कोरोना की स्थिति पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक – Live Halchal

कोरोना की स्थिति पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, उद्धव ने कहा- महाराष्ट्र ने वैक्सीन वितरण के लिए बनाया टास्क फोर्स
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आज एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन के बेहतर वितरण के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इसी बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को बताया कि बीते 10 नवंबर को दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर देखी गई है। उन्होंने कई मुद्दों से पीएम मोदी को अवगत भी कराया।

बता दें कि इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव बोले- वैक्सीन को लेकर कर रहे काम

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरने ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन को लेकर जानकारी दी। महाराष्ट्र के सीएम कार्यालय के अनुसारस, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को सूचित किया कि वह सीरम इंस्टीट्यूट के अडार पूनावाला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि राज्य ने वैक्सीन का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और टीकाकरण कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन भी किया है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताए राज्य के हालात

पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 10 नवंबर को कोरोना की तीसरी लहर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जानकारी दी कि दिल्ली में 10 नवंबर को 8600 कोरोना मामलों के साथ तीसरी लहर देखी गई। सीएम केजरीवाल ने कहा कि तब से मामले और पॉजिटिव दर लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की उच्च गंभीरता प्रदूषण सहित कई कारकों के कारण है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम से हस्तक्षेप की मांग की, ताकि प्रदूषण से छुटकारा मिल सके। उन्होंने निकटवर्ती राज्यों से जलने वाली पराली के कारण होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में तीसरी लहर तक केंद्र सरकार के अस्पतालों में अतिरिक्त 1000 आईसीयू बेड की भी मांग की है।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिन 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, केरल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन राज्यों में बीते दिनों कोरोना के मामलों में अचानक उछाल देखा गया है।

कोरोना वैक्सीन को लेकर भी एक बैठक

आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पीएम मोदी एक अन्य बैठक भी करेंगे। इस दूसरी अहम बैठक में कोरोना की वैक्सीन को लेकर चर्चा होगी। इस मीटिंग में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर चर्चा करेंगे।

दिल्ली में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यहां लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को यहां 4,454 नए मामले सामने आए। लेकिन बीते 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने से दिल्ली में कोरोना बेकाबू लग रहा है।

इस बीच, देश के कई राज्यों के शहरों में कोरोना के बेकाबू हालात के बीच नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन राज्यों में गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुजरात में शादी और किसी भी धार्मिक प्रसंग को इजाजत नहीं दी जाएगी। गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है, इसके अलावा अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।