केजरीवाल ने कहा- BJP वालों औकात में रहो नहीं तो इतने जूते पड़ेंगे कि… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 14 May 2018 05:22:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg केजरीवाल ने कहा- BJP वालों औकात में रहो नहीं तो इतने जूते पड़ेंगे कि… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 केजरीवाल ने कहा- BJP वालों औकात में रहो नहीं तो इतने जूते पड़ेंगे कि… https://livehalchal.com/138744-2/138744 Mon, 14 May 2018 05:22:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=138744 दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीखे शब्दों में औकात में रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यसेवकों को जबरन पंगे नहीं लेने चाहिए. केजरीवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर बीजेपी के लोगों ने दिल्ली की जनता से पंगे लेने की कोशिश …]]>

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को तीखे शब्दों में औकात में रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यसेवकों को जबरन पंगे नहीं लेने चाहिए. केजरीवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर बीजेपी के लोगों ने दिल्ली की जनता से पंगे लेने की कोशिश की तो इतने जूते पड़ेगें कि अपनी शक्ल भी कही नहीं दिखा पाएंगे. बता दें कि अरविन्द केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के बवाना में सात कालोनियों में पीने के पाइपलाइन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यहां पर पहले से बीजेपी कार्यकरना मौजूद थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम केजरीवाल जैसे ही बवाना पहुंचे, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाना शुरू कर दिए. साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि केजरीवाल ने बवाना नरेना के बीच मैट्रों को कैंसिल कर दिया है. ऐसे में यहां के लोगों का विकास रुक गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं की ऐसी हरकत देख सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ‘बीजेपी वालों को भी चेतावनी देता हूं..औकात में रहो. दिल्ली कि जनता से पंगे मत लो..नहीं ऐसे जूते पड़ेगें…ऐसे जूते पड़ेंगे..कि शक्ल नहीं दिखा पाओगे.’

अपने इस बयान से पहले केजरीवाल ने कहा कि, एलजी सीसीटीवी की फाइल लेकर बैठ गए है. अगर उन्होंने इस फाइल को क्लियरेंस नहीं दी तो दिल्ली की जनता उनके घर पहुँच जाएगी. उन्होंने कहा, “मैं एलजी साहब को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर तुमने दिल्ली के लोगों के सीसीटीवी रोके तो, तो ये सारी दिल्ली तुम्हारे घर आ पहुंचेगी.”

]]>