केंद्रीय जेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 15 Jan 2024 09:55:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg केंद्रीय जेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मध्य प्रदेश : भोपाल केंद्रीय जेल में सिमी आतंकी भूख हड़ताल पर https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0/536843 Mon, 15 Jan 2024 09:55:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=536843 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जेल में सिमी आतंकवादी भूख हड़ताल पर बैठे है। आतंकियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने खाना पीना छोड़ दिया है। यह आतंकी खुले में घूमने, सामूहिक नमाज, नमाजी टोपी, अखबार और लाइब्रेरी की मांग कर रहे हैं। यह लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए जेल प्रशासन पर …]]>

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जेल में सिमी आतंकवादी भूख हड़ताल पर बैठे है। आतंकियों ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने खाना पीना छोड़ दिया है। यह आतंकी खुले में घूमने, सामूहिक नमाज, नमाजी टोपी, अखबार और लाइब्रेरी की मांग कर रहे हैं। यह लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए जेल प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि जेल के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। 

आतंकियों की भूख हड़ताल का सोमवार को पांचवा दिन है। उन्होंने गुरुवार को अपनी हड़ताल शुरू की थी। जेल में बंद आतंकियों में दो को फांसी और दो को उम्र कैद की सजा मिली है। जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय को पत्र लिखकर हड़ताल की जानकारी दी है। जेल के अधिकारी लगातार उनसे हड़ताल खत्म करने बात कर रहे हैं। हड़ताल करने वालों में कमरुद्दीन, शिवली, कामरान और अबू फैसल है। इनको चेतावनी देने के बावजूद वह अपनी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। 

आतंकी इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। वह नवंबर 2020 और सितंबर 2023 में हड़ताल कर चुके हैं। जेल प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर उनकी मांगों को मानने से इंकार कर रहा है।  

]]>