केरल ब्लास्ट – Live Halchal

केरल ब्लास्ट: दस दिनों की पुलिस कस्टडी में डोमिनिक मार्टिन
केरल में हुए आईईडी ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉमिनिक मार्टिन को दस दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। बम विस्फोट मामले में एक मात्र आरोपी मार्टिन को सोमवार को अदालत ने पुलिस कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया। प्रधान सत्र न्यायालय के न्यायाधीश हनी एम वर्गीस ने डोमिनिक मार्टिन की 10 दिन की हिरासत की पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली।

बम धमाके में चार लोगों की मौत

एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन बम धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। यह तीनों बम धमाके रविवार सुबह 9 बजे हुए। जानकारी के मुताबिक, बम धमाके के समय कन्वेंशन सेंटर में कम से कम ईसाई संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। इस बम धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पचास से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस करेगी इंटरेनेशनल कनेक्शन को लेकर मार्टिन से पूछताछ

पुलिस ने कहा कि उन्हें उसकी आय के स्रोतों, इंटरेनशनल कनेक्शन और बम धमाकों से जुड़े अन्य मामले में जानकारी जुटाने के लिए की मार्टिन से पूछताछ की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सबूतों के आगे संग्रह के लिए आरोपियों को कुछ निश्चित स्थानों पर ले जाया जाना चाहिए।

इस बीच, मार्टिन ने एक बार फिर कानूनी सहायता वकील की सहायता से इनकार कर दिया। 31 अक्टूबर को मार्टिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 के अलावा, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

केरल ब्लास्ट के बाद एक्शन मोड में अमित शाह
केरल में कोच्चि के एक कन्वेंशन सेंटर में यहोवा साक्षियों की प्रार्थना सभा में एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 36 लोग घायल हो गए। वहीं, इस ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड़ में आए गए हैं।
गृह मंत्री ने जांच का दिया आदेश
उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीमों को केरल भेजने और जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, गृह मंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बात कर राज्य के हालात का जायजा लिया।
एक घंटे में हुए कई धमाके
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह केरल के कोच्चि जिले के कलामासेरी इलाके में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान कई विस्फोट हुए। कलामासेरी के सीआई विबिन दास ने बताया कि पहला विस्फोट सुबह 9 बजे के आसपास हुआ और उसके बाद अगले एक घंटे में कई धमाके हुए।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम केरल हुई रवाना
वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए अपनी एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल के लिए रवाना कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बम विस्फोट की जांच के लिए एक अधिकारी समेत NSG की आठ सदस्यीय टीम केरल जा रही है। उन्हें आज शाम तक बम विस्फोट स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।
सीएम पिनाराई विजयन ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इससे पहले सीएम पिनाराई विजयन ने इस मामले पर एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

केरल ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
केरल ब्लास्ट में बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सेंट्रल एजेंसियों के संपर्क में है। दिल्ली में सभी चर्च की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
जानकारी के मुताबिक, केरल के कलामस्सेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जा रही है। स्पेशल सेल लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाएगा। भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं।

एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान एक के बाद एक धमाके
केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह नौ बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए।

प्रारंभिक जांच में सामने आई आईईडी के इस्तेमाल की बात
केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा, “आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था हमने देखा कि एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। हमारे एडिशनल डीजीपी भी रास्ते में हैं। मैं भी शीघ्र ही मौके पर पहुंचूंगा। हम पूरी जांच कर रहे हैं, पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

जानकारी के मुताबिक, रविवार को इस तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।