कॉमेडी और रोमांस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 03 Aug 2025 09:28:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कॉमेडी और रोमांस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कॉमेडी और रोमांस पर भारी पड़ा साउथ का एक्शन, तीसरे दिन बजा किंगडम की कमाई का डंका https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa/625785 Sun, 03 Aug 2025 09:27:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=625785 इन दिनों सिनेमाघरों में तीन फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। जिनमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, विजय देवरकोंडा की किंगडम और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 का नाम शामिल है। इन तीनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है, जिसमें साउथ सिनेमा की किंगडम …]]>

इन दिनों सिनेमाघरों में तीन फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। जिनमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, विजय देवरकोंडा की किंगडम और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 का नाम शामिल है। इन तीनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है, जिसमें साउथ सिनेमा की किंगडम ने बाजी मारी ली है।

शनिवार को कमाई के मामले में विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने अपनी धाक जमाते हुए बॉलीवुड की इन दोनों मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। आइए मामले को डिटेल्स में जानते हैं।

किंगडम की तीसरे दिन कमाई कितनी
31 जुलाई को किंगडम को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। हिंदी बेल्ट में विजय देवरकोंडा की इस एक्शन थ्रिलर को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी बदौलत ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन किंगडम ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के शनिवार के बिजनेस की तुलना में काफी ज्यादा है।

शनिवार का कलेक्शन
किंगडम- 8 करोड़
सन ऑफ सरदार 2- 7.50 करोड़
धड़क 2- 3.75 करोड़

इस ग्राफ को देखने से ये साफ पता लग रहा है कि साउथ सिनेमा का एक्शन बॉलीवुड के रोमांस और कॉमेडी पर भारी पड़ गया है। कमाई के मामले में किंगडम ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए कमाल कर दिया है। माना जा रहा है कि रविवार को भी विजय देवरकोंडा की किंगडम इसी तरह का कारनामा करके दिखाएगी।

किंगडम का कुल कलेक्शन
अब तक किंगडम की रिलीज को तीन दिनों का समय बीता है और इन दिनों में इस एक्शन थ्रिलर ने अपनी कमाई से हर किसी को प्रभावित किया है। गौर किया जाए इस मूवी के टोटल कलेक्शन की तरफ तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी नेट कमाई 33.50 करोड़ हो गई है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्सटेंडेड वीकेंड बीतने के बाद किंगडम की कुल कमाई का आंकड़ा 45 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो मेकर्स के लिए राहत की सांस लेकर आएगा।

]]>