कोरोना का डर लोगों में इतना है बाजारों की रौनक ही पूरी तरह से हुई गायब…. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 17 Mar 2020 11:14:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कोरोना का डर लोगों में इतना है बाजारों की रौनक ही पूरी तरह से हुई गायब…. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना का डर लोगों में इतना है बाजारों की रौनक ही पूरी तरह से हुई गायब…. https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8/332581 Tue, 17 Mar 2020 11:14:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=332581 कोरोना का डर लोगों में इतना है बाजारों की रौनक ही पूरी तरह से गायब हो गई है। बाजारों में पहले जहां लोग शॉपिंग करते हुए नजर आते थे या फिर शाम को परिवार के साथ खरीददारी करने जाते वह बहुत कम हो गया है। कनॉट प्लेस से लेकर करोल बाग, अजमल खां रोड, चांदनी चौक …]]>

कोरोना का डर लोगों में इतना है बाजारों की रौनक ही पूरी तरह से गायब हो गई है। बाजारों में पहले जहां लोग शॉपिंग करते हुए नजर आते थे या फिर शाम को परिवार के साथ खरीददारी करने जाते वह बहुत कम हो गया है। कनॉट प्लेस से लेकर करोल बाग, अजमल खां रोड, चांदनी चौक और जनपथ मार्केट जैसे प्रमुख बाजार सुने पड़े हुए हैं। आलम यह है कि दुकानदार अखबार पढ़कर या फिर टीवी देखकर ही समय बिता रहे है। इतना ही दुकानों के बाहर बैठे संचालक ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दे जाते हैं।

लोगों में कोरोना का डर

नई दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने लोगों में कोरोना का डर है जिसकी वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना बहुत कम कर दिया है। जरूरत होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे सीधा असर दुकानों से लेकर शोरूम पर पड़ा है।

शोरूम में नहीं आ रहे ग्राहक

ऑटो से लेकर टैक्सी, शोरूम तक पर ग्राहक नहीं आ रहे। इतना ही नहीं कई शोरूम तो ऐसे हैं जिन पर सुबह से शाम तक एक भी ग्राहक नहीं आता। उन्होंने कहा पहले लोग शाम को फिल्म देखने या बच्चों को बाहर घुमाने के लिए लाते थे तो शॉपिंग भी कर लेते थे।

सिनेमाघर भी बंद तो कम निकल रहे लोग

सिनेमा घर भी बंद हैं जिसकी वजह से लोगों का बाहर निकलना बहुत ही कम हो गया है। चांदनी चौक के कपड़ा व्यापारी सुरेश बिंदल का कहना है कि इस समय लोग शादियों व घूमने के लिए शॉपिंग करने आते थे लेकिन कोरोना का डर है कि लोग बाहर निकलने की सोच ही नहीं रहे। जिससे व्यापारी दुकान पर बैठकर चले जाते हैं।

]]>