केरल – Live Halchal

केरल में क्यों बढ़ रहे हैं सांप काटने के मामले? 6 लोगों की मौत
पिछले एक हफ्ते में पूरे केरल में सांप के काटने के कई मामले और मौतें सामने आई हैं, जिससे बढ़ते तापमान के बीच चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिछले एक हफ्ते में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सांप के काटने से कम से कम छह लोगों की मौत की खबर मिली है।

19 अप्रैल को त्रिशूर में दो भाइयों को उनके घर के अंदर एक ‘कॉमन क्रेट’ सांप ने काट लिया। छोटे बच्चे की मौत हो गई, जबकि बड़े बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अलग घटना में कोझिकोड जिले के कुट्टियाडी में एक घर के अंदर पांच जहरीले सांप पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

इन सापों की पहचान ‘कॉमन क्रेट’ के रूप में हुई है वह रमेशन नाम के एक व्यक्ति के घर में मिले। इनमें से एक सांप उस कमरे के अंदर भी था जहां छोटे बच्चे सो रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि सांपों के दिखने की घटनाओं में बढ़ोतरी का संबंध अत्यधिक गर्मी से है, जिसके कारण ये रेंगने वाले जीव ठंडी जगहों की तलाश में घरों में भी घुस आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा और तुरंत मिलने वाला मेडिकल इलाज लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि तालुका स्तर से लेकर सभी अस्पतालों में सांप के जहर का एंटी-वेनम उपलब्ध है।

निवासियों को दी गई ये सलाह

उन्होंने कहा, “लक्षणों और लैब टेस्ट के आधार पर तय प्रोटोकॉल के अनुसार ही इलाज किया जाता है।” और अस्पतालों से आग्रह किया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। अधिकारियों ने निवासियों को यह भी सलाह दी है कि वे घरों में सांपों के प्रवेश को रोकने और उनके काटने के जोखिम को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।

केरल: SAI के हॉस्टल में पंखे से लटकी मिली दो नाबालिग लड़कियों की लाश
केरल के कोल्लम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के हॉस्टल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो युवा खेल ट्रेनी लड़कियां कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिलीं। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे सामने आई, जिसके बाद पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है।

मृतक लड़कियों की पहचान सैंड्रा (17 वर्ष) कोझिकोड जिले की और व्यष्णवी (15 वर्ष) तिरुवनंतपुरम जिले की के रूप में हुई है। दोनों SAI हॉस्टल में रहकर खेल प्रशिक्षण ले रही थीं और अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए थीं।

कौन थीं सैंड्रा और व्यष्णवी?

सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थीं और कक्षा 12 की छात्रा थीं। वहीं व्यष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थीं और कक्षा 10 में पढ़ रही थीं। दोनों अलग-अलग जिलों से आकर कोल्लम के SAI हॉस्टल में रह रही थीं। व्यष्णवी अपना कमरा अलग होने के बावजूद बुधवार रात सैंड्रा के कमरे में रुकी हुई थीं।

सुबह-सुबह अन्य हॉस्टल साथी लड़कियों ने देखा कि दोनों सुबह के ट्रेनिंग सेशन के लिए नहीं आईं। जब कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो हॉस्टल अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर झांका तो सन्न रह गए।

घटना का पता कैसे चला?

दोनों लड़कियां कमरे के सीलिंग फैन से लटकी हुई मिलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोल्लम ईस्ट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात और गुरुवार सुबह जल्दी दोनों को अन्य हॉस्टल निवासियों ने देखा था। लेकिन इसके बाद क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस जांच में अब तक क्या आया सामने?

