कोरोना का संकट होता जा रहा है बेकाबू – Live Halchal

कोरोना का संकट होता जा रहा है बेकाबू, इन राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन, पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश
रत में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। लगातार दूसरे दिन दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में संक्रमण बहुत तेजी से पांव पसार रहा है। सक्रिय मामलों में भी रोजाना करीब एक लाख की वृद्धि हो रही है और वर्तमान में एक्टिव केस 15 लाख से ज्यादा हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौैरान 2,17,353 नए मामले मिले, 1,185 लोगों की जान गई और 1,18,302 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। एक दिन में सामने आए संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। गुरुवार को भी दो लाख से ज्यादा नए केस मिले थे। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 42 लाख 91 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 25 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,74,308 लोगों की जान भी जा चुकी है।

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच कई राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन का रुख किया है। दिल्ली में भी शुक्रवार से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो रही है, जिसमें कई तरह की पाबंदियों को लगाया गया है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया गया है।

यूपी में हर संडे लॉकडाउन, बिना मास्क पकड़े जाने पर भारी जुर्माना

यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। मरीजों की संख्या और कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई है। यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत दस जिलों के हालात बेकाबू हो रहे हैं। लोगों के लिए योगी सरकार गाइडलाइंस जारी कर रही है। रोज नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं। यूपी के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा है। यूपी में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ भी सरकार अब सख्ती दिखाएगी।  योगी ने निर्देश दिए हैं कि पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर दस गुने जुर्माने की वसूली होगी। मतलब दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने वाले शख्स को 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, नियम तोड़ने पर गिरफ्तारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं और मौत के आंकड़ों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता पर चल सकते हैं। राजधानी में लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने बयान जारी कर कहा है कि राजधानी में पुलिस कर्फ्यू के दौरान भी पेट्रोलिंग में लगी रहेगी। जब कोई भी शख्स ये नहीं साबित नहीं कर देता कि वो जरूरी सेवाओं के लिए बाहर जा रहा है, उसको जाने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी व्यक्ति कर्फ्यू के नियमों को तोड़ते हुए पकड़ा जाएगा उसको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन

चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। चंडीगढ़ में लॉकडाउन की ये पाबंदियां शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेंगी। इस दौरान लोगों के बाहर निकलने पर मनाही रहेगी, बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी।

MP के सभी शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन, सरकारी दफ्तर सप्ताह में 5 दिन ही खुलेंगे

राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के सभी शहरों में रविवार लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। सभी सरकारी दफ्तर अगले 3 महीने तक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। इनकी टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगी। शनिवार और रविवार दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों अगले आदेश तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। छिंदवाड़ा में टोटल लॉकडाउन रहेगा।

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन

उत्तराखंड सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है, लेकिन कुंभ मेला क्षेत्र को इससे बाहर रखा है। अब कोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल व स्पा बंद कर दिए गए हैं। सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट व जिम 50 फीसद क्षमता से संचालित होंगे। यात्री वाहनों को 50 फीसद क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी तो धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक आयोजन तथा विवाह में अधिकतम 200 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।

10 राज्यों में ही करीब 80 फीसद नए मामले

मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 79.10 फीसद नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन दो राज्यों के अलावा इनमें दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और बंगाल शामिल हैं। इनमें से भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 61,695, उत्तर प्रदेश में 22,339 और दिल्ली में 16,699 मामले हैं। वैसे इन राज्यों के साथ ही तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी नए मामले बढ़ रहे हैं।