कोच के लिए कुंबले ही सचिन-सौरव-लक्ष्मण की पसंद – Live Halchal

कोच के लिए कुंबले ही सचिन-सौरव-लक्ष्मण की पसंद, कोहली की हां के बाद लगेगी मुहर…
चैंपियंस ट्रॉफी के बीच भारतीय कोच की तलाश भी लगातार जारी है. पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर लगातार गतिविधियां बढ़ी हैं. श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के तीनों सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के बीच बैठक होनी थी. कहा जा रहा है कि तीनों सदस्य अनिल कुंबले के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए सहमत हैं. हालांकि अभी वह सभी कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेंगे. जल्द ही यह प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.

सचिन-सौरव-लक्ष्मण ने इस मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली से बात भी की है. हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. कमेटी की पहली पसंद कुंबले ही है, जिसका निर्णय कमेटी, बीसीसीआई और कप्तान विराट कोहली से बात करने के बाद लिया जाएगा. क्रिकेट कमेटी की दूसरी पसंद वीरेंद्र सहवाग है. लेकिन आखिरी फैसला बीसीसीआई और सीओए का ही होगा.

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए अनिल कुंबले ने दोबारा आवेदन किया है. उनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, पाकिस्तान के पूर्व कोच रिचर्ड पायबस, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत और पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश भी अब तक आवेदन भेज चुके हैं.

कोहली ने की थी शास्त्री का इंटरव्यू लेने की रिक्वेस्ट

हालांकि कप्तान विराट कोहली की पसंद अब भी टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री बने हुए हैं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि 23 मई को टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोहली ने तीन सदस्यीय एडवाइजरी कमिटी के दो सदस्यों सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण से मिलकर रवि शास्त्री के नाम पर विचार करने की बात कही थी. कोहली ने दोनों से शास्त्री को इंटरव्यू के लिए बुलाने का भी आग्रह किया था. शास्त्री ने हालांकि जॉब के लिए अप्लाई नहीं किया है और सूत्रों का कहना है कि शास्त्री को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जाएगा.