कोरोना काल कर बीच वैलेंटाइन्स डे को खास बनाना चाहते है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 06 Feb 2021 10:26:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कोरोना काल कर बीच वैलेंटाइन्स डे को खास बनाना चाहते है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना काल कर बीच वैलेंटाइन्स डे को खास बनाना चाहते है,तो अपनाये ये टिप्स https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be/418069 Sat, 06 Feb 2021 10:26:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=418069 हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। वहीं, वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत 7 फरवरी को होती है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स जनवरी से ही तैयारी में जुट जाते हैं। इसके लिए कपल्स होटल, रेस्त्रां, सिनेमा, पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान करते हैं। हालांकि, कोरोना काल में सार्वजनिक जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इस महामारी के चलते लोगों की जीवनशैली पर व्यापक असर पड़ा है। इसके लिए बेहतर है कि घर पर ही वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करें। अगर आप भी कोरोना काल में वैलेंटाइन्स डे को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाकर वैलेंटाइन्स डे को शानदार और यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं-

रोमांटिक डेट प्लान करें

कोरोना काल में वैलेंटाइन्स डे को स्पेशल बनाने के लिए घर पर ही रोमांटिक डेट प्लान करें। इसके लिए घर पर लाइट मोमबत्तियां लगाएं, घर को फूलों से सजाएं और लजीज व्यंजन बनाएं। अब वैलेंटाइन्स डे को अपने पार्टनर के साथ शानदार ढंग में मनाएं। कपल्स चाहे तो आर्टिफीसियल फ्लावर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेहतरीन समय ऐसे बिताएं

कोरोना वायरस महामारी के चलते कपल्स आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। वैलेंटाइन्स डे को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स साथ में पसंदीदा मूवी देख सकते हैं और गेम्स खेल सकते हैं। इसके अलावा पसंदीदा डिश भी आर्डर कर सकते हैं। इसके लिए पिज़्ज़ा आर्डर कर सकते हैं।

एक दूसरे को गिफ्ट दें

वैलेंटाइन्स डे को गिफ्ट देने की प्रथा है। इस दिन कपल्स अपने स्पेशल वन को खास गिफ्ट दे सकते हैं। इसके लिए पार्टनर को पसंद की गिफ्ट अथवा मेल ब्लू लाइट ग्लॉसेस, वॉलेट और परफ्यूम दे सकते हैं। इसके लिए सरप्राइज गिफ्ट कार्य्रकम करें। कपल्स अपने दोस्तों को ऑनलाइन वीडियो कालिंग कर जोड़ सकते हैं।

दिलचस्प एक्टिविटी करें

वैलेंटाइन्स डे को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स ऑनलाइन डांसिंग क्लास अटेंड कर सकते हैं। साथ ही खाना पकाना, मेडिटेशन और योग का भी सहारा लिया जा सकता है। साथ ही कपल्स लुडो, शतरंज और कैरम खेल सकते हैं। यह समय वाकई में ज़िंदगी भर याद रहेगा।

]]>