केदारनाथ उपचुनाव – Live Halchal

उत्तराखंड: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्व बदले
केदारनाथ उपचुनाव के बाद संभावित माने जा रहे प्रशासनिक फेरबदल के तहत शासन ने 13 आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार की देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दे दिया है। कुछ नौकरशाहों को हल्का किया गया है तो कुछ के प्रभार बढ़ा दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव एल फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष पद हटा दिया गया है। अपर सचिव रणवीर सिंह को कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अपर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से ग्राम विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास हटाया गया है। उन्हें अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस उदयराज से अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व हटाया गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप कृषि व कृषक कल्याण के प्रभार से मुक्त किए गए हैं। नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को नियोजन से मुक्त राजस्व का जिम्मा सौंपा गया है। रीना जोशी से अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई को हटाया गया है।

मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया है। अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार कोे समाज कल्याण विभाग का जिम्मा दिया गया है। अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा व सचिव भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है, उन्हें अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी गई है। अभिनव शाह से जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान निदेशक पद को हटाया गया है।

मसूरी विकास प्राधिकरण के सचिव बने मोहन सिंह
पीसीएस ईलागिरी को एडीएम पौड़ी गढ़वाल से हटाया गया है, उन्हें सचिव रेरा और सचिव भू संपदा अपीलीय अधिकरण देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश प्रताप सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राजस्व व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को हटाया गया है। प्रदीप जोशी को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व, सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सोनिका से स्मार्ट सिटी का चार्ज हटा, बंसल को मिला
शासन ने शासन में अपर सचिव सोनिका से स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार हटा दिया है। अब यह दायित्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल देखेंगे। हरिद्वार के मेला अधिकारी का प्रभार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को दिया गया है। अभी तक यह दायित्व अपर सचिव धीराज गर्ब्याल के पास था। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त विभाग से मुक्त कर दिया है। उन्हें सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। ये दोनों विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी के पास थे।

भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए… 30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर करना था कमेटियों का गठन
30 नवंबर तक भाजपा ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था, लेकिन फिलहाल पार्टी ने संगठन के चुनाव आगे खिसका दिए हैं।

केदारनाथ उपचुनाव में जीत के बाद अब भाजपा ने शहरी निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना के चलते पार्टी ने अपने संगठन चुनाव भी टाल दिए हैं। जिला व मंडल समितियों के चुनाव जनवरी के दूसरे पखवाड़े में हो सकते हैं।

केदारनाथ उपचुनाव से पहले पार्टी की दिसंबर महीने तक जिला व मंडल अध्यक्षों के चुनाव कराने की तैयारी थी। 30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था। लेकिन, अब पार्टी ने शहरी निकायों के चुनाव पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है।

सबसे पहले पार्टी ने एससी-एसटी, ओबीसी और महिला और सामान्य वर्ग के हिसाब से टिकट के संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में उनके निकाय क्षेत्रों में नामों पर चर्चा हुई। पार्टी ने नामों पर फीडबैक लेने के लिए प्रभारियों की पहले से तैनाती कर रखी है। सभी प्रभारी जिलों में जाकर नामों पर चर्चा कर रहे हैं।

केदारनाथ उपचुनाव: मिथक दोहराएगा या फिर टूट जाएगा…किसे मिलेगा तीन महीने की तैयारी
हॉट सीट बनी केदारनाथ विधानसभा में महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक भाजपा दोहराएगी या फिर कांग्रेस इसे फिर तोड़ने में कामयाब रहेगी। पिछले करीब तीन महीने से उपचुनाव की तैयारी में जुटे सियासी दलों की तैयारियों और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लगातार 17 दिन तक किए धुआंधार प्रचार का फल किस दल की झोली में जाएगा, इसका खुलासा 23 नवंबर को मतगणना के बाद हो जाएगा। बहरहाल उपचुनाव में ताल ठोंक रहे छह प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही माना जा रहा है।

भाजपा के लिए विचारधारा और प्रतिष्ठा का सवाल
उपचुनाव सिर्फ एक विस सीट नहीं है। इस सीट पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा नहीं विचारधारा भी दांव पर है। बदरीनाथ में हार के बाद उसे वैचारिक मोर्चे पर रक्षात्मक होना पड़ा था। पार्टी ऐसी असहज स्थिति दोबारा नहीं बनने देना चाहती, इसलिए पार्टी ने उपचुनाव का विधिवत एलान से तकरीबन तीन महीने पहले चुनावी प्रबंधन के रणनीतिकारों के मैदान में उतार दिया था। युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी संग विधायक भरत चौधरी का वहां प्रचार थमने तक अधिकतम समय गुजरा है।

