केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 16 May 2026 11:10:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/672732 Sat, 16 May 2026 11:10:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=672732 श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर में शृंगार झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उनका मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु …]]>

श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंदिर में शृंगार झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उनका मंदिर परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी की शृंगार झांकी के दर्शन किए।

दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर मंडल की ओर से अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का उपरना और रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

इस दौरान तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और सेवादार मौजूद रहे।

दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय मोती महल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कुछ देर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और इसके बाद आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

]]>
आज हरियाणा दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-2/614273 Mon, 19 May 2025 07:17:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=614273 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे राखीगढ़ी पहुंचकर विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पुरातत्व स्थल का दौरा करेंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद …]]>

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे राखीगढ़ी पहुंचकर विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पुरातत्व स्थल का दौरा करेंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ हिसार के राखीगढ़ी पहुंचेंगे। बता दें कि राखीगढ़ी सिंधु-सरस्वती सभ्यता की सबसे बड़ी पुरातात्विक स्थल है। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे राखीगढ़ी पहुंचकर विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पुरातत्व स्थल का दौरा करेंगे।

तीन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री शेखावत और मुख्यमंत्री सैनी हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेषों से रूबरू होंगे। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि राखीगढ़ी में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। जिनमें नवनिर्मित गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया और हॉस्टल का उद्घाटन होगा। केंद्र और हरियाणा के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

]]>