केजरीवाल – Live Halchal

केजरीवाल की गुजरात की जनता से अपील, जागो और झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा के 30 साल के शासन पर हमला बोला, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और खराब बुनियादी ढांचे का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से ‘अपनी सरकार’ बनाने और ‘झाड़ू चलाने’ का आह्वान किया।

गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दूसरे दिन भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने जनता से भाजपा सरकार के दमन को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि जागो और झाड़ू चलाकर इस बार अपनी सरकार बनाओ। 30 साल में भाजपा वाले गुजरात का व्यापार, रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें, नरेगा सब कुछ खा गए।

उन्होंने लोगों से पूछा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पूलों, अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर कब तक चुप रहेंगे? इस बार पूरे गुजरात में विसावदर करने का मौका है। जिस तरह विसावदर की जनता ने बड़े-बड़ों के सिंहासन हिला दिए, वैसे ही इस बार पूरे गुजरात में करना है। ‘‘आप’’ की अपनी सरकार होगी तो पंजाब की तरह मुफ्त बिजली, इलाज, शिक्षा, हर महिला को एक हजार रुपए समेत सारी सुविधाएं मिलेंगी।

सोमवार को सूरत में आयोजित आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता की आवाज़ को मज़बूती देने का संकल्प लेते हुए कहा कि आज पूरे गुजरात के किसान बहुत नाराज और गुस्से में हैं। हर जगह लोग एक ही बात कह रहे हैं कि इस बार बोटाद का बदला लेना है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बोटाद में कुछ किसान इकट्ठा होकर करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कोई पत्थर नहीं चलाया, किसी को मारा नहीं। लेकिन पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज किया, उन्हें उनके घरों से खींच-खींच कर ले गए और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल के अंदर रखा गया। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त विद्रोह और गुस्सा है। किसान इस बार चुनाव में भाजपा से बदला लेना चाहते हैं और उन्हें मजा चखाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है और इन 30 सालों में इन्होंने गुजरात को पूरी तरह चूस लिया है। ये लोग किसानों के बीज, खाद, पानी, और पैसा भी खा गए। इन्होंने व्यापारियों का व्यापार, बेरोजगारों का रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें और पुल तक खा लिए। ये लोग मजदूरों का नरेगा, बजरी, लोहा और मिट्टी तक खा गए हैं। जो भी इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर ये अत्याचार करते हैं और झूठे केस करके जेल में डाल देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि “आप” विधायक चैतर वसावा ने नरेगा में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। नरेगा के अंदर ये लोग फर्जी रिकॉर्ड भरते हैं, काम होता नहीं है पर दिखा देते हैं कि काम हुआ और इनके मंत्री व नेता पैसा खा जाते हैं। जब चैतर वसावा ने रिकॉर्ड मांगे, तो उन्हें उठाकर जेल में डाल दिया गया। चैतर वसावा और प्रवीण राम जनता के लिए लड़ रहे थे। इसलिए उन्हें चार-चार महीने जेल में रखा गया। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, ये उसे पकड़कर जेल में डाल देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं और जब वे रोजगार मांगने जाते हैं, तो ये उनके हाथ में नकली दारू की बोतल पकड़ा देते हैं। पूरे गुजरात में नकली दारू बिक रही है और उससे न जाने कितने बच्चे मर गए। युवाओं के हाथ में कोकेन, हेरोइन और गांजे की पुड़िया पकड़ा दी जाती है। ये हमारे बच्चों और परिवारों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

मैं गुजरात के कई ऐसे परिवारों को जानता हूं जिनके बच्चे नकली दारू पीकर और ड्रग्स खाकर मर गए और उनके घर बर्बाद हो गए। लेकिन कसूर हमारा भी है। हमारे बच्चे मर रहे हैं, बर्बाद हो रहे हैं, फिर भी हम जाकर कमल का बटन दबा आते हैं। हम लोग कब जागेंगे? हम और कितने परिवारों के बर्बाद होने का इंतजार कर रहे हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी का पुल गिरा तो 140 लोगों की मौत हो गई, बड़ौदा में पुल गिरा तो 22 लोग मारे गए। पिछले 5 साल में 12 पुल गिर चुके हैं। हम और कितनी मौतों का इंतजार कर रहे हैं? एक गरीब किसान अपनी जमीन और पत्नी के जेवर बेचकर बच्चे को पढ़ने भेजता है। वह बच्चा अहमदाबाद, सूरत, राजकोट जैसे शहरों में जाकर दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन जब पेपर देने जाता है तो पेपर लीक हो जाता है।

