कोरियोग्राफर – Live Halchal

मोहाली : कोरियोग्राफर के घर में घुसे लुटेरे, 25 तोले सोना और पांच लाख की नकदी लूटी
खरड़ के शिवजोत एनक्लेव में दो लुटेरे घर में घुस गए और अकेली वृद्धा के हाथ-मुंह बांधकर घर में रखे लाखों रुपये के गहने व पांच लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। वृद्धा का बेटा कोरियोग्राफर है।

वारदात सोमवार को शिवजोत एनक्लेव के गेट नंबर-3 के निकट फ्लैट नंबर-39 के टॉप फ्लोर पर रात लगभग सवा नौ बजे हुई। बदमाश घर से लगभग 25 तोले सोने के गहने व पांच लाख रुपये ले गए हैं। पुलिस ने कोरियोग्राफर रजनीश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से होशियारपुर के रहने वाले रजनीश ने बताया कि वह फिल्मों में कोरियोग्राफी का काम करते हैं। घर में उनके अलावा पत्नी, दो बच्चे व वृद्ध मां आशा रहती हैं। पत्नी बच्चों समेत अपने मायके गई हुई थीं। वे सोमवार रात को लगभग पौने नौ बजे किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकले थे। वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे पहले से ही ताक में बैठे थे। उन्हें मालूम था कि रजनीश के घर से निकल चुके हैं।

उनके जाते ही कुछ देर बाद दो लुटेरों ने रजनीश के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आशा के पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें रजनीश ने भेजा है। यह सुनकर आशा ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद लुटेरे घर के अंदर घुस आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वृद्धा के हाथ-मुंह बांधकर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया। लुटेरों ने वृद्धा को डरा-धमकाकर घर में रखी नकदी व गहनों की जानकारी ली और लगभग 25 तोले सोने के गहने व लगभग पांच लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए।
रजनीश को इस वारदात के बारे में तब पता चला जब वह रात को लौटे।

आसपास के लोग डरे
शिवजोत एनक्लेव की घनी आबादी में हुई वारदात से वहां रह रहे लोग बेहद डरे हुए हैं। खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू, सिटी पुलिस के एसएचओ मनदीप सिंह समेत पुलिस मुलाजिमों ने मंगलवार देर शाम मौके का मुआयना किया। वहीं सूचना के बाद रजनीश की पत्नी भी पहुंच गई हैं। जबकि रजनीश ने डरी और सहमी मां को होशियारपुर घर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकार हो सकते हैं लुटेरे
लूट को जैसे अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि लुटेरे परिवार के जानकार थे। उन्होंने रजनीश के जाने के 5 मिनट बाद ही घर का दरवाजा खटखटाया और उनकी मां को रजनीश का परिचित बताकर दरवाजा खुलवाया।

कॉलोनी की सुरक्षा पर उठे सवाल
शिवजोत एनक्लेव में जहां लूट की वारदात हुई है, वह इलाका काफी भीड़ वाला है। इसके अलावा कॉलोनी में सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। फिर भी इलाके में इतनी बड़ी वारदात होना कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़ करता है।

पुलिस को मंगलवार दोपहर ही इस घटना की जानकारी मिली है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक फ्लैट में लगे सीसीटीवी की फुटेज में पहले एक मोना व्यक्ति सफेद टोपी लगाए पैदल जाता दिख रहा है। कुछ देर बाद ही यह व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति के साथ स्कूटी पर वापस आता दिख रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -कर्ण सिंह संधू, डीएसपी