कोल्लम ईस्ट पुलिस अब गहन जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली अन्य खेल छात्राओं, उनके ट्रेनर्स और दोनों लड़कियों के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी अज्ञात है। यह सुसाइड है या कोई दूसरी वजह, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

केरल में उतरा पहला सीप्लेन, आज होगा ट्रायल रन
केरल में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाता देते हुए ‘डी हैविलैंड कनाडा’ सीप्लेन रविवार शाम को कोच्चि शहर के किनारे  बोल्गट्टी वॉटरड्रोम पर उतरा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास सोमवार को मट्टुपेट्टी के लिए 17 सीटों वाले विमान की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। आज विमान का ट्रायल रन किया जाएगा।

पर्यटन सचिव के बीजू, विमानन सचिव बीजू प्रभाकर, जिला कलेक्टर एनएसके उमेश, राज्य पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक पी विष्णुराज और विभिन्न पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस विमान का स्वागत किया।

क्या है इसका उद्देश्य?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS)-UDAN के तहत आने वाली सीप्लेन सेवा का उद्देश्य केरल के चार हवाई अड्डों और बैकवाटरों में कनेक्टिविटी बढ़ाना है, जिसमें रियायती किराए ऑफर किया गया है। इस परियोजना से चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और भीतरी इलाकों के बीच यात्रा के समय में काफी बचत होगी।

बता दें कि उद्योग मंत्री पी राजीव बोलगट्टी पैलेस में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसको लेकर एक बयान जारी किया गया, बयान में कहा गया है कि, जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन की मौजूदगी में, डी हैविलैंड कनाडा के चालक दल और यात्रियों का इडुक्की जिले के मट्टुपेट्टी बांध में स्वागत किया जाएगा।

वॉटरड्रोम से प्लेन में चढ़ेंगे यात्री

बयान में कहा गया है कि सेवा में 9, 15, 17, 20 और 30 सीटों की क्षमता वाले छोटे विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें यात्री पानी पर तैरने वाले वॉटरड्रोम से चढ़ेंगे।कनाडाई पायलट डैनियल मोंटगोमरी और रॉजर ब्रिंडगर ने उड़ान का संचालन किया, जो कल सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। चालक दल के अन्य सदस्यों में योगेश गर्ग, संदीप दास, सैय्यद कामरान हुसैन और मोहन सिंह शामिल थे।

पर्यन क्षेत्र में बढ़ेगा रोजगार

पर्यटन सचिव बीजू ने कहा कि सीप्लेन सेवा एक नए पैकेज के साथ बेहतर अवसर प्रदान करेगी जो विभिन्न पर्यटन स्थलों को कवर करती है। उन्होंने कहा, “इससे पर्यटन क्षेत्र में नए उद्यम बनाने में मदद मिलेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे।”बता दें कि स्विट्जरलैंड स्थित एक निजी कंपनी और स्पाइसजेट ‘डी हैविलैंड कनाडा’ का संचालन करती है, जो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सफल परीक्षण सेवाओं के बाद आया है।

केरल की तरह उत्तराखंड भी बनेगा आयुर्वेद का हब, इस पोर्टल पर होगा पंजीकरण
केरल की तर्ज पर उत्तराखंड को भी आयुर्वेद का हब बनाने के लिए सरकार की ओर से निजी आयुष चिकित्सालयों, वेलनेस सेंटर व आयुष थैरेपी सेवा देने वाले केंद्रों को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

केरल की तर्ज पर उत्तराखंड को भी आयुर्वेद का हब बनाने के लिए सरकार की ओर से निजी आयुष चिकित्सालयों, वेलनेस सेंटर व आयुष थैरेपी सेवा देने वाले केंद्रों को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इससे जहां प्राइवेट आयुष चिकित्सालय व केंद्रों को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं लोगों को भी घर बैठे आयुष चिकित्सक व चिकित्सालयों की जानकारी मिल सकेगी।

विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का डिजिटलीकरण करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई। इस पोर्टल के जरिये लोगों को ई-डिस्ट्रिक्ट से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलेगी, लेकिन अभी तक इस पोर्टल पर आयुर्वेद चिकित्सालय व चिकित्सक पंजीकृत नहीं थे।

