कॉरिडोर – Live Halchal

पंजाब में सफर होगा आसान, जल्द शुरू होने जा रहा नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
पंजाब वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई, दरअसल, जल्द ही ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (Greenfield Corridor) खुलने जा रहा है। इससे पंजाब के लोगौं को काफी लाभ मिलेगा। पंजाब में लंबे समय से प्रतीक्षित मोहाली-कुराली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर अब अगले महीने यानी कि दिसंबर से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार यह नया रूट चंडीगढ़ और मोहाली के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह सड़क 1 दिसंबर से आम जनता के लिए पूरी तरह खोलने की तैयारी में है, जिसके लिए अंतिम चरण के ट्रायल रन 29 और 30 नवंबर को किए जाएंगे। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की लंबाई करीब 31 किमी है। यह सड़क मोहाली के आईटी चौराहे से शुरू होकर कुराली तक पहुंचेगी और आगे चलकर सिसवां-बद्दी मार्ग से जुड़ जाएगी। इसके शुरू होने से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक और तेज मार्ग उपलब्ध होगा। हरियाणा और दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

1,400 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट
यह परियोजना केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि कुराली क्षेत्र में हाई‐टेंशन लाइनों के कारण रुका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सड़क पर मार्किंग और कुछ फिनिशिंग टच अभी बाकी हैं, जो कुछ दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार इस सड़क के खुलने से मोहाली, न्यू चंडीगढ़ और बद्दी के औद्योगिक इलाकों के बीच सफर तेज़ और सुगम हो जाएगा। इंजीनियरों के मुताबिक सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता दी गई है। सड़क के दोनों ओर सरविस लेन, आधुनिक लाइटिंग और साफ़ साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

नए कॉरिडोर से इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा
हवाई अड्डे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। खरड़, न्यू सनी एनक्लेव, खानपुर, कुराली और मोहाली के आस‐पास रहने वाले हजारों लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी।
हिमाचल और जम्मू–कश्मीर से आने वाले ड्राइवर मोहाली–चंडीगढ़ की भीड़ में फंसे बिना एयरपोर्ट चौकी से सीधे दिल्ली की ओर निकल सकेंगे।
जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, पालमपुर, बिलासपुर, हमीपुर या बद्दी की ओर जाने वाले यात्रियों को चंडीगढ़-मोहाली जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली से आने–जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली से आने वाले वाहन अब शहर में घुसे बिना सीधे लुधियाना और जालंधर की ओर बढ़ सकेंगे।

गुरुग्राम-एसएनबी नमो भारत कॉरिडोर को रफ्तार: 105 किमी में 17 स्टेशन
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराना-बेवाड़ (एसएनबी) तक प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर के लिए जनरल कंसल्टेंट (जीसी) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परियोजना एनसीआर में तेज रफ्तार क्षेत्रीय रेल नेटवर्क के दूसरे बड़े चरण का हिस्सा है, जो दिल्ली-एनसीआर के औद्योगिक व शहरी केंद्रों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

यह कॉरिडोर एनसीआर के दक्षिणी हिस्से को दिल्ली से जोड़ेगा और आगे चलकर दिल्ली-जयपुर हाई-स्पीड रूट का आधार बनेगा। एनसीआरटीसी ने बीते दिनों वैश्विक निविदा जारी की है। यह निविदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रणाली के तहत होगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, चयनित जनरल कंसल्टेंट को 60 महीने (पांच वर्ष) के लिए नियुक्त किया जाएगा। जीसी परियोजना की डिजाइन, निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा, सिस्टम इंटीग्रेशन और परीक्षण-प्रमाणीकरण से जुड़ी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

एनसीआरटीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जीसी की भूमिका केवल तकनीकी सलाह तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उसे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण स्वीकृति, कॉन्ट्रेक्ट प्रबंधन, सुरक्षा मानकों की निगरानी, और इंटर-कॉरिडोर इंटीग्रेशन की दिशा में काम करना होगा। यह कॉरिडोर सराय काले खां (दिल्ली) से शुरू होकर एसएनबी (राजस्थान) तक बनेगा। कुल 105.02 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 37.87 किमी हिस्सा भूमिगत और 67.15 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए पंचगांव में एक मेंटेनेंस डिपो भी प्रस्तावित है।

