केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल – Live Halchal

भारत मंडपम में आज से फूड बिजनेस का सबसे बड़ा आहार मेला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे उद्घाटन
भारत मंडपम में मंगलवार यानी आज से खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है। 10 से 14 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

भारत मंडपम में मंगलवार यानी आज से खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आहार-2026 शुरू हो रहा है। 10 से 14 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेले में खाने-पीने के उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, पैकेजिंग, होटल उपकरण और कोल्ड-चेन जैसी आधुनिक तकनीकों की झलक एक ही जगह देखने को मिलेगी।

आहार मेला फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए दुनिया के बड़े बिजनेस प्लेटफॉर्म में गिना जाता है। इस बार इसका 40वां संस्करण आईटीपीओ आयोजित कर रहा है। इसमें देश-विदेश की बड़ी कंपनियां, फूड प्रोड्यूसर, एक्सपोर्टर, होटल व रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोग, टेक्नोलॉजी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय खरीदार एक ही मंच पर जुटेंगे। इस बार मेले में 1,800 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 155 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। कुल मिलाकर 17 देशों की भागीदारी होगी और करीब एक लाख से ज्यादा कारोबारी आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

मेले में प्रवेश केवल कारोबारी आगंतुकों को मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। आगंतुकों के लिए प्रवेश गेट 3 और 4 (भैरों मार्ग) तथा गेट 6 और 10 (मथुरा मार्ग) से होगा, जबकि माल ढुलाई के लिए गेट 1 और 5 का उपयोग किया जाएगा।

मेले में इटली है साझेदार देश
1.15 लाख वर्ग मीटर में फैले मेले में कई देशों के प्रदर्शनी मंडप लगाए जा रहे हैं। इस बार इटली को साझेदार देश बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चिली और थाईलैंड भी प्रदर्शनी मंडप लगा रहे हैं। वहीं, बेल्जियम, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, वियतनाम भी भाग ले रहे हैं।

फूड बिजनेस के लिए बहुत कुछ होगा
मेले में फूड प्रोडक्ट्स और बेवरेज, प्रोसेस्ड फूड, ऑर्गेनिक फूड, डेयरी उत्पाद, मसाले, कृषि उत्पादों आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे कारोबारियों को नई तकनीक और उत्पादों की जानकारी मिलने मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी के अवसर भी मिलेंगे। आईटीपीओ के अध्यक्ष जावेद अशरफ ने कहा कि भारत का फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।

आहार एप देगा मेले की पूरी जानकारी
इस बार मेले में एपीडा मंडप, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मंडप, विदेशी भागीदारी मंडप, आईसीएमए मंडप और एफआईएफआई मंडप भी होंगे। इनके अलावा हॉस्पिटैलिटी चैलेंज और कुलिनरी आर्ट इंडिया-2026 जैसे कार्यक्रम भी होंगे, जहां शेफ और होटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। मेले के लिए आहार-2026 मोबाइल एप शुरू किया गया है। इसके जरिए आगंतुकों को मेले से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी।

निर्यातकों को जल्द मिल सकती है राहत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कारोबारियों को दिया आश्वासन
गत दो अप्रैल को अमेरिका की तरफ से भारत पर 26 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क लगाने के बाद बुधवार को सरकार पहली बार निर्यातकों से मुखातिब हुई।

सरकार ने अमेरिकी शुल्क में राहत मिलने का भरोसा दिया
सूत्रों के मुताबिक सरकार ने निर्यातकों को जल्द ही अमेरिकी शुल्क में राहत मिलने का भरोसा दिया है। अमेरिकी शुल्क में राहत के लिए कई दिशा में काम चल रहा है। इनमें अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने से लेकर द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) के पहले चरण को जल्द से जल्द पूरा करना शामिल है।

बुधवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) एवं विभिन्न सेक्टर के एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ पारस्परिक शुल्क के बाद व्यापार की हालत पर घंटों चर्चा की।

