कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 05 Jul 2021 05:29:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लाजपत नगर मार्केट अगले आदेश तक बंद https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%82/448142 Mon, 05 Jul 2021 05:29:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=448142 नई दिल्लीः कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली में बड़ा फैसला लिया गया है. नियमों का पालन न होने पर प्रशासन ने आदेश ने निर्देश दिया है कि मंगलवार को लाजपत नगर मार्केट बंद रखा जाएगा. प्रशासन ने यह फैसला कोविड नियमों के उल्लंघन के कारण लिया है. मार्केट बंद करने को लेकर बताया गया है कि बाजार में लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे. 

बता दें कि लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है और आम दिनों में यहां भारी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचते हैं. कोरोना के कारण मार्केट बंद कर दिया गया था जिसके बाद मार्केट खुलने पर लोगों की भीड़ एक बार फिर से बढ़ गई. भीड़ को देखकर प्रशासन सकते में आ गई और कोरोना के मामले बढ़ न जाए इसे ध्यान में रखते हुए मार्केट को बंद करवा दिया गया.

इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में आने वाली गांधी नगर की 12 दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था. कोविड नियमों का पालन न करने को लेकर प्रशासन ने गांधी नगर मार्केट में यह कार्रवाई की थी.

एसडीएम की ओर से सभी 12 दुकानदारों को अलग-अलग आदेश जारी किया गया था. आदेश के मुताबिक इन सभी दुकानों को 12 जुलाई तक बंद रखने को कहा गया है. वहीं नांगलोई में भी दो बाजारों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण बंद करवा दिया गया है.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा दूसरी लहर के दौरान कई बार यह कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते हैं कि लॉकडाउन की घोषणा की जाए लेकिन अगर लोग घरों से निकलने को लेकर प्रशासन का आदेश नहीं मानेंगे तो यही अंतिम उपाय है.

]]>