रोजगार और विकास का नया केंद्र बनेगा दक्षिणी एनसीआर

एनसीआरटीसी का मानना है कि यह कॉरिडोर न केवल दिल्ली से गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और नीमराना जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तक यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी लाएगा। इस परियोजना से प्रतिदिन लाखों यात्रियों को समय और ईंधन की बचत होगी, जबकि सड़कों पर यातायात भार में भी कमी आएगी। परियोजना के पूर्ण होने पर दिल्ली से एसएनबी तक का सफर लगभग 45–50 मिनट में तय किया जा सकेगा। इससे दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर जैसा मॉडल

दिल्ली-एसएनबी कॉरिडोर का निर्माण दिल्ली-मेरठ नमो भारत की तर्ज पर किया जाएगा। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का 60 फीसद से अधिक हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है। एनसीआरटीसी इस नए कॉरिडोर में भी ग्रीन बिल्डिंग मानक, जीआरआईएचए 5-स्टार रेटिंग, आईजीबीसी सर्टिफिकेशन और शून्य-ऊर्जा भवन जैसे पर्यावरणीय लक्ष्य हासिल करने का इरादा रखता है। परियोजना में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन और स्मार्ट बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें लागू की जाएंगी।

बनेंगे यह स्टेशन

सराय काले खां से यह कॉरिडोर शुरू होगा और आईएनए, मुनिरका, एरोसिटी, साइबर सिटी, आईएफएफसीओ चौक, राजीव चौक, गुरुग्राम, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धरूहेड़ा, एमबीआईआर, रेवाड़ी, बावल, एसएनबी स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों के बीच कुल लंबाई लगभग 105 किलोमीटर होगी।

दिल्ली वालों को मिलेगी नमो भारत कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो, नमो भारत कॉरिडोर और सड़क व स्वास्थ्य से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के फेज-चार के तहत पिंक लाइन का विस्तार, नमो भारत का सराय काले खां स्टेशन, वजीराबाद रोड पर फ्लाईओवर और चार अन्य अस्पतालों में अतिरिक्त भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं को पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वहीं, अस्पताल में बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

वर्तमान में नमो भारत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से दुहाई डिपो तक पहले से ही चालू है। अब पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने से दिल्ली से मेरठ के बीच का सफर महज एक घंटे से भी कम में तय किया जा सकेगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेनें, हाई-स्पीड यात्रा और बेहतर सुरक्षा इंतजाम होंगे। इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि सड़क और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

पिंक लाइन विस्तार बनेगी नई पहचान…
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मौजूदा नेटवर्क माजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-1 तक है। 12.3 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के पूरा होने से माजलिस पार्क से मौजपुर तक सीधा सफर संभव हो जाएगा। इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी कॉरिडोर बन जाएगी, जो राजधानी के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी इलाकों को जोड़ेगी। इससे विशेषकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों को सीधा लाभ होगा और मेट्रो यात्रा और भी आसान बनेगी।

चार अस्पतालों के अतिरिक्त भवन तैयार
राजधानी में स्वास्थ्य से जुड़ी चार परियोजनाओं का भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में 270 नए बेड, दादा देव मातृ एंव शिशु चिकित्सालय 180 नए बेड, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में 472 नए बेड और संजय गांधी अस्पताल ट्रामा सेंटर में 362 नए बेड के भवन शामिल हैं। दिल्ली इन अस्पतालों के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर शुरू करने की योजना बना रही है।

दिल्ली में बनेगा हाई-मोबिलिटी कॉरिडोर
सराय काले खां से एम्स-महिपालपुर तक हाई-मोबिलिटी कॉरिडोर पर लगभग 5000 कराेड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। केंद्र सरकार की इस योजना पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) डीपीआर तैयार करने में जुटा है। यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को बिना रिंग रोड और मध्य दिल्ली से होकर गुजरे, सीधे दक्षिण दिल्ली और आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंचने का सिग्नल फ्री रास्ता देगा।

नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई थी। उसमें कहा था कि एम्स से महिपालपुर बाईपास तक बनने वाला 20 किलोमीटर का कॉरिडोर मध्य दिल्ली की भीषण जाम समस्या को पूरी तरह हल नहीं कर पाएगा।

