ग ने ट्वीट करके कह दिया कि एक गिलास शैंपेन पीने से कोई नुकसान नहीं होता. रूस में वैक्सीनेशन के दौरान शराब पीने की हिदायत पर हंगामा बरपा है. किस तरह, ये भी आपको बताएंगे लेकिन पहले जानिए कि क्या वाकई यह चेतावनी सही है? और क्या यह हर वैक्सीन के मामले में लागू होती है?

क्या सभी वैक्सीनों को लेकर है यह चेतावनी?

हंगामा खड़ा हुआ तो डॉ. गिंट्सबर्ग ने अपने ट्वीट का मतलब साफ करते हुए कहा कि वैक्सीन के दो इंजेक्शन दिए जाने के तीन दिन पहले और तीन दिन बाद अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए. गिंट्सबर्ग ने यह भी कहा कि यह एक कॉमन सेंस की बात है और दुनिया भर में हर वैक्सीन के मामले में यह हिदायत काम की है क्योंकि यह इम्यूनिटी से जुड़ा मामला है. यहां से सवाल खड़ा हो गया कि क्या हर वैक्सीन के समय शराब पीना नुकसानदेह होगा?

कुछ देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो चुका है.

रिसर्चों के हवाले से आगे बात करेंगे, पहले आपको बताते हैं कि अन्य वैक्सीनों के मामले में इस हिदायत की कितनी अहमियत है. यूके में फाइज़र कंपनी वैक्सीन लोगों को दिए जाने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है और खबरों की मानें तो इस वैक्सीन के डेवलपर के हवाले से कहा गया है कि जिन लोगों को यह वैक्सीन दी जा रही है, उन्हें इस तरह की कोई हिदायत नहीं दी गई कि वो शराब न पिएं.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राज़ेनेका ने जो वैक्सीन डेवलप की है, उससे जुड़े विशेषज्ञों ने भी बताया है कि वैक्सीनेशन के दौरान शराब न पीने के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है. तो क्या वैक्सीन के समय शराब पीने से इम्युनिटी पर कोई असर नहीं होता?

क्या कहती हैं रिसर्च?

इम्यून सिस्टम पर शराब पीने का क्या असर होता है, इस बारे में अब तक जो शोध हुए हैं, उनके मुताबिक यह तो साफ है कि जो लोग ज़्यादा शराब पीते हैं, उन्हें संक्रमण का खतरा ज़्यादा होता है. स्वीडन में हुई 2012 की एक स्टडी में भी यह कहा गया था कि सामान्य मात्रा में शराब पीने वाले लोगों में इम्यून रिस्पॉंस पर कोई खास असर नहीं दिखा, लेकिन बैक्टीरियल निमोनिया के खिलाफ वैक्सीन को लेकर कुछ दिक्कतें दिखती हैं.

इस रिसर्च का मतलब यह था कि एक दिन में 30 ग्राम अल्कोहल का औसत सेवन आपकी इम्यूनिटी को खास प्रभावित नहीं करता. लेकिन एक बात और ध्यान देने की यह है कि कोरोना काल में स्पूतनिक और अन्य वैक्सीन ट्रायलों के दौरान देखा गया कि करीब 10 फीसदी लोगों में वैक्सीन लेने के बाद भी इम्यूनिटी डेवलप नहीं होती. हालांकि अभी यह स्टडी नहीं हुई है कि इसकी वजह शराब के सेवन से किस तरह जुड़ी है.

इस तरह की रिसर्च नहीं है जो प्रामाणिक तौर पर कह सके कि शराब पीने से वैक्सीन बेअसर हो जाती है.

कुल मिलाकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि भारी मात्रा में अल्कोहल के सेवन से इम्यूनिटी प्रभावित होती है. लेकिन अभी इस तरह की पुख्ता रिसर्चें नहीं हैं जो प्रामाणिक तौर पर कह सकें कि शराब पीने से वैक्सीन बेअसर साबित हो जाती है. अब जानिए कि रूस में क्या हंगामा खड़ा हुआ है.

रूस में चेतावनी से खलबली–

स्पूतनिक वैक्सीन कार्यक्रम में 21 दिनों के गैप के बाद दो इंजेक्शन देकर टीकाकरण किया जाता है. यानी वैक्सीन का स्पष्ट असर होने में 42 दिनों का समय सामान्य तौर पर लग रहा है. दूसरी तरफ, दुनिया भर में प्रति व्यक्ति शराब की खपत के मामले में रूस चौथा सबसे बड़ा देश है. यानी औसतन एक रूसी व्यक्ति एक साल में 15 लीटर से कुछ ज़्यादा शराब पी जाता है.

रूस में वैक्सीन के दौरान शराब सेवन को लेकर जिस तरह चेतावनी जारी की गई, उससे एक बड़ी आबादी नाराज़ हो गई है. एक तो त्योहार का मौसम सिर पर है और दूसरे ठंड इसलिए लोग इस तरह की हिदायत से खफ़ा होकर विरोध प्रदर्शन तक कर रहे हैं. कुछ विशेषज्ञ कह रहे हैं कि इस तरह के निर्देशों को बुरा असर यह हो सकता है कि लोग वैक्सीन लेने से बिचकते नज़र आएं.

आयोग ने कहा- कोरोना वैक्सीन का वादा नहीं है, ये आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है
चुनाव आयोग की क्लीनचिट आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले की याचिका के जवाब में आई है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि इस तरह की घोषणा करना केंद्र सरकार की शक्तियों का घोर उल्लंघन और मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास है। वो भी तब जब वैक्सीन को लेकर किसी नीति पर फैसला नहीं हुआ है।
चुनाव आयोग ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की न्याय योजना के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के खिलाफ भी यही रुख अपनाया था। इस योजना के तहत 25 करोड़ लोगों के लिए प्रति माह न्यूनतम आय 6,000 रुपये या प्रति वर्ष 72,000 रुपये करने की बात कही गई थी।

आयोग ने 28 अक्तूबर को गोखले को जवाब देते हुए आदर्श आचार संहिता के तीन प्रावधानों को उद्धृत किया। आयोग ने कहा, राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए जारी किए जाने वाले घोषणापत्र में कोई भी प्रतिकूल चीज नहीं होने चाहिए, जो संविधान के खिलाफ हो, ऐसे वादे करने से बचना चाहिए जो चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को भंग करते हैं या मतदाता पर अनुचित प्रभाव डालते हैं और वादों के पीछे तर्क को प्रतिबिंबित करना चाहिए। जवाब में यह भी कहा गया है कि घोषणापत्र हमेशा एक विशिष्ट चुनाव के लिए जारी किए जाते हैं।

गोखले को दिए जवाब में आयोग ने कहा, ‘उपरोक्त यााचिका के मद्देनजर, आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का कोई उल्लंघन इस मामले में नहीं देखा गया है।’ बता दें कि भाजपा के वादे ने पिछले हफ्ते राजद, कांग्रेस, और अन्य विपक्षी दलों को उसपर हमला करने का मौका दे दिया था। इन पार्टियों ने उसपर महामारी का राजनीतिकरण करने का आरोप और लोगों के डर से खेलने का आरोप लगाया था।