कैट्स फाइट : अर्शी खान और रुबीना दिलैक के बीच सुल्तानी अखाडे में होगा दंगल : बिग बॉस 14 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 11 Jan 2021 10:26:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg कैट्स फाइट : अर्शी खान और रुबीना दिलैक के बीच सुल्तानी अखाडे में होगा दंगल : बिग बॉस 14 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कैट्स फाइट : अर्शी खान और रुबीना दिलैक के बीच सुल्तानी अखाडे में होगा दंगल : बिग बॉस 14 https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%81/410675 Mon, 11 Jan 2021 10:26:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=410675 बिग बॉस 14 में यह सोमवार मजेदार होने वाला है. इस सोमवार वीकली एप‍िसोड्स से थोड़ा अलग और ज्यादा मनोरंजक बनने वाला है. इस बार सोमवार को सलमान खान नजर आएंगे. वे इस हफ्ते के नॉमिनेशंस अनाउंस करेंगे और इसी के साथ अर्शी खान और रुबीना दिलैक का दिलचस्प सुल्तानी अखाड़ा दंगल भी नजर आने …]]>

बिग बॉस 14 में यह सोमवार मजेदार होने वाला है. इस सोमवार वीकली एप‍िसोड्स से थोड़ा अलग और ज्यादा मनोरंजक बनने वाला है. इस बार सोमवार को सलमान खान नजर आएंगे. वे इस हफ्ते के नॉमिनेशंस अनाउंस करेंगे और इसी के साथ अर्शी खान और रुबीना दिलैक का दिलचस्प सुल्तानी अखाड़ा दंगल भी नजर आने वाला है. 

पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी सुल्तानी अखाड़ा का आयोजन किया गया है. इसमें रुबीना दिलैक और अर्शी खान एक-दूसरे से मुकाबला करती नजर आ रही हैं. 

शो का प्रोमो जारी किया गया है जिसमें दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच शारीरिक और मौख‍िक मुकाबला दिखाई दे रहा है. दोनों एक-दूसरे के साथ पहले शारीर‍िक मुकाबला करती हैं. 

सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ दोनों एक-दूसरे से भ‍िड़ती नजर आ रही हैं. इसके बाद जुबानी जंग का राउंड आता है, जिसमें दोनों इस शो में आगे भी अपने सफर को बनाए रखने के तर्क देती हैं.

इसमें दोनों अपने-अपने तर्क रखती हैं जिसमें अर्शी कहती हैं- मैं शो में अपने आप को किसी से ऊपर नहीं समझती, इसल‍िए मुझमें तकब्बुर (घमंड) नहीं है जो कि रुबीना में कूट-कूटकर भरा है.

अर्शी आगे कहती हैं- मैं इस घर के सभी काम को अपने हिसाब से करती हूं लेक‍िन रुबीना घर के अंदर रहते हुए भी काम को ड्यूटी समझ कर करती हैं. रुबीना कहती हैं- अर्शी ने मुझे बार-बार नीचा दिखाने की कोश‍िश की है. मैं जो भी काम करती हूं उसे जताती नहीं हूं.

प्रोमो में दिखाए सुल्तानी अखाड़ा का यह जंग जबरदस्त मालूम पड़ता है. शो में कौन विजेता है इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि प्रोमो के आख‍िर में अर्शी जीतने के अंदाज में अपना जोश दिखाती हैं. 

बता दें रुबीना और अर्शी के बीच अब तक काफी लड़ाईयां देखी जा चुकी हैं. अर्शी, रुबीना से लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. वहीं रुबीना भी अर्शी को उलटा जवाब देने में कोई कसर नहीं रखती हैं.          
 

]]>