मौजूदा समय दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे सराय काले खां पर रिंग रोड से जुड़ते हैं। साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीडीएनडी-जेवर लिंक भी यहीं से शुरू होगा। ऐसे में आने वाले समय में सराय काले खां पर ट्रैफिक का भारी दबाव होगा। इससे निपटने के लिए सराय काले खां से एम्स-महिपालपुर कॉरिडोर तक 5-6 किलोमीटर लंबी टनल या एलिवेटेड कॉरिडोर की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके विकल्प के तौर पर तालकटोरा स्टेडियम या 11 मूर्ति क्षेत्र से भी कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है।

अयोध्या: रामनगरी में बनेगा ढाई किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर
राममंदिर में रोजाना लाखों लोग दर्शन करने आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए यहां एक नया कॉरिडोर बनाने की योजना है। इस कॉरिडोर के बनने से भीड़ पर नियंत्रण करना आसान होगा।

रामनगरी में पिछले एक पखवाड़े से निरंतर आस्था की धारा प्रवाहित हो रही है। अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। भीड़ नियंत्रण व रामलला के सुगम दर्शन के लिए प्रशासन जल्द ही नया यातायात प्लान लागू करने की तैयारी में है। रामजन्मभूमि पथ की तर्ज पर ही 75़ 67 करोड़ की लागत से 2़ 5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर का प्रयोग राममंदिर के दर्शनार्थियों के लिए किया जाएगा।

प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह से रामनगरी में लगातार भीड़ पहुंच रही है। इस समय रोजाना करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलला के दरबार में रोजाना दो से ढ़ाई व हनुमानगढ़ी में भी लगभग इतने ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मौनी अमावस्या के आस-पास भीड़ का दवाब इस कदर बढ़ गया कि अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। एक-एक दिन में 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे थे। आनन-फानन में भीड़ नियंत्रण के लिए रामपथ पर बैरीकेडिंग कर दी गई।

श्रद्धालुओं को टेढ़ीबाजार से रामजन्मभूमि के पीछे जाने वाले रास्ते की ओर भेजा गया। इसी रास्ते से श्रद्धालु राममंदिर तक पहुंच रहे हैं। साथ ही सरयू घाट व अन्य मंदिरों में भी इसी रास्ते से होकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब नये यातायात प्लान के तहत इस रास्ते को कॉरीडोर में बदलने की कवायद शुरू की जा रही है। इस योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, स्वीकृति मिलते ही मार्च माह से काम शुरू करने की योजना है।

भीड़ नियंत्रण का है ये प्लान
टेढ़ीबाजार से कटरा, अशर्फी भवन होते हुए डाकखाना तिराहे तक कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा।
इसकी लंबाई 2़ 5 किमी होगी, कॉरीडोर की चौड़ाई सात मीटर होगी, डक्ट व ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाएगा।
हनुमानगढ़ी के पीछे की सड़क और कनक भवन तक जाने वाले सड़क को भी आने-जाने के लिए व्यवस्थित किया जाएगा।
पुराने सरयू पुल के कॉरीडोर का प्रयोग भी भीड़ के समय करने की योजना बन रही है।

बैगेज स्कैनर के पास तोड़े जा रहे चबूतरे
राममंदिर में भी भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान बनाया जा रहा है। बैगेज स्कैनर के पास बने चबूतरों को तोड़ा जा रहा है। बगैज स्कैनर से सामान जमा करने के बाद अचानक भीड़ निकल रही थी इससे दवाब बढ़ रहा था। काफी श्रद्धालु चबूतरे का इस्तेमाल बैठने व आराम करने के लिए भी करते थे, इससे भीड़ का दवाब बढ़ रहा था। 20 से 25 चूबतरे यहां बने हैं। इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तोड़ने से यहां काफी जगह मिल जाएगी और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।

2़ 5 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर का निर्माण प्रस्तावित
रामकोट इलाके को कॉरीडोर के जरिये भीड़ व जाम से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे श्रद्धालु राममंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद निकल जाएंगे। कई रास्ते होने से भीड़ स्थिर नहीं होगी। पूरी अयोध्या में यातायात प्रभावित नहीं होगा। 75 करोड़ की लागत से 2़ 5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। शासन को योजना भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।– गौरव दयाल, मंडलायुक्त