यहां हर पेपर लीक हो रहा है और लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। क्या हम तब भी चुप बैठे रहेंगे? क्या पेपर लीक होते रहेंगे, भ्रष्टाचार होता रहेगा, सड़कें टूटती रहेंगी, प्राइवेट स्कूल लूटते रहेंगे और सरकारी अस्पतालों में बच्चे मरते रहेंगे और हम चुप बैठे रहेंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल बरसात के समय पूरे मीडिया में सूरत की तस्वीरें आ रही थीं। सूरत में एक बारिश होते ही घर-घर में पानी भर जाता है, बेडरूम और ड्राइंग रूम तक डूब जाते हैं और टीवी तक पानी पहुंच जाता है। यह भाजपा के 30 साल के शासन का नतीजा है। हर्ष संघवी और सी.आर. पाटिल भी सूरत में रहते हैं, लेकिन उनके घरों में पानी नहीं भरता, सिर्फ आम लोगों के घरों में भरता है। ये लोग जनता को कीड़े-मकौड़े भी नहीं समझते और हम फिर भी इनके पीछे-पीछे घूमते रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सब बदलना है। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। जनता की सुनवाई होनी चाहिए और सरकारी पैसा जनता के लिए खर्च होना चाहिए। तो इस बार विसावदर जैसा ही पूरे गुजरात में करना है। विसावदर वालों ने दिखा दिया कि जब जनता खड़ी हो जाए, तो बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं। गोपाल इटालिया विसावदर से चुनाव में उतरे, जो एक अत्यंत साधारण परिवार के आम आदमी हैं। वे किसी नेता या कोई अमीर अरबपति के बेटे नहीं हैं, बल्कि एक किसान के बेटे हैं।

गोपाल इटालिया के सामने विसावदर में बड़े-बड़े नेता और रसूखदार धनवान लोग खड़े थे। वहां भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां थीं, लेकिन विसावदर की जनता ने संकल्प लिया और सबको हराकर एक आम आदमी को विजयी बनाया। जनता ने स्वयं को वोट दिया। इस बार पूरे गुजरात में विसावदर जैसा ही दोहराना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग हर 5 साल में वोट डालते हैं और हर चुनाव में ये नेता हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं और लोगों का दरवाजा खटखटाते हैं। उनके पैर पकड़ते हैं, उनके बच्चे को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाते हैं और बहुत स्नेह दिखाते हैं।

वे उनकी दादी के पांव छूते हैं और घर के सभी सदस्यों को सम्मान देते हैं। लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त होते हैं और जब आम लोग इनके घर किसी काम के लिए जाते हैं, तो ये उन पर कुत्ता छोड़ देते हैं। ये दरवाजा तक नहीं खोलते, उनसे मिलते नहीं हैं और गाली देते हैं। ये कहलवा देते हैं कि साहब बिजी हैं। ये लोग पूरे 5 साल तक आम लोगों से नहीं मिलते हैं। आखिर ये 5 साल करते क्या हैं? ये लोग केवल पैसा, पैसा और पैसा कमाने में लग जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विधायक बन जाए, तो उसके पास लंबी-लंबी गाड़ियां आ जाती हैं। यदि वह मंत्री बन जाए, तो उसकी कई कोठियां और मॉल बन जाते हैं। इन नेताओं के पास बड़े-बड़े मॉल और विशाल संपत्तियां हैं। इनके बच्चों को ही विधायक का टिकट मिलता है, आपके बच्चों को ये टिकट नहीं मिलते। न भाजपा वाले आपके बच्चों को टिकट देते हैं और न ही कांग्रेस वाले। इनके बच्चे विधायक और मंत्री बनते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी में ऐसा नहीं होता।

आम आदमी पार्टी आपके बच्चों को टिकट देगी। अभी पंचायत का चुनाव है, आपका बच्चा सरपंच और वार्ड सदस्य बनेगा। हमारे यहां नेताओं के बच्चों को नहीं, बल्कि आपके बच्चों को टिकट मिलेगा। इस बार चुनाव में हमें व्यवस्था परिवर्तन करना है। इस बार किसी पार्टी को वोट नहीं देना है। इस बार स्वयं को वोट देना है और अपनी सरकार बनानी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जनता की सरकार बनेगी, तभी सारे काम पूरे होंगे। जनता की सरकार बनने पर वही कार्य होंगे जो जनता चाहेगी। तभी जनता को सम्मान मिलेगा और नेताओं का भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी समाप्त होगी। जनता की सरकार बनने पर गरीबों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, अच्छे पुल और सड़कें बनेंगी तथा सबका उचित इलाज होगा।

