केंद्रीय रिजर्व पुलिस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 15 Jan 2024 11:00:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg केंद्रीय रिजर्व पुलिस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 केंद्रीय रिजर्व पुलिस में 169 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल से https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/536905 Mon, 15 Jan 2024 11:00:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=536905 जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सीआरपीएफ जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा ग्रुप सी पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर खेल कोटे से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। सीआरपीएफ द्वारा जारी अधिसूचना …]]>

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सीआरपीएफ जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा ग्रुप सी पदों के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर खेल कोटे से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। सीआरपीएफ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न खेलों के लिए कुल 169 कॉन्स्टेबल (जीडी) की भर्ती (CRPF Constable Recruitment 2024) की जानी है।

कहां और कैसे करें अप्लाई?

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती (CRPF Constable Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, rect.crpf.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 16 जनवरी 2024 की सुबह 9 बजे से शुरू होनी है और उम्मीदवार 15 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसका भुगतान जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को करना है। हालांकि, एससी-एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं भरना है।

ये उम्मीदवार ही कर पाएंगे अप्लाई

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को इस भर्ती (CRPF Constable Recruitment 2024) के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। CRPF द्वारा जारी कॉन्स्टेबल (जीडी) भर्ती अधिसूचना के अनुसार वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित खेल/विधा में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त किया होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 15 फरवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

]]>