कैंपेनर अनुराग ठाकुर – Live Halchal

बरनाला आ रहे भाजपा स्टार कैंपेनर अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, 20 को वोट
पंजाब में चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल में होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। उपचुनाव के लिए प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्टार कैंपेनर हिमाचल के हमीरपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को बरनाला आ रहे हैं। भाजपा की तरफ से बरनाला, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी, जिसमें अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल है।

अनुराग ठाकुर बरनाला में दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं पत्रकारों के साथ भी वार्ता करेंगे। उनके बरनाला में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से उम्मीदवार
बरनाला सीट से भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। जब वह कांग्रेस में थे तब बरनाला विधानसभा सीट पर वर्ष 2007 से 2017 तक कांग्रेस काबिज रही है। केवल सिंह ढिल्लों यहां से जीत दर्ज करते रहे हैं, लेकिन वर्ष 2017 में गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यहां से जीत दर्ज करके आप की झोली में यह सीट डाल दी और 2022 विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत जारी रखी। भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को टिकट देकर इस सीट से उतारा है।

दो दिन केजरीवाल ने किया प्रचार
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिन पंजाब दौरे पर थे। केजरीवाल आठ नवंबर को लुधियाना में हुए 10 हजार नए सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने नौ नवंबर को चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और 10 नवंबर को गिद्दड़बाहा और बरनाला में भी चुनाव प्रचार किया था। इस मौके सीएम भगवंत मान उनके साथ थे।

बदली गई चुनाव की तारीख
बता दें कि पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर तय की गई थी। लेकिन त्योहारों को देखते ही राजनीतिक पार्टियों ने निर्वाचन आयोग से तारीख बदलने की मांग की थी। क्योंकि इससे मतदान पर असर पडे़गा। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने तारीख में बदलाव किया था। अब मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

चारों सीटों की स्थिति
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उपचुनाव वाले चार विधानसभा क्षेत्रों में 10 अक्टूबर 2024 तक कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 316 है और कुल 831 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 10-डेरा बाबा नानक में कुल मतदाता 1 लाख 93 हजार 268 हैं। यहां 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार 44-चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 254 है और यहां कुल 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 66 हजार 489 हैं। यहां कुल 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 103-बरनाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 77 हजार 305 है और 212 मतदान केंद्र हैं।