सीएम को भी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उपचुनाव का रुख भाजपा के पक्ष में कराने को ताकत झोंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आपदा के प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज से लेकर विस क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं की स्वीकृति तक के निर्णय फटाफट लिए। चुनाव की घोषणा से पहले ही केदारनाथ की जनता के बीच बार-बार पहुंचे और प्रचार के आखिरी दिन भी उन्होंने डेरा जमाया।

भाजपा की ये ताकत और ये कमजोरी
उपचुनाव में भाजपा की ताकत का जिक्र करें तो प्रदेश और केंद्र में सरकार, केदारनाथ से सीधे पीएम मोदी का जुड़ाव, सीएम, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों का प्रचार, महिला मतदाता बहुल सीट पर दो बार की विधायक रही महिला चेहरे आशा नौटियाल पर लगाया गया दांव, कराए गए विकास कार्य मजबूत पक्ष माने जा रहे हैं। भाजपा उम्मीद कर रही कि एक बार महिला प्रत्याशी पर लगाया गया दांव सही साबित होगा और महिला उम्मीदवार की जीत का मिथक दोहराएगा, जबकि नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास भाजपा का कमजोर पक्ष माना जा रहा।

कांग्रेस ने प्रचार में एकजुटता से किए वार
अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस उपचुनाव के प्रचार युद्ध में भाजपा पर पूरी एकजुटता संग वार-पलटवार करती नजर आई। अब उसे मनचाहे नतीजे का इंतजार है। बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव में जीत का उत्साह केदारनाथ के प्रचार को प्रचंड बनाने में उसके खूब काम आया।

कांग्रेस की चाहत केदारनाथ में जीत के साथ 2027 के लिए एक बड़ा संदेश देने की भी है। लोस चुनाव में पांचों सीट हारने के बाद कांग्रेस के हौसले पस्त थे, लेकिन बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में जीत ने उम्मीदों से भर दिया। उसने मिशन केदारनाथ के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मोर्चा संभाला।

वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रचार में चिरपरिचित अंदाज में दिखे। प्रचार के दौरान महिला मतदाताओं को साधने के लिए खेत खलियान में भी गए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रभारी व विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत समेत सभी दिग्गजों ने प्रत्याशी मनोज रावत की जीत के लिए प्रचार किया।

केदारनाथ धाम, आपदा के मुद्दे को कांग्रेस मान रही ताकत
उपचुनाव में कांग्रेस की ताकत केदारनाथ धाम के नाम पर दिल्ली में प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण, धाम से सोना गायब होना, केदारघाटी में आपदा के मुद्दे को ताकत मान रही है। 2017 में केदारनाथ विस जीत कर मनोज रावत ने महिला उम्मीदवार जीतने का मिथक तोड़ा था। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार भी मनोज रावत मिथक को तोड़ेंगे।

केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस ने गठित की चुनाव संचालन समितियां
केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने विधानसभा, ब्लॉक व सेक्टरवार चुनाव संचालन समितियां गठित कर दी हैं। इन समितियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विधानसभा प्रभारी एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी के आग्रह पर चुनाव संचालन समितियों का गठन किया।

प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विधायक लखपत सिंह बुटोला को चोपता ब्लॉक, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत को अगस्त्यमुनि व पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को ऊखीमठ ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा स्तर पर गठित समिति में जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, विधायक प्रत्याशी रहे प्रदीप थलियाल, जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, पीसीसी सदस्य कुलदीप कंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख विनोद चंद, पीसीसी सदस्य दीपा आर्य को सदस्य बनाया गया है।

पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए काम करेंगे कार्यकर्ता
ब्लॉक स्तर पर गठित में चोपता ब्लॉक के सेक्टर मालकोटी सतेराखाल में गोविंद सजवाण, बावई चोपता में ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैंण हरेंद्र सिंह कंडारी, दसज्यूला में नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक में अगस्त्यमुनि नगर व सिल्ला बामणगांव सेक्टर में अर्जुन गहरवार, शिव सिंह रावत व दीपक भंडारी, जगोठ कमसाल व मणिगुहा में विरेंद्र सिंह रावत, चंद्रापुरी कंडारा में जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, चंद्रनगर क्योंजा में ब्लॉक अध्यक्ष पोखरी रविंद्र नेगी, भीरी नागजगई में प्रताप सिंह भंडारी व राकेश बिष्ट, बसुकेदार सेक्टर में जिपं सदस्य अमेंद्र बिष्ट को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।

ऊखीमठ ब्लॉक में त्रियुगीनारायण फाटा सेक्टर में भाष्कर गैरोला, गुप्तकाशी नगर में जिलाध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम असवाल, ल्वारा लमगौंडी में जिपं सदस्य टिहरी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कालीमठ कोटमा में पूर्व जिपं सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ऊखीमठ नगर सारी में प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा, ब्लॉक संचालन समिति व सेक्टर प्रभारियों को कहा कि शीघ्र केदारनाथ विधानसभा पहुंचकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें।