केजरीवाल सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड गिनाए ये… काम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 24 Dec 2019 12:29:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg केजरीवाल सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड गिनाए ये… काम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 केजरीवाल सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड गिनाए ये… काम https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af/299292 Tue, 24 Dec 2019 12:29:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299292 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिल रही है। साथ में इस बार दिल्ली के 32 लाख लोगों का बिजली बिल शून्य आया है। इसके अलावा दिल्ली के स्कूलों में भी सुधार …]]>

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिल रही है। साथ में इस बार दिल्ली के 32 लाख लोगों का बिजली बिल शून्य आया है। इसके अलावा दिल्ली के स्कूलों में भी सुधार हुआ है। सरकार ने अपने कार्यकाल में 20 हजार से अधिक क्लास बनवाएं हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक साल पुरानी पार्टी को 70 में से 67 सीट देकर 54 प्रतिशत वोट देकर इतिहास कायम किया। जनता को ये लगा कि उसके पहले अन्ना आंदोलन हुआ था। अन्ना आंदोलन को जनता ने देखा और उनको लगा कि ये लड़के इमानदार है।

डरते नहीं है, साहसी हैं इनको मौका मिलना चाहिए। इसके बाद जनता ने हमको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी। मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी दिल्ली की जनता का सीना चौड़ा कर दिया। दो एतिहासिक बहमत दिल्ली की जनता ने दिया था उसी तरह से पिछले पांच साल में काम भी हुआ।

सबके पहला काम शिक्षा, हमारे देश के अंतर 70 साल में शिक्षा के क्षेत्र को कबाड़ा कर दिया। सरकारी स्कूलों को कबाड़ा कर दिया गया। प्राइवेट स्कूलों को दुकान बना दिया गया। पांच साल के अंदर हमने शिक्षा के क्षेत्र में हमने जो क्रांतिकारी परिवर्तन किए उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हमने दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है।

हमने शिक्षा का बजट तीन गुना कर दिया। जब सरकार बनी थी तब 6600 करोड़़ का बजट था लेकिन आज 15600 करोड़ का बजट है। हमारी सरकार बनने के पहले सारे स्कूल में 17000 क्लास रूम बने थे। वो 70 साल में। लेकिन हमारी सरकार ने पांच साल के अंदर 20 हजार नए क्लास बनाए।

]]>