अब आयुष विभाग प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए निजी आयुष चिकित्सालय, आयुष पद्वति थैरेपी सेवा केंद्र, आयुष वेलनेस केंद्र, पंचकर्म चिकित्सालय एवं वेलनेस केंद्र, आयुष वेलनेस थैरेपी केंद्र, योग वेलनेस प्रशिक्षण केंद्र, नैचुरोपैथी वेलनेस केंद्र, आयुर्वेद ग्राम, योग ग्राम, प्राकृत ग्राम को अपणि सरकार पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

पंजीकरण के लिए निजी चिकित्सालयों व उनके चिकित्सकों की ओर से आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। करीब 25 चिकित्सकों ने आवेदन किया है। इस पोर्टल पर एक वर्ष के लिए नि:शुल्क पंजीकरण होगा। उसके बाद 200 रुपये शुल्क अदा कर तीन साल के लिए पंजीकरण किया जाएगा। तीन साल बाद नवीनीकरण कराना होगा।पोर्टल पर आयुर्वेद, पंचकर्म व नैचुरोपैथी के चिकित्सालय, सेंटर पंजीकृत होने से पंजीकृत चिकित्सकों व सेंटरों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। आमजन को भी जिले के गांवों से लेकर शहर तक के चिकित्सकों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इन सेंटरों पर मरीज को मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं मिलेंगी।

अपणि सरकार पोर्टल आयुष, पंचकर्म व नैचुरोपैथी चिकित्सालयों, वेलनेस सेंटरों को जोड़ा जा रहा है। अब तक करीब 25 लोगों ने आवेदन किया है। इस पर पंजीकृत आयुष चिकित्सकों को सरकार की योजनाएं आसानी से मिलेंगी और आमजन को भी आयुर्वेद का इलाज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अपिण सरकार पोर्टल के जरिये चिकित्सालय, वेलनेस केंद्रों पर वे भी आसानी से पहुंच सकेंगे और आयुष विभाग के मानकों के तहत उनका इलाज हो सकेगा।
-डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ऊधमसिंह नगर।

केरल में वायरल हेपेटाइटिस से हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क
केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 41 साल थी। पिछले तीन महीनों में जिले में इस तरह का छठा मामला है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मौड में आ गया है अब लोगों को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करने कर रहा है।

चार मामले अप्रैल में सामने आए थे

जिला चिकित्सा अधिकारी आर. रेणुका ने कहा कि कोझीकोड़ निजी अस्पताल में उपचार करा रहे चलियार पंचायत निवासी व्यक्ति की शुक्रवार सुबह वायरल हेपेटाइटिस से मौत हो गई। जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में अधिकारी ने कहा कि मलप्पुरम जिले में इस साल जनवरी से वायरल हेपेटाइटिस के 3,184 संदिग्ध और 1,032 पुष्ट मामले सामने आए हैं।

आगे कहा कि पांच संदिग्ध और पांच पुष्ट मौते हुई हैं। मौत का एक मामला मार्च में और चार मामले अप्रैल में सामने आए। बयान में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सबसे अधिक मामले पोथुकल, कुझिमन्ना, ओमानूर, पूकोटूर, मोरायूर, पेरुवल्लूर पंचायत और मलप्पुरम नगर पालिका में दर्ज किए गए है।

19 मार्च को मिला वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित

स्वास्थ्य विभाग ने खुलासा किया कि चलियार में जिस व्यक्ति की मौत हुई उसके घर में 19 मार्च को एक नौ वर्षीय लड़की के वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। यह सूचना मिलने के बाद चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुरंत घर गए और निवारक उपायों को लागू किया।

इसके बाद 22 अप्रैल को स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में व्यक्ति के वायरल हेपेटाइटिस के संक्रमण की चपेट में आने का पता चला और उसे 26 अप्रैल को नीलांबुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, उसे बेहतर उपचार के लिए मंचेरी के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां से कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया।

वायरल हेपेटाइटिस के ये है लक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यकृत प्रत्यारोपण के दौरान व्यक्ति को संक्रमण हो गया और शुक्रवार को बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। वायरल हेपेटाइटिस में बुखार, भूख न लगना, मतली, उल्टी, आंखों का पीला होना जैसे लक्षण दिखाई देते है।