बीटीए होने से पारस्परिक शुल्क का कोई मतलब नहीं रह जाएगा
सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने निर्यातकों से कहा कि सरकार पारस्परिक शुल्क के असर को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। यह भी कोशिश है कि अगले एक-दो माह में अमेरिका के साथ बीटीए कर लिया जाए। बीटीए होने से पारस्परिक शुल्क का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।मंत्रालय ने निर्यातकों से यह भी कहा है कि वे चीन व बांग्लादेश से सामान लाकर उसे निर्यात करने की कोशिश नहीं करे। सरकार इस पर सख्त नजर रख रही है। अमेरिका ने भारत के मुकाबले चीन व बांग्लादेश पर अधिक शुल्क लगाया है।

भारत में डंपिंग की आशंका बढ़ी
ट्रेड वार के दौरान चीन से भारत में विभिन्न वस्तुओं के आयात में भारी बढ़ोतरी की आशंका है। चीन भारत में अपने माल को दूसरे-तीसरे देश के रास्ते डंप कर सकता है। सरकार ने चीन से आने वाले माल की निगरानी बढ़ा दी है।

चुनौतियों के बावजूद निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
तमाम चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तुओं के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तु निर्यात ने 437 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। इससे पूर्व के वित्त वर्ष 2023-24 में 437 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात किया गया था।वस्तु व सेवा दोनों मिलाकर वित्त वर्ष 2024-25 में 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात किया गया है। इससे पूर्व के वित्त वर्ष में वस्तु व सेवा को मिलाकर 778 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने काशीवासियों संग किया योग
काशी में सोमवार को सुबह- सुबह केंद्रीय मंत्री पीयूष को पार्क में मॉर्निंग वॉक करते देख महिलाओं में सेल्फी की होड़ लग गई। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं संग पार्क में योग किया, फिर सिगरा स्टेडियम के सामने लोगों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए काशी का हाल भी जाना।

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिगरा स्थित शहीद पार्क में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद काशीवासियों से हाल-चाल जाना और शहर के बारे में जानकारी ली। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को अचानक पार्क में देखते ही महिलाएं सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखीं। पीयूष गोयल ने पार्क में महिलाओं के साथ योग भी किया।

मंत्री ने महिलाओं के साथ किया योग
पीयूष गोयल ने अपने योग की शुरुआत अनुलोम-विलोम से की और फिर कपालभांति करने के साथी शांति पाठ भी किया। पार्क में मौजूद महिलाओं ने कहा कि काशी में काफी विकास हुआ है।

वहीं मंत्री के साथ मौजूद महापौर से महिलाओं ने कहा कि पार्क में और व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिस पर महापौर ने कहा कि चुनाव के बाद हर पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है।

जनता और कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिगरा स्टेडियम के सामने जनता और कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीने बैठे। उन्होंने काशी की विकास और पीएम के कार्य करने की शैली पर चर्चा की। पीयूष गोयल ने काशी के चाय की तारीफ की और टोस्ट भी खाया। उन्होंने कहा हम सबने देखा है देश भर में अपार समर्थन और स्नेह जनता का अपार आशीर्वाद प्रधानमंत्री को मिल रहा है। वह अपने आप में दर्शा रहा है कि विपक्ष हताश है और बुरी तरह से वह इस बार हार रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
रामविलास पासवान के निधन के बाद अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इससे पहले रामविलास पासवान के पास यह मंत्रालय था लेकिन बीमारी का इलाज कराने के दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया था, जिसके बाद मंत्रालय में मंत्री का पद खाली हो गया था।

पीयूष गोयल वर्तमान में केंद्र सरकार में रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक रामविलास पासवान का गुरुवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनके बेटे चिराग पासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। पासवान की हाल ही में दिल्ली में दिल की सर्जरी हुई थी। उन्होंने मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के रूप में कार्य किया है।