कोफ्ते – Live Halchal

लौकी न खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे, जब बनाएंगे ऐसे नरम और स्वादिष्ट कोफ्ते
लौकी का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। बच्चे खासकर इसका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर लौकी के कोफ्ते बनाए जाएं, तो सभी को इसका स्वाद खूब भाता है। आइए जानें लौकी के कोफ्ते बनाने की एकदम आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे कई लोग, खासकर बच्चे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन अगर इससे ‘लौकी के कोफ्ते’ बना दिए जाएं, तो इसका स्वाद हर किसी की जुबान को भाता है। लौकी के कोफ्ते उत्तर भारत में खूब बनाए जाते हैं, जो स्वाद में लाजवाब और बनावट में नरम होते हैं। आइए जानते हैं नरम और स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते बनाने की रेसिपी।

सामग्री

कोफ्तों के लिए-

लौकी- 500 ग्राम (छीलकर कद्दूकस की हुई)

बेसन- 1 कप (जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा)

हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई

अदरक- 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

मसाले- आधा छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला।

नमक- स्वादानुसार

तेल- तलने के लिए

ग्रेवी के लिए-

प्याज- 2 मध्यम (पेस्ट बना हुआ)

टमाटर- 2-3 मध्यम (पेस्ट बना हुआ)

अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

दही- 2 बड़े चम्मच (फेंटा हुआ)

खड़े मसाले- 1 तेजपत्ता, 1 दालचीनी का टुकड़ा, 2 इलायची, आधा चम्मच जीरा।

पिसे मसाले- 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला।

हरा धनिया- बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की विधि

सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को अपने हाथों से दबाकर उसका पानी निकाल लें। इस पानी को फेंके नहीं, इसे बाद में ग्रेवी में इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब लौकी में बेसन, हरी मिर्च, अदरक और सभी सूखे मसाले मिलाएं। इसमें नमक तभी डालें जब आप तलने के लिए तैयार हों, वरना लौकी पानी छोड़ देगी। छोटे-छोटे गोले बनाकर गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।

अब एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गरम करें और इसमें जीरा, तेजपत्ता और दालचीनी डालें। अब प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्चापन दूर होने तक चलाएं।

फिर इसमें टमाटर का पेस्ट और सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर) डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला किनारों से तेल न छोड़ने लगे। इसके बाद आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही मिलाएं। दही डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि वह फटे नहीं।

अब इसमें लौकी से निकाला हुआ पानी और जरूरत के हिसाब से और पानी डालें। जब ग्रेवी में उबाल आ जाए, तो नमक डालें और 5-7 मिनट तक पकने दें।

जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तैयार किए हुए कोफ्ते और गरम मसाला डालें। इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि कोफ्ते ग्रेवी को सोख लें। अंत में बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं।

कोफ्ते हो जाते हैं टाइट तो बनाते समय ये बातें ध्यान रखें
कोफ्ते की सब्जी भारतीय घरों में बेहद पसंद की जाने वाली डिश है, चाहे वो आलू, लौकी, पनीर या मिक्स वेज कोफ्ते हों। इसकी सुगंध और मसालेदार ग्रेवी हर खाने को खास बना देती है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनके कोफ्ते टाइट या सख्त बन जाते हैं, जिससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाते हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर आप होटल जैसे मुलायम और टेस्टी कोफ्ते घर पर ही बना सकती हैं। इन घरेलू उपायों से आपके कोफ्ते न केवल सॉफ्ट बनेंगे बल्कि ग्रेवी में डालने पर भी टूटेंगे नहीं। आइए जानते हैं वो खास टिप्स जो आपके कोफ्तों को देंगे परफेक्ट टेस्ट और टेक्सचर।

सब्जी को पूरी तरह न निचोड़ें

अगर आप लौकी या आलू के कोफ्ते बना रहे हैं तो इसके लिए आप भी इन्हें कद्दूकस करके निचोड़ते होंगे। सब्जी को निचोड़ते समय आपको बस ध्यान रखना है कि कहीं आप इसका पूरा पानी न निचोड़ दें। जब सब्जी का पानी पूरी तरह सूख जाता है तो कोफ्ते ड्राई हो जाते हैं।

बेसन का इस्तेमाल सही से करें

अक्सर लोग कोफ्ते बनाते समय बेसन एकसाथ ही मिक्स कर देते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कोफ्ते का मिश्रण तैयार करते समय बेसन को थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स करें। इससे भी कोफ्ते का मिश्रण टाइट नहीं होगा।

सही से करें बाइंड

कोफ्ते के मिश्रण को गलती से भी टाइट हाथों से मिक्स न करें। अगर आप टाइट हाथों से कोफ्ते का मिश्रण मिक्स करेंगे तो भी आपके कोफ्ते टाइट हो जाएंगे। इसलिए कोफ्ते के मिश्रण को ज़्यादा न मथें। हल्के हाथ से मिश्रण तैयार करके कोफ्ते बना लें।

तलने से पहले करें ये काम

कोफ्ते को तैयार करने के बाद इसे डायरेक्ट कभी भी तेल में नहीं डासें। इससे ये फट भी सकते हैं। इसकी बजाय कोफ्ते को 10 मिनट फ्रिज में रखकर फिर फ्राई करें, इससे शेप बना रहेगा। इससे से बाहर से क्रिस्पी भी बनेंगे।

तेल का तापमान सही रखें

अगर आप तेज आंच और खौलते तेल में कोफ्ते को तलेंगे तो ये एक तो अंदर से कच्चे रह जाएंगे और बाहर से जल जाएंगे। इसलिए हमेशा कोफ्ते को हल्की आंच पर ही सेकें। ताकि ये अंदर और बाहर दोनों साइड से अच्छे से सिक जाएं।