उन्होने कहा कि पंजाब में आज जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक किसान के बेटे हैं। आज पंजाब में किसानों की खेती और घरों की बिजली मुफ्त है। जिस-जिस को गुजरात को मुफ्त बिजली चाहिए, वह अपनी सरकार बनाए। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनाना अब बंद कीजिए। अपनी सरकार के लिए स्वयं को वोट दीजिए।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के अंदर खेती के लिए दिन में 8 घंटे बिजली आती है। मुझे पता चला है कि गुजरात में रात को 3 बजे और 4 बजे बिजली आती है। पंजाब में किसानों के लिए दिन में लगातार 8 घंटे बिजली आती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां जनता की सरकार है, आपकी अपनी सरकार है और आम आदमी की सरकार है।

अभी पंजाब के अंदर हर परिवार का 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि मैक्स और अपोलो जैसे जितने भी बड़े अस्पताल हैं, जिनमें बड़े अमीर लोग इलाज कराते हैं, वहां अब एक गरीब मजदूर भी जाकर अपना इलाज करा सकता है। उसका इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान न करे, यदि किसी गरीब मजदूर, किसान या उसके परिवार के किसी सदस्य को हार्ट अटैक आ जाए, कैंसर हो जाए, या उसे किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट जैसा बड़ा ऑपरेशन कराना पड़े, तो बड़े से बड़े अमीरों वाले अस्पताल में उसका 10 लाख रुपए तक का सारा इलाज मुफ्त होगा। उसके सिटी स्कैन, एमआरआई, सभी टेस्ट और सारी दवाइयां मुफ्त होंगी।

पंजाब की “आप” सरकार ने अभी-अभी यह योजना पास की है और 60 लाख परिवारों का बीमा करवाया है। क्या गुजरात में ऐसा होना चाहिए या नहीं? इसके लिए आपको अपनी सरकार बनानी होगी। झाड़ू चलाइए और अपनी सरकार बनाइए। जब झाड़ू की सरकार बनेगी, तो सब कुछ मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को ही पंजाब का बजट आया है, जिसमें घोषणा की गई है कि हर महिला के खाते में प्रति माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। गुजरात में भी यह संभव है, लेकिन आपको अपनी सरकार बनानी पड़ेगी। आप में से कुछ लोग भाजपा और कुछ कांग्रेस के होंगे, लेकिन अब इन पार्टियों का साथ छोड़ दीजिए।

भाजपा और कांग्रेस से आपको कुछ नहीं मिला है। इस बार अपनी सरकार बनाइए। गुजरात आपका है, यह इनके पिताजी का नहीं है। हम सबको मिलकर गुजरात को बचाना है। अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए गुजरात को सुरक्षित करना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी थीं। सरदार पटेल ने बलिदान दिया और महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, जबकि इन लोगों ने केवल मलाई खाई है। आप लोग इस गुजरात को बचा लीजिए।

हम सबको जागना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं विशेषकर युवाओं से कहना चाहता हूं कि 2027 में चुनाव हैं और अभी दो साल का समय है। ये दो साल आप आम आदमी पार्टी को दे दीजिए। यदि छुट्टी ले सकते हैं, तो ले लीजिए, लेकिन ये दो साल पार्टी के लिए समर्पित कर दें। आप देखेंगे कि गुजरात की तकदीर बदल जाएगी।

केजरीवाल का भाजपा पर हमला, देश में बदलाव की उल्टी गिनती शुरू होने का दावा
केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 24 घंटे बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल थे, लेकिन अब सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। केजरीवाल ने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को इसी जंतर-मंतर से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी गई थी और उसके बाद कांग्रेस का सफाया हुआ। अब इसी स्थान से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के अभियान की शुरुआत हो रही है और आज से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया, लेकिन 12 साल बाद भी आम आदमी की जिंदगी में कोई बुनियादी बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि न अच्छी सड़कें हैं, न पीने का पानी, न सीवर और न ही 24 घंटे बिजली। प्रदूषण चरम पर है और एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल और अस्पताल जैसे हर सेक्टर की हालत खराब है।

केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी और फ्रांस की सड़कों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गाड़ियां 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं, जबकि गुजरात के राजकोट से जूनागढ़ की 104 किमी दूरी तय करने में चार घंटे लगते है। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने बीजिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रदूषण कम हुआ, लेकिन उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल है।

केजरीवाल ने अपने खिलाफ चले कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार साल से उन्हें और दिल्ली के लोगों को परेशान किया गया। दिन-रात उन्हें चोर और भ्रष्टाचारी बताया गया। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने साफ कहा है कि पूरा केस फर्जी था और कोई सबूत नहीं मिला। सदियों में ऐसा फैसला आया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल में उनके खिलाफ एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ, जबकि हजारों फाइलों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए।

दिल्ली में भाजपा सरकार वादाखिलाफ
दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक साल में हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के बस मार्शलों को नियमित करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि एक भी मार्शल नियमित नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने 10 हजार बस मार्शल, हजारों डीटीसी चालक-कंडक्टर, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों के कर्मचारियों को निकाल दिया। महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 24 घंटे बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल थे, लेकिन अब सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

तीन दिन के गुजरात दौरे पर केजरीवाल, बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को दिलाएंगे शपथ
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे। जहां केजरीवाल बूथ स्तर के 20 हजार वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे। साथ ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने दी।

इसुदान गढ़वी ने बताया कि यह दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होते संगठन, बढ़ते जनसमर्थन और बूथ स्तर पर तैयार हो रही नई राजनीतिक ताकत को दर्शाता है। दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद और वडोदरा में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे और करीब 20 हजार बूथ लेवल वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाएंगे।

18 जनवरी को अहमदाबाद में कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को अहमदाबाद में सेंट्रल जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा और सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स शपथ लेंगे। यह सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

वडोदरा में 19 जनवरी को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
इसके बाद 19 जनवरी को वडोदरा में ईस्ट जोन का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में आनंद, वडोदरा, दाहोद, छोटा उदेपुर और पंचमहल लोकसभा क्षेत्रों के 9 हजार से अधिक बूथ वॉलिंटियर्स को शपथ दिलाई जाएगी। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी यह साफ संकेत देती है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

इसुदान गढ़वी ने कहा कि बूथ स्तर पर इस तरह के बड़े और सुव्यवस्थित कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की कार्यशैली की पहचान हैं। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन की नींव बूथ से ही रखी जाती है। जब बूथ मजबूत होता है, तभी जनता की आवाज सीधे नेतृत्व तक पहुंच पाती है। यही मॉडल दिल्ली और पंजाब में सफल रहा है और अब गुजरात में भी उसी सोच के साथ काम किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उन्हें शपथ दिलाना और संगठन के महत्व पर जोर देना, पार्टी कार्यकर्ताओं में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा भरने वाला है। संदेश साफ है कि पार्टी का नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और बदलाव की इस लड़ाई में हर वॉलिंटियर को बराबर का भागीदार मानता है।

पंजाब: सीएम मान और केजरीवाल ने पंथ सेवा का विजन किया पेश
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति कार्यक्रमों की शृंखला मंगलवार को संपन्न हो गई। पंजाब सरकार ने इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन बड़े स्तर पर किया। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं।

अगले साल भी श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर ही गुरु साहिब का 351वां राज्य स्तरीय शहीदी दिवस मनाने की बात सीएम ने कही। इसी दौरान पंजाब में स्थित तीनों तख्त साहिबों के आध्यात्मिक गलियारों को पवित्र नगरी का दर्जा भी मिला। इन फैसलों के साथ जहां आम आदमी पार्टी सूबे में अपनी पंथक पकड़ मजबूत कर रही है, वहीं इसके जरिये साल 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी वापसी के लिए रोडमैप भी बना रही है।

पंजाब की सियासत में पंथक एजेंडों की अहम भूमिका है। अभी तक शिरोमणि अकाली दल ही पंथक सियासत में अपना बड़ा असर रखता था लेकिन पहली बार सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने पौने चार साल के कार्यकाल में पंथक सियासत में अपनी नींव को मजबूत करने की कोशिश की है।

सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम के दौरान श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि पर जहां साल 2027 में फिर आप की जीत और भगवंत मान की मुड़ सरदारी के लिए अरदास की गई, वहीं मंच से आप के संयोजक केजरीवाल ने मान सरकार की उपलब्धियों को संगत के सामने रखा। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने विकासात्मक विजन के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीति की है। आज सूबे में शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर बेहतरीन हुआ है।

