कोरोना के 149 नए मामले आए सामने आंकड़ा पहुंचा 870 के पार… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Mar 2020 12:10:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कोरोना के 149 नए मामले आए सामने आंकड़ा पहुंचा 870 के पार… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना के 149 नए मामले आए सामने आंकड़ा पहुंचा 870 के पार… https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-149-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8/333774 Sat, 28 Mar 2020 12:10:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=333774 स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि कोरोना के चलते आज दो लोगों की मौते हुई है, जिसमें 149 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल 873 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार …]]>

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि कोरोना के चलते आज दो लोगों की मौते हुई है, जिसमें 149 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पूरे देश में कोरोना के कुल 873 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 775 लोगों का इलाज जारी है। 78 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तड़के 3 बजे तक भारत में कुल 834 मामले थे। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 180 हो गई है। वहीं, गौतमबुद्धनगर के डीएम बीएन सिंह ने आदेश दिया है कि कोरोना वायरस (COVID-19) लॉकडाउन के मद्देनजर मकान मालिक गौतमबुद्धनगर में एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी मजदूर को किराए की वजह से घर से नहीं निकाला जा सकता।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी ने भारतीयों से अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि कृपया आप सभी लोग PM-CARES फंड में योगदान करें। यह फंड इसी तरह की परेशान करने वाली स्थितियों को पूरा करेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिंक शेयर करते हुए कहा कि इस लिंक में फंड के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।

देश में तेजी से फैलते कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि टप्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत का गठन किया गया है। यह एक स्वस्थ भारत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और हर क्षेत्र के लोग इस फंड में दान कर सकते हैं।

टाटा ट्रस्ट ने कोरोनो संकट (COVID19) से लड़ने के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। रतन टाटा ने कहा कि कोरोना संकट (COVID 19) से लड़ने की जरूरतों से निपटने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि हमने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था के साथ राहत शिविर स्थापित करने का अनुरोध किया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक पते प्रणाली, स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से इन व्यवस्थाओं के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए।

]]>