पहली सरकारों में सिफारिशों पर सरकारी नौकरी मिलती थी मगर आज मेरिट के आधार पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। सूबे में 90 प्रतिशत आबादी को मुफ्त बिजली मिल रही है और 70 साल बाद सिंचाई के लिए आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचा है। केजरीवाल ने संगतों के समक्ष हाथ जोड़कर कहा कि आप सरकार पंजाब में पैसे कमाने नहीं बल्कि पुण्य कमाने आई है। हम यहां कोठियां बनाने नहीं, संगतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं इसलिए हम गुरुओं व संगतों से पंजाब की खुशहाली, तरक्की व आप की चढ़दी कलां का आशीर्वाद चाहते हैं।

मंच से केजरीवाल और मान ने संगत को साधते हुए उन्हें इस बात का अहसास करवाने की कोशिश की कि आम आदमी पार्टी सूबे में सिर्फ राज करने नहीं बल्कि पंथ की सच्ची सेवा करने का जज्बा लेकर आगे बढ़ रही है।इस दौरान मंच पर मौजूद शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद मलविंदर कंग, पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी संगत को परमात्मा का रूप बताते हुए उनसे सदैव उनकी सेवा में हाजिर रहने का आशीर्वाद मांगा।

पंजाब में सियासी भूचाल: चंडीगढ़ के फैसले पर भड़के केजरीवाल
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब राज्यपाल के सांविधानिक दायरे से बाहर लाने की तैयारी की जा रही है। एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार इस संदर्भ में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2025 ला रही है।

केंद्र सरकार के इस फैसले ने पंजाब में सियासी भूचाल ला दिया है। वहीं अब फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार समेत तमाम विरोधी दल केंद्र सरकार को जमकर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में पंजाब की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। आप, कांग्रेस और शिअद नेता इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की पहचान और संवैधानिक अधिकारों पर भाजपा सीधा हमला कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन के माध्यम से चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को खत्म करने की कोशिश किसी साधारण कदम का हिस्सा नहीं, बल्कि पंजाब की पहचान और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। फेडरल स्ट्रक्चर की धज्जियां उड़ाकर पंजाबियों के हक छीनने की यह मानसिकता बेहद खतरनाक है। जिस पंजाब ने देश की सुरक्षा, अनाज, पानी और इंसानियत के लिए हमेशा बलिदान दिया आज उसी पंजाब को उसके अपने हिस्से से वंचित किया जा रहा है। ये केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि ये पंजाब की आत्मा को चोट पहुंचाने जैसा है। इतिहास गवाह है कि पंजाबियों ने कभी किसी तानाशाही के सामने सिर नहीं झुकाया। पंजाब आज भी नहीं झुकेगा। चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा।

केंद्र को देंगे मुंहतोड़ जवाब

आप सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब को लेकर भाजपा की मानसिकता एक बार फिर सबके सामने आ गई है। केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ को पंजाब से छीनना अब तक का पंजाब पर सबसे बड़ा हमला है। पंजाब इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

भाजपा ने खेला खतरनाक खेल

आप के अजनाला के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार के द्वारा चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भाजपा ने खतरनाक खेल खेला है।

चंडीगढ़ पर पंजाब का हक नॉन-नेगोशिएबल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब कॉन्स्टिट्यूशन (131 अमेंडमेंट) बिल को लेकर कहा कि इसका मकसद चंडीगढ़ पर पंजाब के सही दावे को खत्म करना है। शिअद ने इस मामले को लेकर सोमवार को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस पंजाब विरोधी बिल और फेडरल स्ट्रक्चर पर खुलेआम हमले का पार्टी हर फ्रंट पर मुकाबला करेगी और केंद्र की इस चाल को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक नॉन-नेगोशिएबल है।

केंद्र ने रची पंजाब से चंडीगढ़ को छीनने की साजिश

पूर्व अकाली मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को कभी उम्मीद नहीं थी कि केंद्र पंजाब से चंडीगढ़ छीनने की साजिश रचेगा। खासकर ऐसे समय में जब देश श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत के 350 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर पंजाब को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार पिछली नाइंसाफी को ठीक करेगी, जख्मों को और गहरा नहीं करेगी। आने वाले शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) बिल ने पंजाबियों को चौंका दिया है। इसलिए शिअद ने 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे बजे चंडीगढ़ में पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में एक इमरजेंसी कोर कमेटी मीटिंग बुलाई है, ताकि अगले कदम तय किए जा सकें। केंद्र सरकार के इस गलत कदम का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत स्ट्रैटेजी को फाइनल करने के लिए सीनियर कॉन्स्टिट्यूशनल एक्सपर्ट्स से सलाह ली जाएगी।